Aarohi Model Sr. Sec. School, Ghaso Khurd, Jind

Aarohi Model Sr. Sec. School, Ghaso Khurd, Jind These are progressive, secular, child centered co-educational schools
Committed to providing qualit

दिनांक 26 दिसंबर 2025 वीर बाल दिवस एवं शहीद उधम सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष में विद्यालय में वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं क...
28/12/2025

दिनांक 26 दिसंबर 2025
वीर बाल दिवस एवं शहीद उधम सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष में विद्यालय में वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया
मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध शिक्षाविद श्री रामचंद्र अत्री जी ने प्राचार्य महोदय एवं शिक्षक स्टाफ के साथ दीप प्रज्वलित करके खेलों का शुभारंभ किया और अपने उद्बोधन में श्री अत्री जी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ- अनुशासन को जीवन में धारण करने के लिए प्रेरणा दी और बतलाया कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां शिक्षा के साथ तभी अपनी प्रतिभा को दिखा पाती है जब प्रत्येक विद्यार्थी अपने माता-पिता और गुरुजनों के दिशा निर्देशन में अच्छे संस्कारों को धारण करें
माननीय प्राचार्य डॉक्टर विशाल जी अग्रवाल ने फूल मालाओं के द्वारा मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया और स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया
इस अवसर पर एसएमसी कमेटी
सुप्रसिद्ध समाजसेवी देशराज जी खरक भूरा श्री महावीर प्रसाद जी डायरेक्टर सनशाइन पब्लिक स्कूल भोंगरा
माननीय ऋषि राम जी सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्री शीशपाल जी सेवानिवृत डीएसपी एवं विद्यालय का पूरा स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे

आज दिनांक 12 12.2025 को विद्यालय में सुलेख प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से माननीय श्री सुरेश जी चौ...
12/12/2025

आज दिनांक 12 12.2025 को विद्यालय में सुलेख प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से माननीय श्री सुरेश जी चौहान सुलेख विशेषज्ञ उचाना मंडी राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित है उन्होंने शिविर के दौरान विद्यालय में शिक्षार्थ विद्यार्थियों को सुंदर लेखन के लिए वर्णमाला से जोड़ते हुए एक-एक वर्ण का बारीकी से लेखन करवा करके विद्यार्थियों को बहुत अच्छे तरीके से सुंदर लेखन का अभ्यास करवाया ।

"समाज के सहयोग से बेहतर शिक्षा की दिशा में एक कदम": दानदाताओं का हार्दिक आभारआज दिनांक 12.12.2025 को हमारे विद्यालय प्रा...
12/12/2025

"समाज के सहयोग से बेहतर शिक्षा की दिशा में एक कदम": दानदाताओं का हार्दिक आभार

आज दिनांक 12.12.2025 को हमारे विद्यालय प्रांगण में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन उदार दानदाताओं श्रीमान रघुवीर शर्मा, भूतपूर्व सरपंच गांव पहलवान, प्रधान ब्राह्मण धर्मशाला उचाना मंडी और श्रीमान सुभाष चंद्र, घासोखुर्द के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए एक सम्मान समारोह रखा गया, जिनके सहयोग से स्कूल में RO सिस्टम और वाटर कूलर स्थापित किए गए हैं।
हमारा विद्यालय इन तस्वीरों को साझा करते हुए गर्व और कृतज्ञता महसूस कर रहा है।
उनका यह योगदान केवल उपकरण लगाना नहीं, बल्कि हमारे छात्रों के स्वास्थ्य और भविष्य में निवेश है। स्वच्छ पानी हर बच्चे का अधिकार है, और इन दानदाताओं ने यह अधिकार सुनिश्चित किया है। हम उनके आभारी हैं और आशा करते हैं कि समाज के अन्य सदस्य भी उनके इस प्रेरणादायक कार्य से प्रेरित होंगे।
#आभार #प्रेरणादायक #दान #विद्यालय #छात्रजीवन

दिनांक 24.11.2025 को राज्य स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता मॉडल संस्कृति स्कूल, भिवानी रोड, रोहतक में आयोजित की गई जिसमें...
03/12/2025

दिनांक 24.11.2025 को राज्य स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता मॉडल संस्कृति स्कूल, भिवानी रोड, रोहतक में आयोजित की गई जिसमें हमारे स्कूल से क्लासिकल एकल नृत्य में भाग लिया। इस प्रतिस्पर्धा में हमारी छात्रा गीतांजलि पुत्री श्री सुशील कुमार (कक्षा 8वीं) ने क्लासिकल एकल नृत्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया। हम सभी गीतांजलि को इस उपलब्धि पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

20/11/2025

दिनांक 19.11.2025 को जिला स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता मॉडल संस्कृति स्कूल, बिशनपुरा (जींद) में आयोजित की गई जिसमें हमारे स्कूल की टीम ने फॉक ग्रुप नृत्य और क्लासिकल एकल नृत्य में भाग लिया। इस प्रतिस्पर्धा में हमारी छात्रा गीतांजलि पुत्री श्री सुशील कुमार (कक्षा 8वीं) ने क्लासिकल एकल नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हम सभी गीतांजलि को इस उपलब्धि पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

दिनांक 19.11.2025 को जिला स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता मॉडल संस्कृति स्कूल, बिशनपुरा (जींद) में आयोजित की गई जिसमें हम...
20/11/2025

दिनांक 19.11.2025 को जिला स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता मॉडल संस्कृति स्कूल, बिशनपुरा (जींद) में आयोजित की गई जिसमें हमारे स्कूल की टीम ने फॉक ग्रुप नृत्य और क्लासिकल एकल नृत्य में भाग लिया। इस प्रतिस्पर्धा में हमारी छात्रा गीतांजलि पुत्री श्री सुशील कुमार (कक्षा 8वीं) ने क्लासिकल एकल नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हम सभी गीतांजलि को इस उपलब्धि पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

17/11/2025

#बालदिवस2025
#आध्यात्मिकऔरउत्साहकामिश्रण
​बाल दिवस के शुभ अवसर पर, आज दिनांक 15.11.2025 को विद्यालय में हवन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। हवन का संचालन श्री सुनील दत्त (पीजीटी संस्कृत) द्वारा किया गया जिसमें मुख्य यजमान की भूमिका प्राचार्य डॉ विशाल अग्रवाल ने निभाई। यज्ञ की पवित्र अग्नि और मंत्रोच्चार ने वातावरण को शुद्ध किया, जिसके बाद बच्चों की खुशी के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। बच्चों के चेहरों पर यह मुस्कान ही हमारा सबसे बड़ा उपहार है।
​सभी को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
​ #बालदिवस #चाचानेहरू #हवन #भंडारा #स्कूललाइफ #खुशहालबचपन

दिनांक 29.10.2025 को विद्यालय प्रांगण में श्री संदीप कुमार जी प्राध्यापक बायोलॉजी ने विद्यार्थियों को BIS की शपथ दिलवाईl...
30/10/2025

दिनांक 29.10.2025 को विद्यालय प्रांगण में श्री संदीप कुमार जी प्राध्यापक बायोलॉजी ने विद्यार्थियों को BIS की शपथ दिलवाईl जिसके तहत विद्यार्थियों को वस्तुओं की गुणवत्ता और उनकी खुदरा कीमत और साथ में उपयोग से संबंधित एक्सपायरी डेट के बारे में जानकारी दी गई
इसके साथ-साथ घोघड़िया गांव से पहुंचे वानप्रस्थि श्री जोरा सिंह ने विद्यार्थियों को नैतिकता सदाचार स्वास्थ्य संबंधी आहार विचार की उत्तम तरीके से जानकारी दी l

आज दिनांक 24.10.2025 को स्कूल की छात्रा गीतांजलि ने प्राचार्य डॉ विशाल अग्रवाल और टीजीटी म्यूजिक सुश्री ऋतु के निर्देशन ...
24/10/2025

आज दिनांक 24.10.2025 को स्कूल की छात्रा गीतांजलि ने प्राचार्य डॉ विशाल अग्रवाल और टीजीटी म्यूजिक सुश्री ऋतु के निर्देशन में जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट, जींद में भाग लिया और तीसरा स्थान प्राप्त किया। हम छात्रा गीतांजलि के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

Address

VPO Ghaso Khurd
Uchana
126116

Telephone

+918295218877

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aarohi Model Sr. Sec. School, Ghaso Khurd, Jind posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Aarohi Model Sr. Sec. School, Ghaso Khurd, Jind:

Shortcuts

Share

Category