Yog with MLSU

Yog with MLSU Yog is an Art form for Health and Wellness. Mohan Lal Sukhadiya University Yog Center, Udaipur aims to spread this breathe of JOY amidst the Covid pandemic.

Experience the hidden potentials of Yog !

28/08/2025
योग शोध आलेखों की पुस्तक योग यती का हुआ अनूठा विमोचन।विश्वविद्यालय योग केंद्र में नवाचारों की श्रृंखला के अंतर्गत योग वि...
28/06/2025

योग शोध आलेखों की पुस्तक योग यती का हुआ अनूठा विमोचन।

विश्वविद्यालय योग केंद्र में नवाचारों की श्रृंखला के अंतर्गत योग विषय एवं पाठ्यक्रम से संबंधित वर्तमान एवं पूर्व विद्यार्थियों को लेखन विधा में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षित एवं प्रेरित किया गया, जिसके फल स्वरुप कई विद्यार्थीयों एवं शोधार्थियों ने योग विषय पर अपने ज्ञान,अनुभव, शोध एवं दक्षता के आधार पर आलेख लिखे, डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान और डॉ. मीना बाबेल के संपादकत्व में प्रकाशित पुस्तक *"योग यति"* का 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय योग केंद्र द्वारा आयोजित योग सांस्कृतिक संध्या में उदयपुर शहर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट डॉ. वार सिंह तथा विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. वी.सी. गर्ग एवं समाजसेवी के.जी.मूंदडा ने इस पुस्तक का अर्द्ध उष्ट्रासन मुद्रा में बैठकर विमोचन कर के योग के प्रति समर्पण का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया । इस अवसर पर कीड़ा मंडल सचिव डॉक्टर भीमराज पटेल, स.निदेशक शारीरिक शिक्षा हेमराज चौधरी, संकाय सदस्य डॉ. मीना बाबेल
डॉ. पलक जैन, डॉ. राजेश कुमावत,शिव जाखड़, राजेश सिंह, दिनेश मीणा, पुष्पदीप प्रजापत, किरण सोनी, सुचेता परमार,नम्रता दवे,खुशबू धाकड़, हितेश बागड़ी, गोपाल देव डांगी आदि उपस्थित रहे।

योगाभ्यास शिविर की स्मारिका योगदूतम III का विमोचन।विश्वविद्यालय योग केंद्र में नवाचारों की श्रृंखला के अंतर्गत  11वें अं...
28/06/2025

योगाभ्यास शिविर की स्मारिका योगदूतम III का विमोचन।

विश्वविद्यालय योग केंद्र में नवाचारों की श्रृंखला के अंतर्गत 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय योग केंद्र द्वारा आयोजित योग सांस्कृतिक संध्या में उदयपुर शहर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट डॉ. वार सिंह तथा विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. वी.सी. गर्ग एवं समाजसेवी के.जी.मूंदडा ने डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान के संयोजन तथा डॉ. मीना बाबेल द्वारा सम्पादित सुविवि के बिना किसी अवकाश के 192 सप्ताह से चल रहे योगाभ्यास शिविर की स्मारिका "योग दूतम III" का विमोचन किया।

विश्वविद्यालय योग केंद्र,मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर।                        21 जून 202511वें अंतर्राष्ट्रीय...
24/06/2025

विश्वविद्यालय योग केंद्र,
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर।
21 जून 2025

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुविधि योग केंद्र के तत्वावधान में योग प्रोटोकॉल सत्र का हुआ आयोजन जानकारी देते हुए योग केंद्र समन्वयक डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि योग पाठ्यक्रम के विद्यार्थी निखिल जैन, भावना चितिवाल, मोहित चौधरी, स्वाति सेन, योगिता गहलोत, श्रुति दवे एवं देवांग शर्मा ने संकाय सदस्य डॉ. मेघा पाल तथा हितेश बागड़ी के निर्देशन में योग प्रोटोकॉल की प्रस्तुति दी, कार्यक्रम संयोजक सुश्री खुशबु धाकड़ ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया इस अवसर पर विज्ञान महाविद्यालय तथा स्नातकोत्तर अध्ययन अधिष्ठाता प्रो. के.बी. जोशी आर्ट्स कॉलेज डीन प्रो. मदन सिंह राठौड़,कॉमर्स कॉलेज डीन प्रो. बी एल वर्मा, चीफ़ प्रोक्टर प्रो. एम.एस. ढाका, क्रीड़ा मंडल सचिव डॉ. भीम राज पटेल, सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा डॉ. हेमराज चौधरी, अरूण शर्मा,वर्धमान सिंह नरूका, गोपाल देव डांगी, एवं प्रभुलाल प्रजापत के साथ विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक गणों कर्मचारी गणों तथा विद्यार्थियों ने योग प्रोटोकॉल सत्र में भाग लिया।
योगिक अल्पाहार के पश्चात संकाय सदस्य गण किरण सोनी, सुचेता परमार, शिव जाखड़, पुष्पदीप प्रजापत, राजेश सिंह, एवं दिनेश मीणा, के निर्देशन में योग प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें योग केंद्र से संबंधित विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा अतिथि संकाय सदस्यों, द्वारा प्रतिभागिता की गई, इस आयोजन हेतु सुविवि योग केंद्र को केंद्रीय आयुष मंत्रालय के माननीय मंत्री प्रताप राव जाधव के हस्ताक्षर से युक्त योग संगम प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।

डॉ दीपेंद्र सिंह चौहान
समन्वयक

Address

UYC, University Sports Board, Near MB College Ground
Udaipur
313001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yog with MLSU posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Yog with MLSU:

Shortcuts

Share

Category