Government Medical College Tonk

Government Medical College Tonk

Share

GOVERNMENT MEDICAL COLLEGE TONK

Photos from Government Medical College Tonk 's post 02/12/2025

On the occasion of World AIDS Day, a special awareness seminar was organized at Government Medical College, Tonk. The objective of the program was to educate medical students and the general public about HIV prevention, modes of transmission, modern treatment options, and the importance of awareness.

The seminar was conducted under the guidance of Principal Dr. Lokendra Sharma, who addressed the gathering and said:
“Awareness is the most effective tool in the fight against HIV/AIDS. It is the responsibility of medical students to spread accurate, scientific, and evidence-based information in society.”

The event witnessed the participation of several senior faculty members and experts, including:

Additional Principal Dr. Nidhi Singh

Dr. Jiya-ul-Haq,Dr. Dinesh Chaudhary,Dr. Mahaveer Singh,Dr. Harlal Singh,Dr. Jitendra,Dr. Ajit Yadav,Dr. Munmun,Dr. Preeti Goyal
During the session, Dr. Jiya-ul-Haq gave a detailed presentation on HIV transmission, prevention strategies, testing protocols, and the importance of ART therapy. He emphasized that with timely diagnosis, proper counselling, and regular treatment, an HIV-positive person can lead a normal and healthy life.

In the presentation segment, first-year medical students
Jayant Kuri delivered impactful presentations covering HIV transmission, prevention, ART therapy, reduction of stigma, and the need for community u0906u092a.

28/11/2025

आज सआदत अस्पताल, टोंक में राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, टोंक के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा अंगदान (Organ Donation) की शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम पीएमओ डॉ. हनुमान प्रसाद बेरवा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लोकेंद्र शर्मा, तथा संकाय सदस्यों एवं समस्त मेडिकल स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

समारोह के दौरान कॉलेज के प्रथम बैच के सभी 50 विद्यार्थियों ने मानवता की सेवा एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए अंगदान करने की शपथ ली। छात्रों ने संकल्प लिया कि आवश्यकता पड़ने पर वे अपने अंगों एवं ऊतकों के दान द्वारा किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान करने में योगदान देंगे।

प्राचार्य डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेडिसिन के क्षेत्र में प्रवेश करने वाले छात्रों द्वारा इस प्रकार का संकल्प लेना अत्यंत प्रेरणादायक है। इससे समाज में अंगदान के महत्व और जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सभी छात्रों को मानवता, करुणा और सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएमओ डॉ. हनुमान प्रसाद बेरवा ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी जब सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक होकर ऐसे कदम उठाती है, तो यह पूरे समाज के लिए सकारात्मक संदेश बनता है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति का अंगदान कई जिंदगियों को बचा सकता है।

प्राचार्य सर के निर्देशानुसार, क्लास प्रतिनिधि अक्षय, पवन और इशिता ने सभी छात्रों से राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) के पोर्टल पर ई-शपथ रजिस्ट्रेशन भी सफलतापूर्वक करवाया। इससे विद्यार्थियों के संकल्प को आधिकारिक रूप से मान्यता मिली और अंगदान जागरूकता को बढ़ावा मिला।

सआदत अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्यों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम न सिर्फ महाविद्यालय के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल है।

Photos from Government Medical College Tonk 's post 28/11/2025

Government Medical College, Tonk, marked a historic milestone with the commencement of its first-ever batch of MBBS students, celebrated through a dignified White Coat Ceremony. This momentous event signifies a new chapter for medical education in Tonk and stands as a proud occasion for students, their families, and the entire community.

The ceremony was graced by the presence of distinguished guests Dr. Rajesh Bansal, Dr. Shalu Bansal, Mr. Deelip Choudhary, and Mrs. Shasi Chaudhary. Their participation added great value to this landmark occasion.

The event was led by our esteemed Principal, Dr. Lokendra Sharma Sir with Additional Principal, Dr. Nidhi singh ma'am and supported by the dedicated faculty and staff of GMC Tonk.

राजकीय मेडिकल कॉलेज, टोंक में प्रथम बैच का स्वागत

राजकीय मेडिकल कॉलेज, टोंक ने अपने पहले एमबीबीएस बैच के आगमन के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर आयोजित व्हाइट कोट सेरेमनी विद्यार्थियों, उनके परिजनों तथा सम्पूर्ण समुदाय के लिए गर्व और उल्लास का क्षण बनी। यह समारोह चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में टोंक के नए युग की शुरुआत का प्रतीक है।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु डॉ. राजेश बंसल, डॉ. शालू बंसल, श्री दिलीप चौधरी एवं श्रीमती शशि चौधरी जैसे विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने इस महत्वपूर्ण आयोजन को और भी गरिमामय बनाया।

कार्यक्रम का नेतृत्व हमारे आदरणीय प्राचार्य, डॉ. लोकेन्द्र शर्मा, अतिरिक्त प्राचार्य, डॉ. निधि, तथा महाविद्यालय के समर्पित संकाय एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा किया गया।

इस प्रथम बैच के साथ GMC टोंक चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ा रहा है। हम अपने सभी नवागंतुक विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि वे भविष्य में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देंगे।
Lokendra Sharma

Want your school to be the top-listed School/college in Tonk?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

https://www.instagram.com/gmctonk?igsh=MzRjZ2theTk2OWRv

Address


Tonk Road, Bahir Colony, Tonk, Rajasthan 304001
Tonk
304001