25/02/2017
दैनिक भास्कर उदयपुर
नॉलेज सीरीज में कॅरियर प्लानिंग पर सेमिनार कल
कॅरियर को दिशा देंगे जाने-माने काउंसलर डॉ. जितिन चावला
प्रतिस्पर्धा के दौर में दसवीं के बाद कौन-कौन से विषय चुनें, पीसीएम, बायो, आर्ट्स, कॉमर्स के अलावा कॅरियर के विकल्प क्या हैं, आदि सवालों के जवाब नहीं मिलने से कॅरियर कई बार बनते-बनते रह जाता है। देश के जाने माने कॅरियर काउंसलर डॉ. जितिन चावला रविवार को सुबह 10:30 बजे आरएनटी मेडिकल कॉलेज सभागार में होने वाले दैनिक भास्कर के नॉलेज सीरिज के तहत हो रहे कॅरियर सेमिनार में छात्रों के इन सभी सवालों के जवाब देंगे। सेमिनार में टेक्नो इंडिया एनजीआर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के चेयरमेन आरएस व्यास, सृजन एकेडमी के डायरेक्टर मनीष कपूर, एसेंट कॅरियर पाइंट के एमडी मनोज बिसारती आदि अपने विषय अनुसार कॅरियर प्लानिंग के बारे में बताएंगे।
तो देर ना करें अधिक से अधिक संख्या में आएं और अपने कॅरियर को दिशा दें।
प्रवेश : पहले आए - पहले पाए के आधार पर