15/04/2026
Once Again....
*आरुष एकेडमी, तेंदूखेड़ा ने फिर रचा इतिहास*
गर्व और हर्ष के साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में आरुष एकेडमी, तेंदूखेड़ा के छात्रों ने एक बार फिर पूरे जिले सहित संपूर्ण नगर में अपना परचम लहराया है।
🌈🌈🌈🌈🌈
हमारे मेधावी छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे नगर को गौरवान्वित किया है। यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम है।
🎉🎉💐💐👑👑
छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर समस्त नगरवासियों, अभिभावकों और शुभचिंतकों ने आरुष परिवार एवं सभी बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।👑👑
💐💐💐💐
आरुष एकेडमी का हर सदस्य इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है। हम ईश्वर से सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और विश्वास दिलाते हैं कि आरुष एकेडमी इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।
🙏🙏🙏🙏🙏
*आरुष एकेडमी परिवार*
*तेंदूखेड़ा*