15/05/2026
St. Paul Public School Teghra ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में एक बार फिर जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के छात्र रमण कुमार ने 96% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। विद्यालय के सभी 115 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि 17 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, विद्यालय के प्राचार्या की कार्य कुशलता, शिक्षकों की निष्ठा एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया।