The Vidya Mantra

The Vidya Mantra A global study platform.

06/12/2024

BPSC में प्रारंभिक परीक्षा के नियम में बदलाव को लेकर विरोध में बिहार की राजधानी पटना में छात्रों ने बीपीएससी दफ्तर क.....

बिहार कोकिला, पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा जी का निधन दुःखद। वे मशहूर लोक गायिका थीं। उन्होंने मैथिल...
05/11/2024

बिहार कोकिला, पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा जी का निधन दुःखद। वे मशहूर लोक गायिका थीं। उन्होंने मैथिली, बज्जिका, भोजपुरी के अलावा हिन्दी गीत भी गाये थे। उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में भी अपनी मधुर आवाज दी थी। स्व० शारदा सिन्हा जी के छठ महापर्व पर सुरीली आवाज में गाए मधुर गाने बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी भागों में गूंजा करते हैं। उनके निधन से संगीत के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।

13/12/2023

Voter ID Card: भारतीय मतदाता की पहचान उसकी वोटर आईडी (Voter ID Card) से होती है । चुनाव में अपना मतदान करने के लिए वोटर आईडी के प्रमुख ....

17/09/2023

50 रन के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी भारतीय टीम ने 15.2 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाएं मैच में आसानी से जीत हांसिल कर ली.....

14/09/2023

एशिया कप के करो या मरो के मुकाबले में श्रीलंका ने पकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। भारत और श्रीलंका के ब...

A friend in need is a friend indeed!
30/08/2023

A friend in need is a friend indeed!

30/08/2023
09/07/2023

प्राचीन मान्‍यता के अनुसार, हर 3 साल के अंतराल पर एक महीने तक चलने वाले इस मेले के दौरान 33 करोड़ देवी-देवता राजगीर की ....

28/10/2022

छठ पूजा: ‘नहाय खाय’ के दिन क्यों खाया जाता है चना दाल, भात और लौकी की सब्जी?

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ त्योहार मनाया जाता है| चार दिन के इस पर्व की शुरुवात आज नहाय खाय से शुरू हो गयी| इस पर्व के सभी विधि के तरह नहाय खाय भी बहुत महत्वपूर्ण है| इस दिन व्रती स्नान आदि कर नये वस्त्र धारण करते हैं और शाकाहारी भोजन लेते हैं। व्रती के भोजन करने के बाद ही घर के अन्य सदस्य भोजन करते हैं।

नहाय खाय क्या है?

इस दिन व्रत पूर्ण रूप से शुद्ध होकर व्रत से शुरूआत करता है इसलिए छठ के पहले दिन नहाय खाय का खास महत्व होता है। इस दिन छठ करने वाले श्रद्धालु अर्थात व्रती शुद्धता पूर्वक स्नान कर सात्विक भोजन करता है। उसके बाद वह छठ सम्पन्न होने के बाद ही भोजन करता है इसलिए इसे नहाय खाय कहा जाता है। इसके अलावा इस दिन छठ में चढ़ने वाला खास प्रसाद जिसे ठेकुआ कहते हैं उसके अनाज को धोकर सुखाया भी जाता है।

नहाय खाय के दिन से घर की साफ- सफाई होती है। आज के दिन घर में छठ करने वाला व्रती सात्विक भोजन करता है। उस दिन से घर में भोजन में लहसुन-प्याज का इस्तेमाल नहीं होता है। इस दिन व्रती केवल एक बार भोजन करता है। नहाय खाय के दिन व्रती तैलीय चीजें जैसी पूरी और पराठे का सेवन नहीं करता है। साथ ही घर के अन्य सदस्य व्रत करने वाले को भोजन करने के बाद ही अन्न ग्रहण करते हैं। इसके अलावा आमतौर पर घर में बिस्तर पर नहीं सोता बल्कि वह चार दिन तक जमीन पर सोता है।

नहाय खाय के दिन खासतौर से लौकी से सब्जी बनती है। इसे पीछे मान्यता है हिन्दू धर्म में लौकी को बहुत पवित्र माना जाता है। इसके अलावा लौकी में पर्याप्त मात्रा में जल रहता है। इसमें लगभग 96 फीसदी पानी होता है जो व्रत को आगे आने वाले दिनों में ताकत देता है। इसके अलावा लौकी खाने से बहुत से बीमारियां भी दूर हो जाती हैं।

इसके अलावा खाने में सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इस दिन चने की दाल खाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि चने की दाल बाकी दालों में सबसे अधिक शुद्ध होती है तथा वह व्रती को ताकत भी देती है।

नदियों और तालाब के किनारे शुरू होती है पूजा नहाय खाय के दिन व्रती तालाब या नदी के किनारे के स्नान करते हैं इसलिए नदियों के किनारों बहुत भीड़ होती है। स्नान से पहले वह पवित्र लकड़ी के दातुन से मुंह धोकर नदी में स्नान करते हैं। उसके बाद पवित्र नदी का जल लेकर घर आते हैं और उससे छठ का प्रसाद बनता है। लेकिन शहरों में तालाब तथा नदी की कमी के कारण लोग अपने घर में ही पवित्रता पूर्वक स्नान कर लेते हैं।
मिट्टी के चूल्हे पर बनता है खाना :
इसके अलावा नहाय खाय के दिन खाना आम दिनों की तरह रसोई के चूल्हे पर नहीं बल्कि हमेशा लकड़ी के चूल्हे पर बनाया जाता है। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि चूल्हे में केवल आम की लकड़ी से का इस्तेमाल किया जाता है। इस दिन खाना बनाकर पूजा की जाती है उसके बाद सूर्य भगवान को भोग लगाया जाता है। इस प्रकार पूजा के बाद व्रत सबसे पहले व्रत करने वाला व्यक्ति खाता है फिर परिवार के दूसरे सदस्य खाते हैं।

Address

Thakurganj

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Vidya Mantra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to The Vidya Mantra:

Shortcuts

Share

Category