25/01/2026
समस्त तारापुर प्रखंड वासियों से सादर अनुरोध है कि राष्ट्रप्रेम और एकता के इस पावन अवसर पर आयोजित तिरंगा यात्रा को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सफल बनाएं।
आपकी सहभागिता से यह यात्रा देशभक्ति, अनुशासन और जनजागरूकता का सशक्त संदेश देगी।
आइए, मिलकर तिरंगे के सम्मान में कदम से कदम मिलाएँ और इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएँ।