02/07/2024
भारतीय राजव्यवस्था UPCS PYQ
•भारत का एक नागरिक अपनी नागरिकता खो देगा यदि वह
उत्तर : भारतीय नागरिकता का परित्याग करता है ,
•किस वाद के फैसले में सर्वोच्च न्यायालय ने सर्वप्रथम घोषित किया कि प्रस्तावना संविधान का हिस्सा नहीं है?
उत्तर : बेरुबारी वाद, 1960,
•भारतीय संसद के भाग है
उत्तर : राष्ट्रपति, लोक सभा, राज्य सभा ,
•अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति को किस अनुच्छेद के अंतर्गत मौलिक, सामाजिक-आर्थिक, राजनीतिक तथा सांस्कृतिक अधिकार दिया गया?
उत्तर : अनुच्छेद 17,
•कौन सा अनुच्छेद भारतीय राष्ट्रपति के महाभियोग से संबंधित है?
उत्तर : अनुच्छेद 61,
•लोक सभा के अध्यक्ष के बारे में कौन सा कथन सही नहीं है?
उत्तर : उसके पास सत्रवसान के बाद भी सदन को बुलाने की शक्ति है,
• 'प्रोटेम स्पीकर’सामान्यतः किसे नियुक्त किया जाता है?
उत्तर : नव-निर्वाचित लोक सभा के वरिष्ठतम सदस्यों में से एक को,
•राज्य सभा का सर्वप्रथम गठन किस वर्ष में हुआ?
उत्तर : 1952 में,
• भारत के सर्वोच्च न्यायालय की शक्तियों के विषय में सही नहीं
उत्तर : वह अर्न्तशासकीय विवादों में मूल एवं अनन्य क्षेत्रधिकार रखता है,,
•ज्य सभा द्वारा संविधान के अनुच्छेद 249 के अंतर्गत पारित संकल्प जिसके द्वारा संसद को राज्य सूची के विषय पर राष्ट्रीय हित में विधि निर्मित करने का अधिकार दिया गया हो, प्रवृत्त रहेगा
उत्तर : एक वर्ष से अधिक नहीं,
•भारतीय संविधान के अनुच्छेद 170 के अनुसार, किसी राज्य की विधानसभा के सदस्यों की न्यूनतम तथा अधिकतम संख्या क्रमशः कितनी हो सकती है?
उत्तर : 60 तथा 500,
•सरकार को धन उगाहने अथवा खर्च करने के लिए अधिकृत करने वाले विधेयक को कहा जाता है
उत्तर : धन विधेयक,
• कौन संसद सदस्यों का सामूहिक विशेषाधिकार नहीं है?
उत्तर : साक्षी के रूप में उपस्थिति से स्वतंत्रता
•विधान परिषद में मनोनीत सदस्यों की संख्या है
उत्तर : कुल सदस्य संख्या का 1/6,
• बजट मांगों को वित्तीय वर्ष के लिए पारित होने से पूर्व व्यय हेतु दी जाने वाली राशि
उत्तर : लेखानुदान ,
•कौन एक सरकारिया आयोग की संस्तुतियों में सम्मिलित नहीं है?
उत्तर : राज्य सरकारों द्वारा दिए गए पैनल से राज्यपाल का चुनाव किया जाए ,
•कौन अंतर्राज्य परिषद गठन करने के लिए अधिकृत है?
उत्तर : राष्ट्रपति,
•नीति आयोग द्वारा 2016 में डिजिटल भुगतान पर मुख्यमंत्रियों की एक समिति का गठन किसकी अध्यक्षता में किया गया था?
उत्तर : एन- चंद्रबाबू नायडू ,
•केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों को किससे प्राधिकार प्राप्त होता है?
उत्तर : भारतीय संविधान से