04/05/2020
Mukesh Kumar Jat
Todaraisingh Tonk
04/05/2020
26/07/2019
"मित्र"
आपके मित्र आपकी बहुत बड़ी संपत्ति हैं। सच्चे और अच्छे मित्रों का मिलना जीवन को उल्लसित करता है। हमारे जीवन की दिशा और दशा तय करने में इन मित्रों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। आपकी शक्ति का मुख्य केंद्र तो आप ही है लेकिन अपने समूह में अच्छे लोगों की शक्ति से आप अधिक आत्मविश्वासी बन कर उतरोत्तर प्रगतिशील होते है। अच्छी बात ये है कि मित्रता समाज, लिंग, जाति, स्थान, काल, आर्थिक स्तर आदि के निरपेक्ष चलती है। और कोई भामाशाह भी। कोई चंद्रबरदाई भी होना चाहिए और कोई बीरबल भी। मित्र हमारे इर्दगिर्द एक रक्षा कवच है। मित्र हमारा आत्मबल है। कौन कहाँ, कब और कैसे आपको संकट से उबार सकता है ये आपको भी नहीं पता। लेकिन अदने से दोस्त में भी कोई न कोई संकटमोचन सामर्थ्य अवश्य होता है। छोटे छोटे मनमुटावों से इनको खो देना हमारी एक बड़ी भूल हो सकती है। मित्रता को अमर बनाने में उस 'ईगो' की महती भूमिका होती है जो एक मित्र में है ही नहीं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Todaraisingh
Tonk