17/08/2026
ज्ञानदा अकादमी मे बडे हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
15 अगस्त 2026 को ज्ञानदा अकादमी थाती बूढाकेदार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन मे सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीत एवं कविताओं के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए वही बडे विद्यार्थियों ने भाषण देकर 15 अगस्त के गौरवशाली इतिहास का व्याख्यान किया।
इस अवसर पर ज्ञानदा अकादमी के निदेशक सागर सुनार द्वारा छात्र-छात्राओं मे राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने एवं देश के कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने के लिए अपने विचार व्यक्त किए। स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला पर छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम के सफल आयोजन का समापन किया गया।
जय हिन्द! जय भारत!