BDRB SOCIAL RESEARCH ACADEMY

BDRB SOCIAL RESEARCH ACADEMY PRIMARY TO JOUNIER SCHOOL. IT IS SITUATED IN GUWANV (PALIPATTI),CHANDPUR,TANDA AMBEDKARNAGAR (U.P.) PIN-224230.

26/01/2026

बी.डी.आर.बी. सोशल रिसर्च एकेडमी गुवाँव (पालीपट्टी) में गणतंत्र दिवस की झलकियाँ

बी.डी.आर.बी. सोशल रिसर्च एकेडमी गुवाँव (पालीपट्टी) में गणतंत्र दिवस की झलकियाँ
26/01/2026

बी.डी.आर.बी. सोशल रिसर्च एकेडमी गुवाँव (पालीपट्टी) में गणतंत्र दिवस की झलकियाँ

बसंत पंचमी के सुअवसर पर बी.डी.आर.बी. सोशल रिसर्च एकेडमी, गुवाँव (पालीपट्टी) में सुन्दर काण्ड पाठ, सामूहिक यज्ञ, अतिथि अभ...
23/01/2026

बसंत पंचमी के सुअवसर पर बी.डी.आर.बी. सोशल रिसर्च एकेडमी, गुवाँव (पालीपट्टी) में सुन्दर काण्ड पाठ, सामूहिक यज्ञ, अतिथि अभिनन्दन, शिक्षक सम्मान एवं विद्यालयीय स्मारिका 'मीमांसा' का आनलाईन प्रकाशन/विमोचन

सधन्यवाद...
18/11/2025

सधन्यवाद...

धूमधाम से सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय वार्षिकोत्सवअम्बेडकरनगर 16 नवम्बर 2025 दिन रविवार को मुमुक्षु चैरिटेबल ट्रस्ट अम्बेडकरन...
16/11/2025

धूमधाम से सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव

अम्बेडकरनगर 16 नवम्बर 2025 दिन रविवार को मुमुक्षु चैरिटेबल ट्रस्ट अम्बेडकरनगर द्वारा संचालित एवं गुवाँव (पालीपट्टी) में स्थापित बी0डी0आर0बी0 सोशल रिसर्च एकेडमी का द्वादश त्रिदिवसीय स्थापनोत्सव समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में प्रथम दिवस 14 नवम्बर को बाल मेले का आयोजन किया गया। द्वितीय दिवस 15 नवम्बर को विद्यालय स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गयी तथा 16 नवम्बर (रविवार) को तीसरे दिन विकसित भारत की आवश्यकताओं पर विमर्श करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रथमत: सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम के अध्यक्ष/संरक्षक आदरणीय श्री रामबहाल वर्मा, मुख्य अतिथि श्री साधव प्रसाद वर्मा (निवर्तमान शिक्षक), विशिष्ट अतिथि श्री बाबूराम वर्मा (सेवानिवृत्त शिक्षक) एवं डॉ० वीरबल शर्मा (असिस्टेंट प्रोफेसर) कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाध्यापिका ज्योति वर्मा ने अतिथियों का परिचय/स्वागत कराया। सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि साधव प्रसाद वर्मा ने कहा कि लोकनिर्माण हेतु छात्रों की शिक्षा में माता-पिता और गुरु की बराबर की भागीदारी होती है। फिर भी माँ की जिम्मेदारियों को सर्वाधिक कहना अतिश्योक्ति नहीं। सामाजिक विषयों की शैक्षिक महत्ता को बतलाते हुए विशिष्ट अतिथि बाबूराम वर्मा ने कहा कि अपनी कक्षा में शतप्रतिशत उपस्थित अध्य्यनशील नौनिहालों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाना चाहिए, इससे स्वाध्य्यन की प्रवृत्ति का विकास होता है। डॉ0 मंगेशलता वर्मा (प्रबन्धक) ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एवं मुख्य परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को मेडल तथा संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्तीर्ण प्राध्यापिकाओं और छात्रों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित करने की महत्ता का सांगोपांग विश्लेषण किया। डॉ. वीरबल शर्मा ने कार्यक्रम संचालन के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र ही हमारे देश के भविष्य हैं। उनका विकास ही हमारी उन्नति का कारक है। मातृ-सम्मेलन एवं अभिभावक-संगोष्ठी के माध्यम से छात्रों की व्यक्तिगत शैक्षिक कमजोरियों को दूर किया जा सकता है। संस्था के संरक्षक श्री रामबहाल वर्मा ने सांस्कृतिकच कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत किया। उक्त अवसर पर गणमान्य अतिथि, सम्मानित अभिभावक, मीडिया के संयोजक आदि उपस्थित रहे। सहायक अध्यापिका साक्षी, सौम्या त्रिपाठी, रीमा, सरिता, निधि तिवारी, सेहरा बानो और अन्य कर्मचारियों सहित अन्याय अतिथियों, अभिभावकों एवं गणमान्य स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई। अन्त में संस्था के अध्यक्ष डॉ0 मनीराम वर्मा ने अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक संसाधनों की पूर्ति का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरबल शर्मा एवं संयोजन संस्था की प्रधानाध्यापिका ज्योति वर्मा ने किया। अंत में डॉ. मंगेशलता वर्मा ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

बी.डी.आ.बी. सोशल रिसर्च एकेडमी गुवाँव (पालीपट्टी) में  #पटेलजयंती के सुअवसर पर आयोजित कार्यक्रम का एक परिदृश्य
31/10/2025

बी.डी.आ.बी. सोशल रिसर्च एकेडमी गुवाँव (पालीपट्टी) में #पटेलजयंती के सुअवसर पर आयोजित कार्यक्रम का एक परिदृश्य

बी.डी.आ.बी. सोशल रिसर्च एकेडमी गुवाँव (पालीपट्टी) में  #धनत्रयोदशी पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता का मनोरम दृश्य
18/10/2025

बी.डी.आ.बी. सोशल रिसर्च एकेडमी गुवाँव (पालीपट्टी) में #धनत्रयोदशी पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता का मनोरम दृश्य

29/08/2025

बी.डी.आ.बी. सोशल रिसर्च एकेडमी गुवाँव (पालीपट्टी) में #खेलदिवस पर आयोजित कार्यक्रम का मनोरम दृश्य

बी.डी.आर.बी. सोशल रिसर्च एकेडमी (गुवाँव) पालीपट्टी में परीक्षाफल वितरण एवं पुरस्कार वितरण का परिदृश्य
01/04/2025

बी.डी.आर.बी. सोशल रिसर्च एकेडमी (गुवाँव) पालीपट्टी में परीक्षाफल वितरण एवं पुरस्कार वितरण का परिदृश्य

www.maniramverma.com
07/01/2025

www.maniramverma.com

हिन्दी साहित्य के जीर्णोद्धारक, नवीन प्रवृत्तियों पर आधारित साहित्य के सृजनकर्ता डॉ0 मनीराम वर्मा का साहित्य सृज...

07/01/2025

Address

Guwanv (Palipatti)
Tanda
224230

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BDRB SOCIAL RESEARCH ACADEMY posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to BDRB SOCIAL RESEARCH ACADEMY:

Shortcuts

Share

Category