Nanakmatta Public School

Nanakmatta Public School Nanakmatta Public School is situated in Udham Singh Nagar district of Uttarakhand. We cater the semi-urban and rural learners.

We are trying to provide affordable education along with holistic learning and 21st century skills.

15,000 किलोमीटर दूर से जुड़ती दो जनजातीय आवाज़ेंरविवार की रात नानकमता पब्लिक स्कूल के थारू जनजाति के कुछ बच्चे डिनर करने...
23/08/2026

15,000 किलोमीटर दूर से जुड़ती दो जनजातीय आवाज़ें

रविवार की रात नानकमता पब्लिक स्कूल के थारू जनजाति के कुछ बच्चे डिनर करने के बाद अपने मोबाइल फोन खोल रहे थे। उनके मोबाइल में एक लिंक था, जिसे उनके साथी ने साझा किया था।

दूसरी ओर, लगभग 15,000 किलोमीटर दूर मेक्सिको के कोको जनजातीय समुदाय के बच्चे रविवार की सुबह नींद से उठकर इस बातचीत में जुड़ रहे थे।

एक तरफ नानकमता में बच्चे डिनर करके सोने की तैयारी कर रहे थे। दूसरी तरफ मेक्सिको में सुबह की शुरुआत हो रही थी।

पिछले तीन वर्षों से दोनों समुदाय लगातार एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। आज की बैठक में लगभग 30 लोग शामिल हुए। NPS से कई नए साथी भी पहली बार जुड़े। इसलिए शुरुआत में परिचय का दौर थोड़ा लंबा चला। नए साथियों को बताया गया कि पिछले तीन वर्षों में यह यात्रा कैसे आगे बढ़ी है।

इस दौरान थारू बच्चों ने अपने समुदाय की फिल्म और टोकरी बुनने की परंपरा के बारे में बताया। दिल्ली में हुई प्रदर्शनी और इस समय मेक्सिको सिटी में चल रही प्रदर्शनी का भी ज़िक्र हुआ, जो इस साल के अंत तक चलेगी।

बातचीत सिर्फ अपने-अपने समुदायों के बारे में जानने तक सीमित नहीं रही। दोनों तरफ से यह कोशिश भी है कि 2027 में मेक्सिको से कुछ लोग भारत आएँ और NPS से एक शिक्षक और दो बच्चे मेक्सिको जाएँ।

भारत से फातिमा जी और मेक्सिको से Ines ने कार्यक्रम का संचालन किया।

अगली बैठक में किन विषयों पर बात की जा सकती है, इस पर भी दोनों तरफ के स्टूडेंट्स ने चर्चा की। कुछ स्टूडेंट्स ने folk songs और वीडियो डॉक्यूमेंटेशन जैसे विषयों पर काम करने की बात रखी।

आज जिस तरह से स्टूडेंट्स ने बातचीत में हिस्सा लिया, वह हौसला बढ़ाने वाला था।

शायद अगली मुलाकात में हम folk कहानी पर साथ मिलकर काम करें।

दो समुदाय। दो देश। अलग-अलग समय। लेकिन एक साझा सीखने की यात्रा।

We, the learners of Nanakmatta Public School, are here to share. Share what we do and the reasons behind it. We are grat...
23/08/2026

We, the learners of Nanakmatta Public School, are here to share. Share what we do and the reasons behind it. We are grateful for your love and heartfelt responses to the previous editions of ‘NPS Reflections’. Hence, we are here again. Every day, we receive responses to our activities from various parts of the country. We have been active on our social media pages, sharing our part of the world with our extended family. Here is the reflection on the first 4 months of our new academic year 2026-27.

As we shared earlier too, the idea of documenting is also to reflect on our work. This gives us space to recollect all the happenings, sit with them, learn from them, and plan better to improve.

Many thanks from the bottom of our hearts.
We wish you happy exploring :)
Riya Chand,
fans

23/08/2026

कुछ दिनों पहले नानकमता पब्लिक स्कूल के सिनेमा क्लब के विद्यार्थियों ने CHILD SACRED PUBLIC SCHOOL, लालकुआँ में एक दिवसीय फिल्म स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया।

फिल्म क्लब के साथियों ने अपने साथी Pramod Kandpal की मदद से बच्चों के साथ फिल्म देखी। फिल्म के बाद बच्चों के साथ चर्चा हुई। फिल्म को समझने, सवाल पूछने और अपनी बात रखने की कोशिश की गई।

आज हमारे साथी प्रांजल राणा, पीयूष राणा और आदित्य चौरसिया ने ने उस पूरे अनुभव को डॉक्यूमेंट करते हुए यह वीडियो तैयार किया है। आप भी देखिए।

हमारा फिल्म क्लब सिर्फ अलग-अलग स्कूलों तक फिल्में पहुँचाने और फिल्म देखने की संस्कृति बनाने तक सीमित नहीं है।

हर स्क्रीनिंग के अनुभव को डॉक्यूमेंट करना, उससे सीखना और इन कहानियों को आगे एडवोकेसी के लिए इस्तेमाल करना भी इस पहल का हिस्सा है।

फिल्म देखना।
बात करना।
सवाल करना।
डॉक्यूमेंट करना।
और सीख को आगे ले जाना।

आज जिला प्रशासन ने छुट्टी की घोषणा कर दी थी। उस दौरान कक्षा में बच्चे तो नहीं थे, लेकिन कक्षा 1 की शानदार तस्वीरें देखकर...
21/08/2026

आज जिला प्रशासन ने छुट्टी की घोषणा कर दी थी। उस दौरान कक्षा में बच्चे तो नहीं थे, लेकिन कक्षा 1 की शानदार तस्वीरें देखकर लगा कि शिक्षकों ने इस स्पेस को बच्चों के लिए जीवंत बना दिया है।

जिस तरह से हमारे शिक्षक साथियों ने कक्षा को कलात्मक और बच्चों के अनुकूल बनाने के लिए तस्वीरें लगाई हैं, उससे महसूस हुआ कि यह जगह वास्तव में उन्हीं की है, और उन्हें यहाँ होना चाहिए था।

एक खाली कक्षा भी बहुत कुछ कह जाती है। ❤️

#स्कूल
Nanakmatta Public School

दीवार पत्रिका से भाषा सीखनाप्राथमिक कक्षाओं में हिंदी अध्यापन कर रही हमारी शिक्षिका Meena Joshi जी में कक्षा 3 के बच्चों...
20/08/2026

दीवार पत्रिका से भाषा सीखना

प्राथमिक कक्षाओं में हिंदी अध्यापन कर रही हमारी शिक्षिका Meena Joshi जी में कक्षा 3 के बच्चों का हिंदी का मासिक मूल्यांकन इस बार दीवार पत्रिका के माध्यम से किया गया।

बच्चों ने कहानी पढ़ी, उसे अपने शब्दों में लिखा और अपनी बनाई दीवार पत्रिका को कक्षा में प्रस्तुत किया। इस पूरी प्रक्रिया में पढ़ने, समझने, लिखने और अपनी बात कहने, इन सभी कौशलों को देखा गया।

दीवार पत्रिका केवल रचनाएँ प्रदर्शित करने का माध्यम नहीं है। यह भाषा सीखने का एक सहज और स्वाभाविक तरीका भी है। बच्चे लिखते हैं, चित्र बनाते हैं, सोचते हैं और अपनी बात दूसरों के सामने रखते हैं।

ऐसी गतिविधियों में मूल्यांकन केवल अंक देने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि बच्चों को सीखने और स्वयं को अभिव्यक्त करने का अवसर भी देता है।

दीवार पत्रिका :एक अभियान

20/08/2026

To understand the Friendship Unit of Grade 6 English, through the story “The Chair,” our colleague Bharti Atwal engaged students in an activity to create storyboards.

Students explored the story, organised the sequence of events, and presented their understanding through visuals.

Here is the outcome of the activity.

17/08/2026

कक्षा 6 के विद्यार्थी अपने GK पीरियड में प्रमोद सर के साथ गीत का अभ्यास करते हुए।

सीखने के साथ संगीत और अभिव्यक्ति को भी कक्षा का हिस्सा बनाया जा रहा है।

15/08/2026

𝐃𝐨𝐜𝐮𝐦𝐞𝐧𝐭𝐢𝐧𝐠 𝐭𝐡𝐞 𝐃𝐚𝐲

NPS Documentation Club has documented its first Independence Day.

The Documentation Club is a student-led initiative that aims to capture and document school events and everyday processes.

Throughout the day, students captured moments through their cameras and phones. This short reel is the final outcome of their work.

Thank you to everyone who made this possible.

🇮🇳

15/08/2026

A glimpse of today’s Independence Day rally through the lens of our colleague, Harsh*t Samant Sir

Our students came together, walked through the village, and celebrated the spirit of Independence Day with energy and togetherness.

Some raw footage from today’s rally.


Address

Gurudwara Road, Nanakmatta
Udham Singh Nagar
262311

Opening Hours

Monday 8am - 2pm
Tuesday 8am - 2pm
Wednesday 8am - 2pm
Thursday 8am - 2pm
Friday 8am - 2pm
Saturday 8am - 2pm
Sunday 8am - 2pm

Telephone

+918851830364

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nanakmatta Public School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Nanakmatta Public School:

Shortcuts

Share

Category