26/09/2026
राजस्थान विद्यापीठ में AICTE-अटल प्रायोजित छह दिवसीय राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम का समापन
जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड-टू-बी विश्वविद्यालय), उदयपुर के डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड आईटी द्वारा आयोजित छह दिवसीय ऑफलाइन राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम (FDP) - “AI-First Pedagogy: Transforming Computer Applications through Generative AI and
Real-World Applications” का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलाधिपति एवं कुलप्रमुख श्री बी.एल. गुर्जर ने कहा कि बदलते तकनीकी परिदृश्य में शिक्षा के साथ एआई का समन्वय भविष्य की आवश्यकता है। छह दिनों में अर्जित ज्ञान का प्रभाव केवल व्यक्तिगत विकास तक सीमित न रहकर शिक्षण, शोध और विश्वविद्यालय के सर्वांगीण उन्नयन में दिखना चाहिए। माननीय कुलपति प्रो. मंजू मांडोत ने प्रतिभागियों को निरंतर अद्यतन रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एआई के साथ शिक्षा की तस्वीर बदल रही है, और उच्च प्रभाव वाले शोध साहित्य पर हुए अकादमिक विमर्श ने शिक्षकों को नई दृष्टि प्रदान की है।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी ने छह दिवसीय FDP की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इसमें मशीन लर्निंग, लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM), डीप लर्निंग, न्यूरल नेटवर्क, एनएलपी, कंप्यूटर विज़न, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, एआई-आधारित पाठ्यक्रम निर्माण, पायथन फ्रेमवर्क (TensorFlow व PyTorch), NEP-2020 में एआई की भूमिका, नैतिक व जिम्मेदार एआई, डेटा गोपनीयता, स्वचालित मूल्यांकन तथा क्वांटम एआई एवं नेक्स्ट-जेन कम्युनिकेशन जैसे अत्याधुनिक विषयों पर गहन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों को जे.के. लक्ष्मी सीमेंट वर्क्स, मंडेरिया माइंस एवं दरोली स्थित चूना-पत्थर खदानों का औद्योगिक भ्रमण भी कराया गया और अनिवार्य बहुविकल्पीय प्रश्नावली आयोजित हुई।
समापन अवसर पर प्रो. मनीष श्रीमाली ने सभी अतिथियों, विषय विशेषज्ञों, आयोजन समिति एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया, जबकि मंच संचालन डॉ. मधु मुर्डिया ने किया।
इस अवसर पर एफडीपी के सह-समन्वयक डॉ. दिलीप चौधरी सहित डॉ. पारस जैन, डॉ. भारत सिंह देवड़ा, डॉ. भवानीपाल सिंह राठौड़, डॉ. हीना खान, डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. प्रदीप सिंह शक्तावत, डॉ. वीणा द्विवेदी, डॉ. राजन सूद, डॉ. नीरू राठौड़, डॉ. भरत सुखवाल, डॉ. हेमंत साहू, डॉ. नरदेव, डॉ. पल्लव पांडे, डॉ. प्रेरणा भाटी, डॉ. दीपक दशोरा, डॉ. पंकज श्रीमाली, डॉ नारायण सिंह राव, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. ललित सालवी, डॉ. विकास डांगी, डॉ. तुषार व्यास, मुकेश नाथ, दुर्गा शंकर, मनोज यादव, मानसी नागर एवं त्रिभुवन सिंह सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए संकाय सदस्य व प्रतिभागी उपस्थित रहे।