GIC Thakurdwara-Moradabad

GIC Thakurdwara-Moradabad

Share

Best educational institute for secondary education in Moradabad

29/01/2024

आज दिनांक 29 जनवरी 2024 को विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज ठाकुरद्वारा मुरादाबाद में परीक्षा पर चर्चा 2024 (सातवें संस्करण) का लाइव प्रसारण समस्त छात्र छात्राओं को दिखाया गया। इसी क्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य श्री शतानंद शर्मा द्वारा परीक्षा अवधि में तनाव न लेते हुए पूर्ण मनोयोगयोग से परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु प्रेरित किया गया।
इस दौरान लोकेंद्र कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, रिंकू कुमार, जुबेर आलम तथा उमराव सिंह आदि उपस्थित रहे

20/01/2024

आज दिनांक 20 जनवरी 2023 को राजकीय इंटर कॉलेज ठाकुरद्वारा मुरादाबाद में स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय नोडल प्रभारी वरुण कुमार शुक्ला जी द्वारा बुजुर्गों, दिव्यांगों की सेवा सम्मान एवं महत्व, पॉजिटिव एटीट्यूड तथा नेगेटिव एटीट्यूड के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
इस दौरान अनिल कुमार यादव, लोकेंद्र कुमार सिंह, महेन्द्र सिंह, जुबैर आलम तथा उमराव सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

05/01/2024

आज दिनांक 04 जनवरी 2024 को राजकीय इंटर कॉलेज ठाकुरद्वारा मुरादाबाद में *पी0एम0 श्री विद्यालयों के आधुनिकीकरण का शुभारंभ कार्यक्रम* का लाइव प्रसारण सभी छात्र छात्राओं को दिखाया गया।

24/12/2023

आज दिनांक 23 दिसंबर 2023 को राजकीय इंटर कॉलेज ठाकुरद्वारा मुरादाबाद में स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स कार्यक्रम के अंतर्गत ई सुरक्षा में कैडेट्स को ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं साइबर अपराध, फर्जी फोन कॉल, सुरक्षित ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग एवं वित्तीय लेन देन , डिजिटल साक्षरता कौशल के साथ ही ई- सुरक्षा कार्यक्रम में दिए गए कुछ महत्वपूर्ण लिंक के बारे में भी जानकारी दी गई।

15/12/2023

आज दिनांक 15/12/2023 को राजकीय इंटर कॉलेज, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद में विद्यालय प्रधानाचार्य श्री शतानंद शर्मा जी द्वारा पांच-पांच छात्र छात्राओं के समूह बनाकर मकड़जाल क्रियाविधि (A fun based activity) द्वारा समस्याओं को हल करने हेतु प्रेरित किया गया।

14/12/2023

आज दिनांक *14 दिसंबर 2023* को *राजकीय इंटर कॉलेज, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद* में *स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स प्रोग्राम* के दिसंबर माह के निर्धारित पाठ्यक्रम के अंतर्गत *सहनशीलता* , सहनशीलता के गुण, वर्तमान समाज में सहनशीलता की कमी, *सहानुभूति* तथा सहनशीलता की जीवन में भूमिका और लाभ आदि विषयो पर विद्यालय नोडल अधिकारी श्री वरुण कुमार शुक्ला तथा विद्यालय प्रधानाचार्य श्री शतानंद शर्मा जी द्वारा विस्तृत चर्चा की गई।

Want your school to be the top-listed School/college in Thakurdwara?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Mundo Calony
Thakurdwara
244601