NCC Govt. JMP College, Takhatpur

NCC Govt. JMP College, Takhatpur College related

दिनांक 6 सितंबर 2025 को रजत जयंती समारोह के तारतम्य में प्राचार्य डॉ विनोद कुमार दुबे एवं वार्ड पार्षद श्री अंकित दुबे क...
09/09/2025

दिनांक 6 सितंबर 2025 को रजत जयंती समारोह के तारतम्य में प्राचार्य डॉ विनोद कुमार दुबे एवं वार्ड पार्षद श्री अंकित दुबे के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स द्वारा रैली निकाली गई एवं छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य की उपलब्धियां पर पोस्टर बनाया गया।

दिनांक 3 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार को एनसीसी के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के कैडेट्स ने अपने सीनियर कैडेट्स के लिए विदाई समार...
05/01/2025

दिनांक 3 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार को एनसीसी के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के कैडेट्स ने अपने सीनियर कैडेट्स के लिए विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया जिसमें डांस, सॉन्ग, गेम्स इत्यादि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अश्विनी शर्मा जी को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार दुबे ने किया। विदाई समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा इस सत्र में आर्मी में चयनित हुए कैडेट्स का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अलका पटेल एवं अर्गीत खंडेलवाल ने किया।

आज दिनांक 13 दिसंबर 2024 दिन शुक्रवार को  स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन शासकीय जेएमपी महाविद्यालय में एनसीसी, एनएसएस ...
13/12/2024

आज दिनांक 13 दिसंबर 2024 दिन शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन शासकीय जेएमपी महाविद्यालय में एनसीसी, एनएसएस एवं रेडक्रॉस के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए रक्तदान केन्द्र, पैथोलॉजी विभाग सिम्स, बिलासपुर से डॉ. अनिल सक्सेना एवं उनकी टीम ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। महाविद्यालय के कुल 21 छात्र - छात्राओं ने इस रक्तदान शिविर में रक्तदान कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाता छात्र - छात्राओं को सिम्स हॉस्पिटल की तरफ से सर्टिफिकेट प्रदान किया गया एवं सभी छात्र - छात्राओं को स्वल्पाहार की भी व्यवस्था कराई गई।

11/12/2024

आज दिनांक 11 दिसंबर 2024 स्थान - द जैन इंटरनेशनल स्कूल, बिलासपुर में एनसीसी बटालियन के द्वारा फायरिंग कैंप का आयोजन किया गया था जिसमें महाविद्यालय के 45 कैडेट्स में हिस्सा लिया। उस समय के कैडेट्स द्वारा फायरिंग करते हुए वीडियो ...

आज दिनांक 11 दिसंबर 2024 को जैन इंटरनेशनल स्कूल, बिलासपुर में एक दिवसीय फायरिंग कैंप का आयोजन किया गया जिसमें शासकीय जेए...
11/12/2024

आज दिनांक 11 दिसंबर 2024 को जैन इंटरनेशनल स्कूल, बिलासपुर में एक दिवसीय फायरिंग कैंप का आयोजन किया गया जिसमें शासकीय जेएमपी महाविद्यालय, तखतपुर के कुल 45 कैडेट्स ने अपनी सहभागिता दर्ज की।

दिनांक  07 दिसंबर 2024 दिन शनिवार को 7 छ.ग. बटालियन एनसीसी बिलासपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमिताभ श्रीवास्तव एवं महाविद...
08/12/2024

दिनांक 07 दिसंबर 2024 दिन शनिवार को 7 छ.ग. बटालियन एनसीसी बिलासपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमिताभ श्रीवास्तव एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार दुबे के मार्गदर्शन में सिकलसेल एवं थैलेसीमिया बीमारी के संबंध में एनसीसी कैडेट्स को जागरूक करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 38 कैडेट्स ने भाग लिया। इस बिमारी के संदर्भ में सर्वप्रथम मुख्य वक्ता सिकेलसेल के लिए डॉ. पार्वती पटेल एवं थैलेसीमिया के लिए डॉ. डी.पी. चंद्रवंशी ने कैडेट्स को जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार दुबे ने सभी कैडेट्स को इस बिमारी के संदर्भ में जागरूक किया, साथ में ब्लड डोनेट करने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 02 दिसंबर 2024 दिन सोमवार को 7 छ.ग. बटालियन एनसीसी बिलासपुर के कमां...
02/12/2024

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 02 दिसंबर 2024 दिन सोमवार को 7 छ.ग. बटालियन एनसीसी बिलासपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमिताभ श्रीवास्तव एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार दुबे के मार्गदर्शन में एक कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसका विषय था - "भारत के बेहतरीन के लिए प्लास्टिक का विकल्प"। इस कविता पाठ प्रतियोगिता में कुल 18 कैडेट्स ने हिस्सा लिया जिसमें प्रथम पुरस्कार रीति ध्रुव, द्वितीय पुरस्कार भारती कश्यप एवं तृतीय पुरस्कार अलका पटेल को प्रदान किया गया। बाद में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. विपिन अग्रहरि ने सभी कैडेट्स को प्लास्टिक छोड़ने की शपथ दिलवाई एवं प्लास्टिक के विकल्पों के बारे में भी कैडेट्स को जानकारी दी।

Yoga day celebration on 21 June 2024 by NCC Cadets. 32 cadets were participated.
28/11/2024

Yoga day celebration on 21 June 2024 by NCC Cadets. 32 cadets were participated.

शासकीय जेएमपी महाविद्यालय, तखतपुर के कैडेट्स नियमित ट्रेनिंग लेते हुए ... जिसके अंतर्गत ड्रिल परेड, राइफल परेड, मैप रीडि...
26/11/2024

शासकीय जेएमपी महाविद्यालय, तखतपुर के कैडेट्स नियमित ट्रेनिंग लेते हुए ... जिसके अंतर्गत ड्रिल परेड, राइफल परेड, मैप रीडिंग एवं एनसीसी संबंधित सैद्धांतिक कक्षाएं लेते हुए एनसीसी अधिकारी डॉ. विपिन अग्रहरि एवं 7 छ.ग. बटालियन, एनसीसी बिलासपुर के पी.आई. स्टाफ ....

आज दिनांक 26 नवंबर 2024 दिन मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय...
26/11/2024

आज दिनांक 26 नवंबर 2024 दिन मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय था - "संविधान एवं नागरिकों के अधिकार"। जिसमें 18 कैडेट्स ने भाग लिया। बाद में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. मीना शर्मा ने समस्त 49 कैडेट्स को संविधान की शपथ दिलवाई एवं संविधान दिवस के महत्व को बतलाया।

NCC Day celebration on 24 November 2024. 38 Cadets were participated and took out Rally ....
24/11/2024

NCC Day celebration on 24 November 2024. 38 Cadets were participated and took out Rally ....

Address

Azad Nagar
Takhatpur
495001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NCC Govt. JMP College, Takhatpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category