Mentor's IIT/ NEET Udaipur

Mentor's IIT/ NEET Udaipur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mentor's IIT/ NEET Udaipur, Education, 411, Near BSNL office , Opp. Gajban Garden Hiran Magri Sector 03, Udaipur.

16/08/2020

https://wa.me/919680848163

डॉ.ओ.पी.राईका सर "संकल्प" नि: शुल्क शिक्षा (कोचिंग) से व्हाट्सएप पर जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें, धन्यवाद!

https://youtu.be/vNRuCO4wHeIकहीं आप चूक ना जाए  शाम 6 बजे लाइव देखें और शेयर करना ना भूलें धन्यवाद
06/06/2020

https://youtu.be/vNRuCO4wHeI

कहीं आप चूक ना जाए
शाम 6 बजे लाइव देखें और शेयर करना ना भूलें धन्यवाद

#अस्थियों_से_संबंधित_शब्दावली अस्थियों से संबंधित शब्दावली अस्थि संरचना अस्थि एवं उपास्थ....

आपसे एक निवेदन - अभी सब्सक्राइब और शेयर करना तथा देखना ना भूलें धन्यवाद ! हमारे साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत बहुत धन्...
15/05/2020

आपसे एक निवेदन - अभी सब्सक्राइब और शेयर करना तथा देखना ना भूलें धन्यवाद ! हमारे साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद एवं स्वागत 🙏🙏

https://youtu.be/xhqC8CeK1Ts

Motivational /Inspirational Seminar By Dr.O.P.Raika Speaker,Education Consultant,Science Biology Faculty 9680848163

https://youtu.be/5KLBhbz7Eog यू-ट्यूब लाइव क्लासेज देखने के लिए सब्सक्राइब जरूर करें! आपके इस स्नेह भाव के लिए हम हमेशा ...
30/04/2020

https://youtu.be/5KLBhbz7Eog

यू-ट्यूब लाइव क्लासेज देखने के लिए सब्सक्राइब जरूर करें!
आपके इस स्नेह भाव के लिए हम हमेशा कृतज्ञ रहेंगे!
धन्यवाद
संकल्प नि:शुल्क कोचिंग अजमेर
एक शेयर मानवता के नाम

नये फ्री बैच शुरू - कांस्टेबल ,पटवारी , R**T रीट लेवल 1&2, हाईकोर्ट ग्रुप डी, RAS Foundation, Railway, SSC,NTPC etc Free Education in Ajmer

Friends  आप सबको प्रकृति  और मनुष्य का क्या relation है ये तो पता ही होगा । पर मै आज आपसे मनुष्य और प्रकृति  के एक अलग ह...
14/11/2017

Friends आप सबको प्रकृति और मनुष्य का क्या relation है ये तो पता ही होगा । पर मै आज आपसे मनुष्य और प्रकृति के एक अलग ही relationship के बारे मे बात करूँगा। और वो रिलेशन है Teacher और Student का । जी हाँ , प्रकृति ही हमारी सबसे बड़ी Teacher है। ये हमे हर पल कुछ न कुछ सीखाती रहती है बस जरूरत है तो थोड़ा ध्यान देने का । आज तक मनुष्य ने जो कुछ भी हासिल किया है वो प्रकृति से सीख लेकर ही किया है। न्यूटन को gravity का पाठ प्रकृति ने ही सीखाया है। कई अविष्कार भी प्रकृति से प्रेरित है। इन सबके अलावा प्रकृति हमे ऐसे गुण भी सीखाती है जिससे हम अपने जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन ला सकते है और इसे बेहतर बना सकते हैँ। वैसे इसकी List तो बहुत लम्बी हो सकती है पर मै यहाँ ऐसी 5 चीजे ही share कर रहाँ हूँ जो हम प्रकृति से सीख सकते है:

1) पतझड़ का मतलब पेड़ का अंत नही :

कभी-कभी हमारे साथ कुछ ऐसा घटित हो जाता है जिससे हम बहुत low महसूस करते है। ऐसा लगता है जैसे अब सब कुछ खत्म हो गया इससे कई लोग depression मे चले जाते है तो कई लोग बड़ा और बेवकूफी भरा कदम उठा लेते है जैसे आत्महत्या पर जरा सोचिये पतझड़ के समय जब पेड़ मे ऐक भी पत्ती नही बचती है तो क्या उस पेड़ का अंत हो जाता है? नही। वो पेड़ हार नही मानता नए जीवन और बहार के आश मे खड़ा रहता है। और जल्द ही उसमे नयी पत्तियाँ आनी शुरू हो जाती है, उसके जीवन मे फिर से बहार आ जाती है। यही प्रकृति का नियम है। ठीक ऐसे ही अगर हमारे जीवन मे कुछ ऐसे destructive पल आते है तो इसका मतलब अंत नही बल्की ये इस बात का इशारा है कि हमारे जीवन मे भी नयी बहार आयगी। अत: हमे सबकुछ भूलकर नयी जिन्दगी की शुरूआत करनी चाहिये। और ये विश्वास रखना चाहिए कि नयी जिन्दगी पुरानी से कही बेहतर होगी।

2) कमल किचड़ मे भी रहकर अपना अलग पहचान बनाता है :

ये मेरी favorite line है। यही बात मुझे बुराई के बीच रहकर भी अच्छा करने के लिये प्ररित करती है। जिस तरह कमल कीचड़ मे रहकर भी अपने अंदर कीचड़ वाले गुण विकसित नही होने देता है उसी तरह चाहे हमारे आस-पास कितनी ही बुराईयाँ हो पर उसे अपने अंदर पनपने नही देना चाहिये। हमे अपना अलग पहचान बनाना चाहिये।

3) नदी का बहाव ऊँचाई से नीचे की ओर होता है :

जिस तरह से नदी मे पानी का बहाव ऊँचे level से नीचे level की ओर ही होता है उसी तरह हमारी जिन्दगी मे भी प्रेम भाव का प्रवाह बड़े से छोटे की ओर होता है इसलिये हमे कभी भी अपने आप को दूसरो के सामने ज्ञानवान या बड़ा बताने की जरूरत नही है और इससे कोई फायदा भी तो नही है उल्टा प्रेम भाव हम तक बहकर नही आयेगा।

4) ऊँचे पर्वतों मे आवाज का परावर्तन:

जब कोई पर्वत की ऊँची चोटी से जोर से आवाज लगाता है तो वही आवाज वापस लौटकर उसी को सुनाई देती है । विज्ञान मे इस घटना को echo कहते है पर यही नियम हमारे जीवन मे भी लागू होता है। हम वही पाते है जो हम दूसरो को देते है। हम जैसा व्यवहार दूसरो के लिये करते है वही हमे वापस मिलता है यदि हम दूसरो का सम्मान करते है तो हमे भी सम्मान मिलेगा। यदि हम दूसरो के बारे मे गलत भाव रखेँगे तो वो वापस हमे ही मिलेगा। अत: आप जैसा भी व्यवहार करे याद रखिये कि वो लौटकर आपको ही मिलने वाला है।

5) छोटे पौधो के अपेक्षा विशाल पेड़ को तैयार होने मे ज्यादा समय लगता है:

जिस तरह विशाल पेड़ को तैयार होने मे ज्यादा समय लगता है उसी तरह हमारे महान लक्ष्य को भी पूरा होने मे समय लगता है। लेकिन कुछ लोग धैर्य नही रख पाते और अपना काम बीच मे ही छोड़ देते है। ऐसा करने वाले को बाद मे पछतावा ही मिलता है। So, बड़े लक्ष्य मे सफलता के लिये कड़ी मेहनत के अलावा धैर्य की भी आवश्यकता होती है।

दोस्तों , आइये हम भी प्रकृति से मिली इन सीखों को अपनी लाइफ में follow करें और एक बेहतर दुनिया का निर्माण करें.

All the best.
Dr.O.P.Raika Mission
Motivational speaker
+91-968084-8163
Thnx

आप को हर समय सफलता की उम्मीद होना निराशा का एक बड़ा कारण है। आप जो नौकरी में, रिश्तों में, आश्वासनों में, निश्चितता चाहते...
27/09/2017

आप को हर समय सफलता की उम्मीद होना निराशा का एक बड़ा कारण है। आप जो नौकरी में, रिश्तों में, आश्वासनों में, निश्चितता चाहते हैं, असफलता उसका एक आयाम है। जैसे सफलता याद रखने चाहते हैं, वैसे ही आप को कुछ असफलताओं को भी याद रखना चाहिए।

जीवन में असफलता, हमें सफलता से ज़यादा मिलती है। कौन ऐसा 'सफल' व्यक्ति है जिसने असफलता और तिरस्कार नहीं झेला होगा! जिनको हम दुनिया के सफल व्यक्ति मानते हैं, उनकी कहानी भी रिजेक्शन और असफल प्रयास की बुनियाद पर खड़ी होती है। फिल्म इंडस्ट्रीज से लेकर प्रशासनिक सेवा में सफल रहे लोगों ने असफ़लता का सामना किया है।

सदी के महान नायक, अमिताभ बच्चन जिन दिनों मुंबई (बम्बई) की फ़िल्मी दुनिया में काम ढूंढ रहे थे, उनकी आवाज रेडियो के लिए 'उपयुक्त 'नहीं पाई गई थी। जब अमिताभ बच्चन ने एबीसीएल बनाया तो उनकी उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली और फिर 'कौन बनेगा करोड़पति' से वह टीवी की दुनिया में आये और लोगों के दिलों पर छा गए। ऐसे ही प्रतिभावान गायक कैलाश खेर की आवाज, शुरुआत के दिनों में, फिल्मों में गाने के लायक नहीं समझी गई थी। मोहमद रफ़ी को भी स्टेशन पर रातें गुज़ारनी पड़ी थीं। सिविल सेवा की परीक्षा में इंटरव्यू देने के बाद भी सफल नहीं हुए हमारे कुछ दोस्तों ने, दूसरे छात्रों की मदद की, उनको गाइड किया और उनकी सफलता में अपनी सफलता देखी।

हमें जब भी कोई बड़ी निराशा होती है, हम सोचते हैं ऐसा हमारे ही साथ हुआ है, जबकि ऐसी बात नहीं है। आप लोगों के जीवन में झांक कर देखें, जो लोग आपको ज़्यादा खुश दिखते हैं, उनसे बात कर के हमको पता चलेगा, उन्होंने कितने पापड़ बेले हैं! तो ये रिजेक्शन, हम को और रचनात्मक होने, ऊर्जावान होने और बड़े कैनवास पर, काम करने के लिए प्रेरित करता है। जिसने असफलता को महूसस किया है, जो रिजेक्शन को याद रखता है, वो अक्सर दूसरों की इज्जत और मदद ज्यादा करता है। दूसरों को अपना दुःख बताने की बजाए, उनकी बातें सुनता है, हौसला देता है कि- 'सब ठीक हो जायेगा'! हर एक चीज में कुछ सकारात्मक ढूंढने से नकारत्मकता से बचा जा सकता है।

जोहान्स हौसोफोर, प्रिंसटोन यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान और पब्लिक अफेयर्स के प्रोफेसर हैं। उन्होंने अपनी कुछ असफलताओं का जिक्र, अपनी उपलब्धियों के साथ किया। उनका 'सी वी ऑफ़ फेलियर' काफी चर्चा में आया। उन्होंने सफलता और असफलता के बीच एक संतुलन बनाने के अलावा, लोगों को एक दूसरा नजरिया देने के क्रम में अपने सीवी में, एक क्रम से असफलता और रिजेक्शन को दर्ज़ किया। ऐसा उन्होंने इसलिए किया कि लोग समझ सकें कि उनको भी आसानी से कोई सफलता नहीं मिली है।

असफलता से लोग गंभीर निराशा में चले जाते हैं। सफल लोगों की असफलता और रिजेक्शन की कहानी, दूसरों के लिए एक प्रेरणा बन सकती है। एक ऐसे समय में जब कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्र, अपनी एक असफलता और असफल होने की अशंका मात्र से हताशा के शिकार हो रहे हैं उनके शिक्षक उनके लिए प्रेरणा बन सकतें हैं। एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी की अध्यापक, मेलानी स्टेफन ने सुझाव दिया कि आपको, अपने रिजेक्टेड एप्पलीकेशन्स के रिकार्ड्स रखने चाहिए, इससे दूसरों को निराशा से उबरने में मदद मिलेगी।

राजनीतिक जीवन में शायद सबसे अधिक रिजेक्शन और असफलता मिलती है। अब्राहम लिंकन से लेकर डॉ. अम्बेडकर, लोहिया जी तक ने रिजेक्शन का सामना किया है और संघर्ष जारी रखा। इतिहास में आज उन लोगों की विशेष जगह है। राजनीतिक कार्यकर्ता का धैर्य गज़ब का होता है, उनको एक पद और चुनाव के लिए 30-40 साल तक इंतज़ार करना पड़ता है फिर भी ज़रूरी नहीं उनको कि उनको वो पद मिले। राजनीतिक कार्यकर्ताओं से सीखना चाहिये कि रिजेक्शन से कैसे बाहर आएं, असफलता से कैसे सीख लें। किसी ने ठीक ही कहा है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, लहरों से जो डरे, वो नौका पार नहीं होती।

तो चलिए, अपनी कुछ असफलता को जग ज़ाहिर करें, दूसरे युवा लोग, जो आप को सफल समझते हैं, उनको लड़ने और संघर्ष करने की प्रेरणा मिलेगी। रिजेक्शन को स्वीकार करें, गले लगाएँ क्योंकि सफलता के शिखर पर भी कुछ कमी रह जाती है और एक असफलता भी जीवन को कुछ कदम आगे बढ़ा देती है। दुनिया में ऐसे उदहारण भरे पड़े हैं जिन्होंने, कुछ असफलताओं के बावजूद, बुलंदियों को छुआ है। आप भी मुट्ठी तान के खड़े हो जाइये, दुनिया आप का लोहा मानेगी।

तो चलिए कुछ असफलताओं को भी याद करें और दूसरों को अपने रिजेक्शन की कहानी बताकर प्रेरित करें, लेटस सेलिब्रेट फेल्योर!
डॉ.ओ.पी.राईका
मोटीवेटर स्पीकर
+91-968084-8163

इस पर अपनी राय जरूर देवें !
Share plz ..........

  Announcement 11th & 12 th +       (PMT)  Physics + Chemistry +Biology /Maths +Agriculture Registration Now Call us 029...
09/06/2017

Announcement
11th & 12 th +

(PMT)


Physics + Chemistry +Biology /Maths +Agriculture
Registration Now
Call us 0294-2460403
968084-8163,9829507476,9414263880,9828226023

  Announcement 11 th & 12 th +         +   +  Call Us :- 0294-2460403968084-8163, 9829507476 ,9414263880 ,9828226023
08/06/2017

Announcement
11 th & 12 th +




+ +
Call Us :- 0294-2460403
968084-8163, 9829507476 ,9414263880 ,9828226023

08/06/2017
ADMISSION Announcement Registration Now Call Now  968084-8163
04/06/2017

ADMISSION Announcement
Registration Now
Call Now 968084-8163

  Batch      Admission Announcement Registration Now
24/05/2017

Batch


Admission Announcement
Registration Now

Address

411, Near BSNL Office , Opp. Gajban Garden Hiran Magri Sector 03
Udaipur

Telephone

+919680848163

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mentor's IIT/ NEET Udaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category