19/12/2025
प्रेस विज्ञप्ति
जिले में लगातार बढ़ रही ठंड एवं शीत लहर के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण द्वारा एहतियातन यह निर्णय लिया गया है कि जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियां दिनांक 21.12.2025 तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
ठंड एवं मौसम की स्थिति की निरंतर समीक्षा की जा रही है तथा परिस्थितियों के अनुरूप इसके पश्चात आगे का निर्णय लिया जाएगा।
आमजन से अपील है कि बच्चों/बुजुर्गों को अनावश्यक रूप से ठंड के संपर्क में आने से बचाएं एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
नोट: परीक्षाओं का आयोजन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department