SVM ,Timarni

SVM  ,Timarni SVM Timarni is the only higher secondary shool in the region which has a functioning Atal Tinkering Lab developed from grant received by NITI Aayog,GOI.

    सरस्वती विद्या मंदिर, टिमरनी में 8वें अटल कम्युनिटी डे का भव्य आयोजनटिमरनी। सरस्वती विद्या मंदिर में 8वें अटल कम्युन...
14/04/2026


सरस्वती विद्या मंदिर, टिमरनी में 8वें अटल कम्युनिटी डे का भव्य आयोजन

टिमरनी। सरस्वती विद्या मंदिर में 8वें अटल कम्युनिटी डे का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरानुसार दीप प्रज्वलन , डाॅ.बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के सम्मुख माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में Dr. Deepak Kumar (एसोसिएट प्रोफेसर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, Maulana Azad National Institute of Technology Bhopal) उपस्थित रहे। उन्होंने “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं भविष्य के करियर” विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आधुनिक तकनीकों के बढ़ते महत्व और उनके व्यापक प्रभाव पर प्रकाश डाला।

एटीएल भ्रमण के दौरान अतिथियों ने टिंकरिंग लैब में विद्यार्थियों द्वारा तैयार विभिन्न मॉडलों का अवलोकन किया। साथ ही “सॉफ्ट रोबोटिक्स” एवं “एग्रीकल्चरल रोबोट्स” जैसे विषयों पर ग्रीष्मकालीन अवकाश में कार्यशालाएं आयोजित करने हेतु सहयोग और योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू निषेध जागरूकता सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें Dr. Rahul Agrawal (स्थानीय दंत चिकित्सक एवं Indian Dental Association Harda Branch सदस्य) ने विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। इस दौरान प्री-टेस्ट एवं पोस्ट-टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों की समझ और जागरूकता का मूल्यांकन भी किया गया।

इस कार्यक्रम में चार विभिन्न विद्यालयों के लगभग 60 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सरस्वती शिक्षा मंडल समिति के अध्यक्ष Vivek Atul Bhuskute सचिव श्री.आनंद मजुमदार तथा एटीएल कार्यकारिणी सदस्य Gaurav Singhal श्री .गौरव सिंहल उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य श्री.बसंत पटेल एवं एटीएल प्रभारी श्री.चेतन सोलंकी ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों ने तंबाकू के किसी भी रूप का सेवन न करने की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य श्री.सोनी जी ने किया। आभार प्रदर्शन आचार्य श्री प्रद्युम्न पालिवाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर Medha Bhuskute (अध्यक्ष, आईडीए हरदा शाखा एवं एटीएल समन्वयक) की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा, जिसे सभी उपस्थितजनों ने सराहा।

24/02/2026
विद्या भारती*Techathon 2025 का समापन*विशेष उपलब्धियाँनई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षण संस्थान, IIT दिल्ली, उन्...
23/11/2025

विद्या भारती
*Techathon 2025 का समापन*
विशेष उपलब्धियाँ

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षण संस्थान, IIT दिल्ली, उन्नत भारत अभियान एवं NITI आयोग द्वारा IIT दिल्ली में सहआयोजित *Techethon 2025* के तृतीय दिवस पर *"सामाजिक समस्याओं का नवाचार-आधारित समाधान (Innovative solutions for community problems in slums)"* प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसके अंतर्गत IIT Delhi के आस-पास की सेवा बस्तियों में जाकर Techathon में आए सभी प्रतिभागियों ने कम्युनिटी सर्वे किया जिसके पश्चात् सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने नवाचारित समाधानों की प्रस्तुति दी।

इस प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा यशिका कुशवाहा( कक्षा 11) द्वारा *मुनीरका बस्ती* में सर्वे के दौरान वाटर ड्रेनेज की समस्या का अवलोकन करके समाधान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के निर्णायक दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर श्री संजय खण्डेलवाल जी एवं IIT दिल्ली के प्राध्यापकों द्वारा छात्रा के दिए गए समाधान की सराहना की एवं छात्रा को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया

  श्री गोविंद जी महंत, अखिल भारतीय संगठन मंत्री, विद्या भारती के द्वारा हमारे अटल लैब में बने उत्पादों का निरीक्षण किया ...
21/11/2025



श्री गोविंद जी महंत, अखिल भारतीय संगठन मंत्री, विद्या भारती के द्वारा हमारे अटल लैब में बने उत्पादों का निरीक्षण किया गया। संगठन मंत्री जी ने हमारे उत्पादों के विक्रय के लिए भी छात्रों का मार्गदर्शन किया।श्री कमलकिशोर सिन्हा जी,अखिल भारतीय मंत्री अटल लैब विद्या भारती ने भी हमारे माॅडल का अवलोकन किया ।

 Students from ATL ,SVM Timarni are showcasing their models and 3D printed products (under the theme One District one Pr...
18/11/2025


Students from ATL ,SVM Timarni are showcasing their models and 3D printed products (under the theme One District one Product) at IIT Delhi.Gud luck teams!!

01/11/2025

वर्तमान थलसेनाध्यक्ष जनरल द्विवेदी ने गर्व से कहा कि वह सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्र हैं

We are one amongst the 9467 schools which participated in the Mega Tinkering Day !!
12/08/2025

We are one amongst the 9467 schools which participated in the Mega Tinkering Day !!

सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी में फाउंडेशन डे संपन्न हुआ📍 टिमरनी, मध्यप्रदेश | 🗓️ 31 जुलाई 2025      अखिल भारतीय शिक्षा संस्...
01/08/2025

सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी में फाउंडेशन डे संपन्न हुआ
📍 टिमरनी, मध्यप्रदेश | 🗓️ 31 जुलाई 2025


अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिमरनी में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब का आठवां फाउंडेशन डे (स्थापना दिवस) मनाया गया ।

सर्वप्रथम कार्यक्रम की भूमिका एवं उपलब्धि डॉ. मेधा भुस्कुटे के द्वारा सबके समक्ष रखी गई I
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मुंबई से पधारी सुश्री रुचिरा सावंत ( साइंस कम्युनिकेटर ,सह - संस्थापक, मेकशिफ्ट एवं वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम में ग्लोबल शेपर)
ने छात्रों एवं उपस्थित सुधि जनों के समक्ष भविष्य के लिए अपने आप को कैसे तैयार करना इसे लेकर अपने विचार रखे ।
उन्होंने छात्रों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि इस छोटे से गांव में अटल टिंकरिंग लॅब है जिसे लगातार 8 वर्षों से चलाया जा रहा है यह प्रशंसनीय है I इस लॅब में हमें मिलने वाली सभी सुविधाओं का पूरे मन से लाभ लेना चाहिए ।

उन्होंने आगे कहा कि जब आप किसी प्रोजेक्ट पर काम करेंगे तो सोंचना प्रारंभ करेंगे। किसी आयडिया या विचार की नकल नहीं करना चाहिए बल्कि हमें उससे प्रश्न करना चाहिए तब जाकर हमको प्रॉब्लम्स दिखना प्रारंभ होगी और उसका समाधान ढूंढने की प्रेरणा हमें मिलेगी । गुगल सें आसान समाधान खोजने की बजाय स्वयं पहले रिसर्च करें - शोध करें! रिसर्च करने के लिए हम सही स्रोत का चयन करें जिससे हमें सही जानकारी मिल सके ।
उन्होंने दिनचर्या के कई उदाहरणों के माध्यम से रिसर्च कैसे करना छात्रों को बताया।अटल टिंकरिंग लैब केवल विज्ञान के क्षेत्र के लिए ही नहीं है बल्कि हम जिस क्षेत्र में भी जाएंगे हमारा विषय कोई भी हो इसका लाभ हमें वहां भी प्राप्त होगा ।उन्होंने एटीएल का निरीक्षण कर ,इस लॅब में सक्रिय छात्रोंसे संवाद किया और भविष्य के कार्यक्रमों के बारे में मार्गदर्शन भी दिया ! इस अवसर पर एटीएल में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया!

तत्पश्चात समिति के अध्यक्ष डॉ विवेक भुस्कुटे के द्वारा विद्यालय की विगत आठ वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से बताया गया।8 वर्ष पहले, इसी दिन हमने ATL ( अटल टिंकरिंग लॅब) नामक एक नई यात्रा की शुरुआत की थी। उस समय Artificial Intelligence(AI) , इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और 3D प्रिंटिंग जैसे शब्द हमारे विद्यालय एवं नगर के लिए बिल्कुल नए थे।

ATL की गतिविधियों ने हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों में केवल विज्ञान के प्रति रुचि ही नहीं जगाई, बल्कि समस्या समाधान (Problem-Solving), टीमवर्क, प्रयोग करने का साहस और नई तकनीकों को सीखने की आदत भी विकसित की है।

आज हमारे कई साथी विद्यार्थी रोबोटिक्स, 3D प्रिंटिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कोडिंग जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। इन गतिविधियों ने उन्हें भविष्य में इंजीनियरिंग, रिसर्च और स्टार्टअप जैसी संभावनाओं की ओर प्रेरित किया है। यही कारण है कि ATL हमारे लिए केवल एक लॅब नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण की कार्यशाला बन गई है।

शैक्षणिक पाठ्यक्रम (Academic Curriculum) और टिंकरिंग गतिविधियों के बीच संतुलन बनाए रखना आसान कार्य नहीं था! पिछले वर्षों में हमने दो बार ATL मैराथन जीती। सन् 2017 में हम शीर्ष 100 (Top 100) में शामिल थे।सन् 2018 में हमारे विद्यार्थियों ने अपना marathon का मॉडल Vibrant Gujarat Summit में प्रदर्शित किया।

सन् 2019 में हमारे टिंकरिंग लॅब में बनाई गई "स्मार्ट सेफ्टी स्टीक और स्मार्ट सिट बेल्ट" के माॅडेल ने दिल्ली में आयोजित Avishkaar Makeathon में 2nd Runner Up का स्थान प्राप्त किया। सन् 2023 में हमने Avishkaar Makeathon में Best Stall का अवॉर्ड भी जीता।

महामारी (Pandemic) के दौरान हमने कई ऑनलाइन टिंकरिंग गतिविधियों में भाग लिया। हमारे विद्यार्थीयों के द्वारा बनाया गया Mask Vending Machine मॉडल , ATL Mararathon 2020 में 5000 से अधिक नवाचारों में से पहले Top 100 और फिर Top 30 में चुना गया।

Tinkerpreneur 2022 में हमारा Tim Auto App 7000 डिजिटल उत्पादों में से Top 21 मॉडलों में शामिल हुआ। हमारे दो मॉडल " Mask Vending Machine" और " Tim Auto App " को **अटल इनोवेशन मिशन** द्वारा जारी की गई " कॉफी टेबल बुक " में स्थान मिला।
Codeavour ,She STEM ,Tinkerfest ,Inspire Awards , राष्ट्रीय बाल विज्ञान काँग्रेस , टेकॅथोन ऐसी कई अन्य प्रतियोगीताओं में सरस्वती विद्या मंदिर, टिमरनीके अटल टिंकरिंग लॅब के छात्र सहभागिता कर ,राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते है!

हमारे ATL के विद्यार्थी पिछले 3 वर्षों से Dassault Systems द्वारा आयोजित Student Entrepreneurship Program में भाग ले रहे हैं।इस वर्ष भी छः विद्यार्थी, SEP Program में सहभागिता करेंगे! गोबर से fibre extract कर कामधेनु पेपर, screen eye protection system तथा Smart Drainage Sink का निर्माण इस students Entrepreneurship Program के अंतर्गत किया गया !

अभी तक 8 बार हमने School of the Month का Title जीता है ,जो की मासिक गतिविधियाँ जो ATL Dashboard पर submit करनी होती है उसके आधार पर विद्यालय का चयन होता है!

ATL के अंतर्गत होने वाले ATL Community Day और अन्य प्रतियोगिताओं में आस पास के विद्यालयों के छात्र भी शामिल होते हैं। उन्होंने भी रोबोटिक्स, 3D प्रिंटिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कोडिंग जैसी तकनीकों को सीखा और अपनी परियोजनाओं के माध्यम से कई नए विचार प्रस्तुत किए। इस तरह यह लैब केवल एक संस्थान की सीमाओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे क्षेत्र में विज्ञान, रचनात्मकता और समस्या समाधान की संस्कृति को फैलाने का माध्यम बनी।

हम सबको गर्व है कि ATL ने हमारे और अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों में भविष्य की चुनौतियों से निपटने की क्षमता, आत्मविश्वास और टीमवर्क का विकास किया। यह केवल एक प्रयोगशाला नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण की कार्यशाला है।

कार्यक्रम में विद्यालय की संचालन समिति के अध्यक्ष डाॅ. विवेक भुस्कुटे, सचिव आनंद मजुमदार, सहसचिव डॉक्टर राहुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष समर्थ जैन ,समिति सदस्य शीतल जैन, विद्या जैन
डॉ मेधा भुस्कुटे, एकेडमिक हाइट्स स्कूल के प्राचार्य आशीष त्रिपाठी, अग्रवाल कैरियर इंस्टिट्यूट के संचालक गौरव सिंहल प्राचार्य बसंत गुर्जर प्रधानाचार्य सरिता गहलोत, एटीएल प्रभारी श्री . चेतन सोलंकी सहित विद्यालय के भैया/ बहिन एवं आचार्य दीदी उपस्थित रहे।

27/07/2025

"In the past few weeks, a lot has happened that has made every Indian proud..."

-PM Sh Narendra Modi

यह सुचित करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि 8वां एटीएल स्थापना दिवस 30 जुलाई 2025 को एसवीएम, टिमरनी में मनाया जा रहा...
27/07/2025

यह सुचित करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि 8वां एटीएल स्थापना दिवस 30 जुलाई 2025 को एसवीएम, टिमरनी में मनाया जा रहा है। सुश्री रुचिरा सावंत, Science Communicator ,Global Shaper, WEF( World Economic Forum) Co-founder, MakeShift , मुंबई, मुख्य अतिथि होंगी।

वह कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों के साथ एक अत्यंत रोचक विषय "प्राॅब्लेम साॅलविंग " पर बातचीत भी करेंगी।

Very happy to announce that 8 th ATL Foundation Day is being celebrated on 30 th of July 2025 at SVM, Timarni. Ms.Ruchira Sawant, Science Communicator ,Global Shaper, WEF( World Economic Forum) Co-founder, MakeShift , Mumbai will be the guest of honor.

She will also interact with students from grade 6 th to 9th on a very interesting topic
" Problem-Solving " .

Address

Near Krishi Upaj Mandi
Timarni
461228

Opening Hours

Monday 7:15am - 5:15pm
Tuesday 7:15am - 5:15pm
Wednesday 7:15am - 5:15pm
Thursday 7:15am - 5:15pm
Friday 7:15am - 5:15pm
Saturday 7:15am - 5:15pm

Telephone

07573230170

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SVM ,Timarni posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to SVM ,Timarni:

Shortcuts

Share