IAS WALA SAFAR

IAS WALA SAFAR This is page of total based on UPSC CIVIL SERVENT journey ���

14/04/2026

Celebrating my 2nd year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

01/11/2025
जीवन के रास्ते हमेशा सीधे और सरल नहीं होते। कभी-कभी हम खुद को ऐसी परिस्थितियों में पाते हैं, जहाँ सब कुछ गलत होता हुआ लग...
30/04/2025

जीवन के रास्ते हमेशा सीधे और सरल नहीं होते। कभी-कभी हम खुद को ऐसी परिस्थितियों में पाते हैं, जहाँ सब कुछ गलत होता हुआ लगता है। हम ठहर जाते हैं, थक जाते हैं, और यह सोचने लगते हैं कि शायद हम पीड़ित हैं परिस्थितियों के, किस्मत के, या दूसरों के व्यवहार के। पर क्या वास्तव में ऐसा है?
जिन घटनाओं को हम पीड़ा का नाम देते हैं, वे अक्सर हमारी असली ताकत को पहचानने और निखारने का माध्यम होती हैं।

"अब समय आ गया है जागने का, समझने का, और खुद को बदलने का।"

12/03/2025

तू सबके लिए भागा,
तू सबके लिए रहा,
पर मनवा आखिर में,
तेरा तो साया भी तेरे साथ न रहा।

कभी दूजे की हँसी में हँसता,
कभी दूजे के आँसू संग रोता,
सबका दर्द अपना समझा,
पर अपना दर्द किससे कहता?

राहों में दीप जलाए,
अंधेरों को दूर भगाए,
पर जब साँझ खुद पर आई,
तो तेरा ही दीपक बुझ जाए।

चाहा सबको, समर्पण किया,
हर पुकार पर दौड़ चला,
पर जब तेरा मन चीखा,
तो कोई भी न सुन सका।

अब ठहर जा, कुछ पल जी ले,
खुद से भी कभी बात कर,
वरना अंत में पाएगा—
कि तेरा तो साया भी तेरा न रहा।

🔅 अनमोल वचन 🔅अहंकार ना पालिए, वक्त के समंदर में कई सिकंदर डूब गए, "दुनिया का एक ही उसूल हैं जब तक काम है तब तक नाम हैं व...
12/03/2025

🔅 अनमोल वचन 🔅

अहंकार ना पालिए, वक्त के समंदर में कई सिकंदर डूब गए, "दुनिया का एक ही उसूल हैं जब तक काम है तब तक नाम हैं वरना दूर से ही सलाम हैं..!

सच में जिंदगी बहुत खूबसूरत हैं लेकिन कुछ लोग जिंदगी को महसूस किए बगैर एक दूसरों को गिराने में लगे रहते हैं..!!

UPSC INTERVIEW IMPORTANT TIPS 💭 ☺️ 1. पॉजिटिव आचरण (एटिट्यूड)- इंटरव्यू से पहले और इंटरव्यू के दौरान कैंडिडेट को सब कुछ ...
18/10/2024

UPSC INTERVIEW IMPORTANT TIPS 💭 ☺️

1. पॉजिटिव आचरण (एटिट्यूड)- इंटरव्यू से पहले और इंटरव्यू के दौरान कैंडिडेट को सब कुछ पॉजिटिव ही सोचना चाहिए। किसी भी नकारात्मक ख्याल को अपने आसपास मत आने दीजिए। और इंटरव्यू के दौरान बोर्ड मेंबर्स के प्रश्नों को ध्यान से सुनकर उनका पॉजिटिव उत्तर दीजिए।

2. प्रश्नों को ध्यान से सुनें- इंटरव्यू के दौरान बहुत सारे लोग नर्वस हो जाते हैं और बोर्ड मेंबर्स के प्रश्न को ध्यान से नहीं सुन पाते हैं या समझ पाते हैं। ऐसी स्थिति में आप उनसे दोबारा प्रश्न को पूछने के लिए कहिए और फिर सोच-समझकर अपना उत्तर दीजिए।

3. संवेदनशील- इंटरव्यू के दौरान संवेदनशील रहिए। अगर आप को लगता है कि आप से गलती हो गई है तो तुरंत माफी मांग लीजिए। इसके अलावा संवेदनशील प्रश्नों का उत्तर संवेदनशीलता से दीजिए।

4. हड़बड़ाहट मत कीजिए- किसी सवाल का जवाब देने में हड़बड़ाहट मत कीजिए। सवाल को ध्यान से सुनें और उसके बाद उसका उत्तर दीजिए।

5. आत्म-विश्वास रखें- कैंडिडेट अपने अंदर आत्म-विश्वास बनाए रखें और इंटरव्यू पैनल के सभी प्रश्नों का जवाब आत्म-विश्वास के साथ दें।

6. झूठ मत बोले- कैंडिडेट अपने इंटरव्यू में किसी भी प्रश्न का उत्तर में झूठ न बोलें। अगर आप ने कोई चीज या काम नहीं किया है तो आप उन्हें सच बता दें कि आपको उस विषय की कोई जानकारी नहीं है। सच सुनना सभी को अच्छा लगता है।

7. बैकग्राउंड की जानकारी- कैंडिडेट अपने बैकग्राउंड की जानकारी को अच्छे से याद कर लें। जैसे आप ने कहां पढ़ाई की, आपके आसपास की भौगोलिक जानकारी आदि।

8. इंटरव्यू पैनल के बीच में मत बोलें- इंटरव्यू के दौरान कैंडिडेट इस बात का खास ख्याल रखें कि आप इंटरव्यू पैनल के सदस्यों को उनकी बात पूरी बोलने दें, प्रश्न के बीच में ही अपना विचार मत रखिए। पैनल की बात को बीच में मत काटिए।

9. इंटरव्यू मेंबर्स के साथ कॉन्टैक्ट- इंटरव्यू के दौरान इधर-उधर मत देखें। इंटरव्यू पैनल के साथ आंख मिलाकर (Eye Contact) जवाब दें। लेकिन उन्हें घूरे नहीं। उन्हें लगना चाहिए कि आपका ध्यान उन पर है।

10. सरल और आसान जवाब- इंटरव्यू के दौरान किसी भी प्रश्न के उत्तर को घुमा-फिराकर मत दीजिए। सरल और सीधा (To the point) उत्तर दीजिए। उन्हें ऐसा न लगे कि आप समय नष्ट कर रहे हैं।

आज   2023 का  #फाइनल रिजल्ट आया ।सभी  #सफल लोगो को हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं।और असफल लोगो को??उन्हे भी बधाई जो कम से क...
17/04/2024

आज 2023 का #फाइनल रिजल्ट आया ।
सभी #सफल लोगो को हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं।
और असफल लोगो को??
उन्हे भी बधाई जो कम से कम लाखो लोगो को पीछे छोड़कर इन्टरव्यू तक पहुंचे, और मात्र कुछ अंकों से असफल हो गए।
ऐसा नहीं है की असफल लोगो ने मेहनत नहीं की, उन्होंने भी मेहनत की बस कुछ अंकों से रह गए। तो कृपया उन सभी असफल लोगो के परिवारों, रिश्तेदारों, पास पड़ोस के लोगो से यही निवेदन है कि
यही समय हैं उनका साथ देने का, उन्हें हौसला देने का, उन्हें हिम्मत देने का , उन्हें सबाशी देने का की उठो और आगे बढ़ो ,
तुम कर सकते हो, तुम ऑलरेडी लाखो लोगों से आगे हो,
तुम्हारी यह असफलता बता रही की तुम सफलता की दौड़ में हो।
बस सफलता को लाइन पार नहीं किए हो। लेकिन एक दिन वो भी पार हो जाएगा।
🔰IAS WALA SAFAR 🔰

I am a pen, this world lies on me only,Ink is my life, paper is my foundation.Every talent is from me, adultery is from ...
14/04/2024

I am a pen, this world lies on me only,
Ink is my life, paper is my foundation.

Every talent is from me, adultery is from me only,
Administration is from me and government is from me only.

Evil is possible with me, I have courtesy,
There is peace within me, there is challenge within me.

There is fire in my words, there is flame in my sentences,
These are beautiful and unique decorated by me.

I am the pen, and I am the identity of Chitragupta,
It is as if I am a blessing for the paintings.

I am a pen

Address

Udaipur
Udaipur
313001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IAS WALA SAFAR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share