bktonk

Directions Website Contact the school

bktonk प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा राजयोग भवन टोंक

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान टोंक द्वारा टोंक में 21 दिवसीय हॉलिस्टिक हेल्थ अभियान की शुरुआतप्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय व...
20/11/2025

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान टोंक द्वारा टोंक में 21 दिवसीय हॉलिस्टिक हेल्थ अभियान की शुरुआत

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा टोंक द्वारा वैलनेस फॉर माइंड बॉडी एंड सोल विषय पर 21 दिवसीय हॉलिस्टिक हेल्थ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थान पर स्थानीय लोगों को हेल्थ अवेयरनेस किया जा रहा है। जिसमें ब्लड,शुगर, आर्थो, दैनिक दिनचर्या, खान-पान, व्यायाम एवं राजयोग आदि की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इस अभियान की शुरुआत कल शांता किड्स स्कूल से की गई, जहां स्कूल स्टाफ व आस–पास के लोग मौजूद रहे।
आज सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त RAS हितेश कुमार, भारत विकास परिषद के सचिव राधेश्याम शर्मा, दिशा कमेटी राजस्थान सरकार के पूर्व सदस्य ओम प्रकाश गुप्ता, बीके तुलसीराम भाई, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ कॉलेज के निदेशक बाबूलाल शर्मा व कॉलेज स्टाफ सहित छात्र–छात्राएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम संयोजक ब्रह्माकुमारी डॉ. शुभलक्ष्मी दीदी ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली अथवा बढ़ते तनाव के दौर में स्वास्थ्य को केवल बीमारी-मुक्त होना मान लेना, एक बड़ी भूल है। वास्तविक स्वास्थ्य वह है जिसमें शरीर, मन, भावनाएँ और सामाजिक जीवन चारों का संतुलन बना रहे। यही संतुलन हम होलिस्टिक हेल्थ के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। संपूर्ण स्वास्थ्य दृष्टिकोण में, भोजन को केवल ईंधन नहीं, बल्कि ऊर्जा और चेतना का स्रोत माना जाता है। सात्विक आहार ऐसा भोजन है जो मन को शांत, शरीर को स्वस्थ और आत्मा को शुद्ध रखता है। उन्होंने कहा कि योग और सात्विक आहार मिलकर न केवल बीमारियों को रोकते हैं, बल्कि जीवन की गुणवत्ता को भी कई गुना बढ़ा देते हैं। दीदी ने कहा कि सुबह की शुरुआत 15 मिनट के ध्यान और कुछ सूर्य नमस्कार से करें। अपने आहार में धीरे-धीरे प्रोसेस्ड फूड को कम करें और ताजे मौसमी फल-सब्जियों की मात्रा बढ़ाएँ। किसी भी उपचार या व्यायाम की सफलता के लिए उसकी निरंतरता रखना आवश्यक है।

इस मौके पर ब्रह्माकुमारी गुंजन दीदी ने राजयोग ओर व्यायाम का महत्व बताते हुए सभी को एक्सरसाइज करवाई। दीदी ने कहा कि यह हॉलिस्टिक हेल्थ अभियान 10 दिसंबर 2025 तक चलेगा जिसमें शहर का कोई भी संस्थान इस निःशुल्क सेवा का लाभ लेने के लिए हमें आमंत्रित कर सकते हैं।

*मिनी पुष्कर मांडकला में आध्यात्मिक जीवन चरित्र चित्र–प्रदर्शनी का आयोजन*- चित्र प्रदर्शनी में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने समझ...
05/11/2025

*मिनी पुष्कर मांडकला में आध्यात्मिक जीवन चरित्र चित्र–प्रदर्शनी का आयोजन*

- चित्र प्रदर्शनी में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने समझा स्वयं का सत्य परिचय
- परमपिता परमेश्वर की यथार्थ याद से हर परिस्थिति को बदलने की शक्ति मिलती है: ब्रह्माकुमारी गुंजन दीदी
- ज्ञान मानसरोवर में डुबकी लगाने से बनती है आत्मा पतित से पावन: बीके प्रहलाद भाई

नगरफोर्ट में स्थित मांडव ऋषि की तपोभूमि मांडकला मैं कार्तिक पूर्णिमा महा स्नान के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा टोंक द्वारा आध्यात्मिक जीवन चरित्र चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं को चित्रों माध्यम से स्वयं तथा परमात्मा की सत्य पहचान के साथ मनुष्य जीवन के श्रेष्ठ लक्ष्य को बताया गया। काल चक्र को समझाते हुए वर्तमान समय का महत्व बताया तथा मनुष्य जीवन के उत्थान और पतन की कहानी को सीढ़ी के चित्र द्वारा समझाया गया वहीं राजयोग मेडिटेशन द्वारा आत्म अनुभूति कराई गई।

इस मौके पर राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी गुंजन दीदी ने कहा कि हम यह शरीर नहीं शरीर को चलने वाली चैतन्य शक्ति है जिसे आत्मा कहा जाता है यही हमारी सत्य पहचान है इस सत्य पहचान से ही हम परमपिता परमेश्वर को यथार्थ रीति से याद कर सकते हैं। इस याद को ही राजयोग कहा जाता है, जिससे हमें न सिर्फ समस्या का समाधान मिलता है बल्कि हर परिस्थिति को बदलने की शक्ति भी मिलती है।
उन्होंने कहा कि आज हम मनुष्य स्वयं की पहचान भूलने के कारण हमारे पर परिस्थितियां हावी हो गई है और हम मानसिक रूप से कमजोर हो गये है ऐसे में यदि हम परमपिता परमेश्वर से अपना संबंध जोड़कर उसे याद करें तो मानसिक रूप से सशक्त बन सकते है और हर मुश्किल का हल कर सकते है तथा स्वयं और परिवार के साथ खुशनुमा जीवन व्यतीत कर सकते है।

वहीं संस्थान के जिला संयोजक राजयोगी बीके प्रहलाद भाई ने कहा कि ज्ञान स्नान से आत्मा पावन बनती है। मनोविकारों ने आत्मा को पतित बना दिया है इसीलिए वर्तमान समय ज्ञान मानसरोवर में डुबकी लगाकर स्वयं को पतित से पावन बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान से ही हमें पुण्य कर्म करने की शिक्षा मिलती है तो वही परमपिता परमेश्वर को याद करने का सहज आधार है राजयोग मेडिटेशन जिसके द्वारा विक्रम विनाश किया जा सकता है।

लोग कैसे व्यवहार करते हैं, यह उनका चुनाव है।लेकिन आप अपनी अच्छाई को उनकी प्रतिक्रिया पर आधारित क्यों करें?अगर कोई कठोर ब...
16/09/2025

लोग कैसे व्यवहार करते हैं, यह उनका चुनाव है।
लेकिन आप अपनी अच्छाई को उनकी प्रतिक्रिया पर आधारित क्यों करें?

अगर कोई कठोर बोले, तो भी आप कोमल रहिए।
अगर कोई उपेक्षा करे, तो भी आप सम्मान बनाए रखिए।
अगर कोई आपको गिराना चाहे, तो भी आप अपने मूल्यों को थामे रहिए।

आपका असली वैल्यू सिस्टम किसी की स्वीकृति या अस्वीकृति पर निर्भर नहीं है।
आपकी अच्छाई आपका असली खज़ाना है — इसे हर परिस्थिति में सुरक्षित रखिए।

याद रखिए: दूसरों का व्यवहार अस्थायी है, लेकिन आपकी अच्छाई अमर है।

*💁🏻 SUPERNATURAL BIRTHDAY PROGRAM NEWS 🗞️📺**🇲🇰 BRAHMA KUMARIS* *📍TONK RAJASTHAN* 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
13/09/2025

*💁🏻 SUPERNATURAL BIRTHDAY PROGRAM NEWS 🗞️📺*
*🇲🇰 BRAHMA KUMARIS*
*📍TONK RAJASTHAN*
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

*ब्रह्माकुमारीज़ के राजयोग भवन में छः दिवसीय किड्स समर कार्निवल संपन्न* - बच्चों ने हर परिस्थिति में सकारात्मक जीवन जीने ...
29/06/2025

*ब्रह्माकुमारीज़ के राजयोग भवन में छः दिवसीय किड्स समर कार्निवल संपन्न*

- बच्चों ने हर परिस्थिति में सकारात्मक जीवन जीने की कला सीखी।

- बच्चों को पढ़ाई, पेरेंट्स और परिवार में सामंजस्य बनाने के गुर सिखाए।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा टोंक के राजयोग भवन में बच्चों का सुसंस्कारित जीवन बनाने एवं उनमें नैतिक व मानवीय मूल्यों को विकसित करने के उद्देश्य से छः दिवसीय किड्स समर कार्निवल का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों की आयु के अनुसार एंजेल व डायमंड ग्रुप बनाकर डांस, म्यूजिक, पेंटिंग, स्पोर्ट्स, जुंबा, वर्कशॉप, मेडिटेशन आदि कई प्रकार की रचनात्मक एक्टिविटी करवाई गई तथा प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्करित किया तथा कार्निवल में भाग लेने वाले सभी बच्चों को गिफ्ट दिया गया। साथ ही बच्चों में उत्पन्न तनाव से मुक्त जीवन के साथ पढ़ाई, पेरेंट्स और परिवार में सामंजस्य बनाने के गुर सिखाए गए।

कार्निवल प्रभारी ब्रह्माकुमारी गुंजन दीदी ने बच्चों के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक विकास के लिए एक्सरसाइज, राजयोग मेडिटेशन के साथ हेल्दी फूड का महत्व बताते हुए इसे जीवन में उतारने का दृढ़ संकल्प करवाया। उन्होंने एग्जाम के समय स्वयं को सकारात्मक रहने के अनेक टिप्स दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रैक्टिकल उदाहरण देकर बच्चों को बताया कि पॉजिटिव थिंकिंग हमारे जीवन के लिए कितनी आवश्यक है। साथ ही मोरल वैल्यूज को इंक्रीज करना सिखाया, वहीं एंजेलिक साइलेंस से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने सवेरे उठने से लेकर रात सोने तक की दैनिक दिनचर्या को सेट करना सिखाया।
दीदी ने बच्चों के पेरेंट्स से कहा कि बच्चों को समय दे उनसे फ्रेंडली व्यवहार करें ताकि वह सब कुछ आपको बता सके। बच्चों की भावनाओं को समझ कर उनके लिए सकारात्मक भाव से निर्णय ले।

वहीं स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अपर्णा दीदी ने बच्चों से कहा कि यह समय स्वयं को तैयार करने का समय है, इसलिए अभी के संस्कार आप सभी के जीवन की नींव है जिस पर भविष्य की इमारत टिकी होगी। सदा याद रखे कि संसार की सर्वोच्च सता सर्वशक्तिमान हमारे साथ हैं इसलिए भय व चिंता से मुक्त रहना है। किसी भी बात में घबराना नहीं है, हर समस्या का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आप सभी को भारत की दैवीय संस्कृति अपनाकर भारत को स्वर्णिम भारत बनाना है।
वहीं दीदी ने पेरेंट्स से कहा कि हमारे कर्मों का प्रभाव बच्चों पर पड़ता है वर्तमान समय बच्चे वही करते हैं जो देखते हैं इसलिए इस बात का ध्यान रखते हुए श्रेष्ठ कर्म करें ताकि बच्चों में श्रेष्ठ संस्कार का बीजारोपण हो और वहीं श्रेष्ठ संस्कारों का बीज जब भविष्य में सुंदर फल अर्थात एक सफल नागरिक बनकर समाज को श्रेष्ठ दिशा देने का कार्य करेगा,तो समाज में व्याप्त बुराइयां समाप्त हो जाएगी और मूल्यनिष्ट समाज का निर्माण होगा।
दीदी ने कहा कि बच्चों के लिए अब हर महीने में एक दिन इस प्रकार का कार्यक्रम रखा जाएगा।

कार्निवल में माइंड मैनेजमेंट ट्रेनर अपूर्वा बहन ने बच्चों को हेड राइटिंग में सुधार एवं परीक्षा की तैयारी करने की अनेक विधियां बताई तथा बच्चों के द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का सहज एवं सरल भाषा में उत्तर दिया।

कार्यक्रम के दौरान न्यूज़ 18 राजस्थान के टोंक संवाददाता दौलत पारीक,श्री श्याम हॉस्टल के निर्देशक एवं फिजिक्स लेक्चरर रितुराज धवन ने अपने जीवन के अनुभव सुनाते हुए बच्चों को शुभ प्रेरणाएं दी।

कार्निवल में नियमित भाग लेने बच्चे चिरायु,अंजलि, राही, अक्षिता, वंशिका, नक्ष, रुचित सहित अनेक बच्चों ने अपने अनुभव सुनाए।

 #विश्व_ध्यान_दिवस पर  द्वारा  #राजयोग भवन में ध्यान साधना अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया सेवा केंद्र प्रभारी बीके ...
21/12/2024

#विश्व_ध्यान_दिवस पर द्वारा #राजयोग भवन में ध्यान साधना अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया सेवा केंद्र प्रभारी बीके अपर्णा दीदी ने बताया राजयोग ध्यान द्वारा मन का सशक्तिकरण किया जा सकता है
#टोंक


दीपोत्सव के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा टोंक द्वारा राजयोग भवन में दीपोत्सव दीपावली...
31/10/2024

दीपोत्सव के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा टोंक द्वारा राजयोग भवन में दीपोत्सव दीपावली महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अपर्णा दीदी ने दीपावली की शुभकामनाएं दी साथ ही ईश्वरीय सौगात व प्रभु प्रसाद देखकर सबका मुख मीठा करवाया।उन्होंने कहा जब इस सृष्टि पर अज्ञान रूपी अंधकार छा जाता है तब परमपिता परमात्मा शिव धरती पर अवतरित होकर हम मनुष्य के जीवन रूपी दीपक में सहज ज्ञान और राजयोग का घृत डालकर हम आत्माओं की ज्योति जागते है इसी की यादगार मे हर वर्ष दीपोत्सव मनाया जाता है।

इस मौके पर ब्रह्माकुमारी ऋतु दीदी ने कहा यह त्यौहार सुंदरता, नवीनता और ताजगी का संदेश लाता है, उन्होंने दीपावली का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि जिस तरह से हम अपने घर के कोने कोने की सफाई करते हैं और लक्ष्मी जी का आह्वान करते हैं उसी तरह से दीपावली के अवसर पर इस बार हम अपने मन के अंदर के कोने कोने में छुपे हुए अवगुण, दुर्गुण आदि की जड़ से सफाई करें। यही हमारे लिए सच्ची दीपावली होगी।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग के जिला संयोजक राजयोगी बीके प्रहलाद भाई, खेमचंद आहूजा, ओम प्रकाश गुप्ता ने भी दिवाली की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर ब्रह्माकुमारी हेमन दीदी, ब्रह्माकुमारी गुंजन दीदी, ब्रह्माकुमारी शोभा दीदी, बीके पांचू भाई सहित सेवा केंद्र से जुड़े सैकड़ों भाई बहिनें ने दीपक जलाकर दिवाली मनाई।
#हैप्पी_दीवाली #दिवाली #दीपावली2024 #शुभदीपावली #टोंक

*📺🗞️Today News💫**Brahma kumaris Tonk Rajasthan....🇲🇰🇮🇳🌎**Shree Krishna Janmashtami News*
28/08/2024

*📺🗞️Today News💫*
*Brahma kumaris Tonk Rajasthan....🇲🇰🇮🇳🌎*
*Shree Krishna Janmashtami News*

  द्वारा डाइट रोड टोंक के पर स्थित महिला आईटीआई कॉलेज के आसपास ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलकर किया  #पौधारोपण #हरित_राजस्थ...
01/08/2024

द्वारा डाइट रोड टोंक के पर स्थित महिला आईटीआई कॉलेज के आसपास ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलकर किया #पौधारोपण

#हरित_राजस्थान
#अमृत_पर्यावरण_महोत्सव
ेड़_राष्ट्र_के_नाम
ेड़_मां_के_नाम


#टोंक

#हरियालो_राजस्थान
#वृक्ष_वंदन_कार्यक्रम

*ब्रह्माकुमारीज़ टोंक का वृक्ष वंदन कार्यक्रम**पर्यावरण को बचाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी : बीके अपर्णा दीदी* *शुद्ध पर्...
01/08/2024

*ब्रह्माकुमारीज़ टोंक का वृक्ष वंदन कार्यक्रम*

*पर्यावरण को बचाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी : बीके अपर्णा दीदी*

*शुद्ध पर्यावरण के लिए अपने जीवन से ज्यादा पेड़–पोधो की देखभाल जरूरी : बीके ऋतु दीदी*

ब्रह्माकुमारीज़ टोंक के सदस्यों द्वारा डाइट रोड पर स्थित महिला आईटीआई कॉलेज के आसपास ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया ।

पौधारोपण का महत्व बताते हुए ब्रह्माकुमारीज़ टोंक सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अपर्णा दीदी ने कहा पर्यावरण और मानव जीवन का अटूट संबंध है। हमारी भारतीय संस्कृति में वृक्षों का पूजन किया जाता है, हमारे पूर्वजों ने इस परंपरा को कायम रखा है, उनके द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ आज हमें मिल रहा है। ये जो आस-पास हरियाली दिख रही हैं यह उसी का परिणाम है। अब हमारा दायित्व है की हमारे आगे आने वाली पीढ़ी के लिए हम स्वच्छ वातावरण तैयार करे। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। पर्यावरण को बचाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

मौके पर उपस्थित राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी ऋतु दीदी ने कहा वृक्ष हमारे जीवन के अनमोल रत्न हैं। शुद्ध पर्यावरण के लिए हमें अपने जीवन से ज्यादा इसकी देखभाल करने की जरूरत है, क्योंकि पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेने की जरूरत है। वहीं उन्होंने कहा कि पेड़–पौधे प्रकृति की अनुपम धरोहर है। हम सब को अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति का श्रृंगार करना है।

इस मौके पर बीके पांचू भाई, बीके रामलाल भाई एवं संस्थान से जुड़े सदस्य मौजूद थे।

Address

Tonk

Opening Hours

Monday 7am - 12pm
4pm - 7:30pm
Tuesday 7am - 12pm
4pm - 7:30pm
Wednesday 7am - 12pm
4pm - 7:30pm
Thursday 7am - 12pm
4pm - 7:30pm
Friday 7am - 12pm
4pm - 7:30pm
Saturday 7am - 12pm
4pm - 7:30pm
Sunday 7am - 12pm
4pm - 7:30pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when bktonk posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to bktonk:

Shortcuts

Share

Category