29/05/2024
आज शासन से हुई बैठक में प्राप्त निर्देशानुसार आप सभी को सूचित करना है कि महाविद्यालय में प्रवेश हेतु समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 31/05/2024 है। इसके पश्चात पंजीकरण संभव नहीं है। अतः सभी इच्छुक छात्र छात्राएं शीघ्र ही पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।