Gulab Public School Jounl

Gulab Public School Jounl G P S Jounl गुलाब पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय, जौंल (टोडाभीम)

साप्ताहिक बालसभा के अवसर पर सभी बालक बालिकाओं द्वारा एवं गुरुजनों द्वारा विद्यालय परिसर में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया...
14/09/2025

साप्ताहिक बालसभा के अवसर पर सभी बालक बालिकाओं द्वारा एवं गुरुजनों द्वारा विद्यालय परिसर में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया जिसमें छात्र–छात्राएं बढ़–चढ़ कर प्रतिभागी बने।

सभी गुरुजनों व विद्यार्थियों के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ

सधन्यवाद
महेश चन्द सोनी
Gulab Public School Jounl
Gulab Public School , Jounl
Mahesh Chand Soni
संपर्क सूत्र –9460740773

शिक्षक दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं 🎉 Gulab Public School , Jounl
05/09/2025

शिक्षक दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं 🎉

Gulab Public School , Jounl

सूचनार्थ संप्रेषणदिनांक – 30 जुलाई 2025सभी छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि "मौसम विभाग के पूर्व अन...
30/07/2025

सूचनार्थ संप्रेषण

दिनांक – 30 जुलाई 2025

सभी छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि "मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के आधार पर जिले में वर्षा की अतिवृष्टि को देखत हुए माननीय जिलाधीश महोदय के आदेशानुसार कल दिनांक 31–07–2025(गुरुवार) को (1 दिवस) का *सभी छात्र–छात्राओं का अवकाश है* एवं विद्यालय में कार्यरत *सभी शिक्षक बंधुओं को विद्यालय आना है ।*

सभी छात्र–छात्राओं को 1 Aug 2025(शुक्रवार) को विद्यालय के निर्धारित समय पर विद्यालय आना है
इस अवकाश के समय विद्यार्थी अपने घर पर अपनी पढ़ाई सुचारू रखें और आप सभी बारिश में अपना ध्यान रहें।


महेश चन्द सोनी
संस्था प्रधान
गुलाब पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय,
*जौंल (टोडाभीम)*

विद्यालय के संस्था प्रधान श्री महेश चन्द सोनी जी के जन्मदिवस और गुरुपूर्णिमा के अवसर पर विद्यालय में हवन किया। कार्यक्रम...
14/07/2025

विद्यालय के संस्था प्रधान श्री महेश चन्द सोनी जी के जन्मदिवस और गुरुपूर्णिमा के अवसर पर विद्यालय में हवन किया। कार्यक्रम के छायाचित्र आपके साथ साझा कर रहे हैं 👉🏼🎉❤️

सदैव बेहतर से बेहतरीन के लिए प्रयासरत.....महेश चन्द सोनी Gulab Public School , Jounl Mahesh Chand Soni
07/07/2025

सदैव बेहतर से बेहतरीन के लिए प्रयासरत.....

महेश चन्द सोनी
Gulab Public School , Jounl
Mahesh Chand Soni

एक बार समय निकालकर अवश्य पढ़ें 👇🏼👍🏼 सादर नमस्ते 🙏🏼,        आप सोच रहे होंगे कि हमारा लाडला लाडली स्कूल जाने योग्य हो गया...
27/06/2025

एक बार समय निकालकर अवश्य पढ़ें 👇🏼👍🏼

सादर नमस्ते 🙏🏼,
आप सोच रहे होंगे कि हमारा लाडला लाडली स्कूल जाने योग्य हो गया/गयी है। बालक को प्रवेश दिलाना है। रोज नये नये स्कूलों के प्रचार हो रहे है। हिन्दी / अंग्रेजी माध्यम के बड़े-बड़े स्कूलों के भवन, वाहन उनकी लच्छेदार शैली के आकर्षक विज्ञापन आपको अपनी ओर आकर्षित करते है। आज के इस शोरगुल और भीड़ भरे प्रदूषित वातावरण में समझदारीपूर्वक लिया गया आपका निर्णय आपके बालक के भविष्य को प्रभावित करेगा। आप असमंजस में है कि बालक को प्रवेश कहाँ दिलाएँ।आपकी चिंता है-
👉🏼 बालक छोटा है, पहली बार विद्यालय जा रहा है कैसे रुकेगा ?
👉🏼 बालक को पारिवारिक परिवेश मिलेगा या नहीं ?
👉🏼 बालक कुछ सीखेगा भी या नहीं?
👉🏼 परिवार में से जो चाहे, जब चाहे बालक से मिल पायेगा या नहीं ?
👉🏼 विद्यालय का वातावरण शांतिपूर्ण, शिक्षा के योग्य है या नहीं ?
👉🏼 बालक विद्यालय में सुरक्षित है या नहीं ?
👉🏼 बालक को विद्यालय में खेलने की सुविधा या खेल मैदान है या नहीं ?
👉🏼 बालक को स्नेहपूर्ण व्यवहार मिलेगा या नहीं ?
👉🏼 पढ़ाई के अतिरिक्त बालकों में शिष्टाचार, अनुशासन, श्रेष्ट व्यवहार आदि #नैतिकगुणों का विकास होगा या नहीं है
👉🏼 विद्यालय शुल्क हमारी पहुँच में है या नहीं ?

ऐसी ही अनेक चिंताएँ आपके मन में प्रश्न बनकर उभर रहीं होंगी आपकी इन सभी चिंताओं को दूर करने के लिए आपके गांव में आपके घर के समीप आपका अपना विद्यालय 'गुलाब पब्लिक स्कूल' अपनी श्रेष्ठतम एवं सर्वोत्तम सेवाएँ देने के लिए प्रस्तुत हैं। जो विगत तीन दशकों से आपके नौनिहालों के चहुँमुखी विकास के लिए सदैव प्रयासरत है।

अरावली पर्वतमाला की सुरम्य वादियों में एकदम शांत एवं शिक्षा के अनुकूल वातावरण में स्थित विद्यालय आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु तैयार है। जहाँ योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों के द्वारा आपके बालकों के चहुंमुखी विकास के लिए-

👉🏼 प्यार भरे शांतिपूर्ण माहौल में अध्ययन ।
👉🏼 आर.टी.ई. के तहत नर्सरी (PP5+) एवं कक्षा प्रथम में 25 प्रतिशत बालकों का निःशुल्क प्रवेश एवं अध्ययन ।
👉🏼 गुरुकुलीय पद्धति द्वारा बालकों में संस्कार डालना ।
👉🏼 पूर्व प्राथमिक व प्राथमिक कक्षाओं में डिजिटल कक्षाओं द्वारा अध्यापन ।
👉🏼 सरकारी स्कूल की तरह लाडो प्रोत्साहन योजना का भी लाभ ।
👉🏼 कक्षा नर्सरी से ही अंग्रेजी भाषा पर विशेष प्रयास ।
👉🏼 खेल मैदान व खेल सुविधाएँ एचं छोटे बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा ।
👉🏼 समय-समय पर बालक की प्रगति परीक्षण हेतु टेस्ट ।
👉🏼 प्रतिमाह अध्यापक अभिभावक संगोष्ठी।
👉🏼 कम्प्यूटर लैब का पुनः संचालन प्रारम्भ ।
👉🏼 पुस्तकालय सुविधा।
👉🏼 साप्ताहिक #बाल-सभा का आयोजन ।

उपरोक्त के अतिरिक्त बालक के विकास के लिए हम आपको अपना *100 प्रतिशत* देने का प्रयास करेंगे। अतः आप अपने नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला मजबूत करने के लिए निश्चिंत होकर Gulab Public School Jounl में प्रवेश दिलावें ।

गत सत्र में कक्षा आठवीं व पाँचवीं के अधिकतर बालकों ने *71% से अधिक* अंक प्राप्त किए एवं विद्यालय का परीक्षा परिणाम *शत्-प्रतिशत* रहा है।

आपकी #सेवा में समर्पित~समस्त विद्यालय की टीम

संस्था-प्रधान
महेश चन्द सोनी
Gulab Public School , Jounl
संपर्क सूत्र~ 9460740773

Congratulations Dear Students for your achievements Class 5th Resul👇🏼🎉
30/05/2025

Congratulations Dear Students for your achievements

Class 5th Resul👇🏼🎉

Address

Toda Bhim
321611

Opening Hours

Monday 8am - 2pm
Tuesday 8am - 2pm
Wednesday 8am - 2pm
Thursday 8am - 2pm
Friday 8am - 2pm
Saturday 8am - 2pm

Telephone

+919460740773

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gulab Public School Jounl posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Gulab Public School Jounl:

Shortcuts

Share

Category