Simant rakshak

Simant rakshak कलम की आवाज सच के साथ 🖊️

26/09/2025

*_सुरतगढ़ विधुत सप्लाई सूचना_*

*_"दिनांक 27 सितंबर 2025 (शनिवार) को सुबह 08:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक स्थानीय पावर हाउस (220 के वी जी एस एस सूरतगढ़) पर 132 के वी विधुत सिस्टम का अतिआवश्यक मरम्मत एवं रख रखाव कार्य किये जाने के कारण 220 केवी जी.एस.एस. सूरतगढ़ से ऊर्जित होने वाले सभी 33 केवी फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी । इसके साथ ही सूरतगढ़ शहर एवं नज़दीक के ग्रामीण इलाकों जैसे मानकसर, अमरपुरा, सिलवानी, जानकीदास वाला, सरदारगढ़, पालीवाला, रामसरा सरदारपुरा बीका सोमासर ठुकराना गुरुसर मोडिया ढाबां रायांवाली ठेठार उदयपुर रंगमहल व आस - पास के गाँव तथा सूरतगढ़-थर्मलfor प्लांट कॉलोनी, सीसीबीएफ जीएसएस व इसके पास के ग्रामीण इलाकों की विधुत सप्लाई भी बाधित रहेगी."_*

*_इंजीनियर भारत भूषण शर्मा_*
*_अधिशाषी अभियंता 220 के.वी. जीएसएस राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम सूरतगढ़_*

हर्ष स्कूल ने जीता ज़िला स्केटिंग चैम्पियनशिप का खिताबश्रीगंगानगर। ज़िला स्तरीय स्केटिंग चैम्पियनशिप में हर्ष स्कूल के छ...
17/09/2025

हर्ष स्कूल ने जीता ज़िला स्केटिंग चैम्पियनशिप का खिताब

श्रीगंगानगर। ज़िला स्तरीय स्केटिंग चैम्पियनशिप में हर्ष स्कूल के छात्रों ने शानदार खेल प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विभिन्न आयु वर्गों में छात्रों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी मेहनत, खेल भावना और प्रतिभा का बेहतरीन परिचय दिया।

विद्यालय के खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया। पदक विजेता छात्र-छात्राएँ इस प्रकार हैं:

पदक विजेता:
• भव्य – 500 मीटर, 2000 मीटर एवं 1 लैप – स्वर्ण पदक
• साक्षात – 1000 मीटर – कांस्य पदक
• इशिता – 500 मीटर – कांस्य पदक
• मन्नत – 500 मीटर एवं 2000 मीटर – स्वर्ण पदक
• शिव सिंह – 1000 मीटर, 2000 मीटर एवं 1 लैप – स्वर्ण पदक
• राजवीर मीणा – 1 लैप – कांस्य पदक
• कश्वी – 500 मीटर एवं 1000 मीटर – रजत पदक
• सिरत – 1000 मीटर – कांस्य पदक

विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंध समिति के चेयरमैन अनिल धानुका ने सभी बच्चों और उनके अभिभावकों को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा, “हर्ष स्कूल के छात्र खेलों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता और परिश्रम का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। हम सबको उन पर गर्व है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।”

इस मौके पर राकेश धानुका जी ने कहा, “हम बच्चों को आगे भी बार‑बार जीतने के लिए तैयार कर रहे हैं। उनका आत्मविश्वास बढ़े और वे खेल में नई ऊँचाइयाँ छुएँ, यही हमारा प्रयास है।”

– हर्ष स्कूल प्रबंधन

*ब्लॉसम एकेडमी, सूरतगढ़ की कुमुद स्वामी ने स्केटिंग में जीता गोल्ड मेडल।* 🥇 ब्लॉसम एकेडमी की कक्षा पाँच की छात्रा कुमुद ...
16/09/2025

*ब्लॉसम एकेडमी, सूरतगढ़ की कुमुद स्वामी ने स्केटिंग में जीता गोल्ड मेडल।* 🥇
ब्लॉसम एकेडमी की कक्षा पाँच की छात्रा कुमुद स्वामी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 69वीं अंडर–14 जिला स्तरीय 1000 मीटर स्केटिंग प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) में गोल्ड मेडल जीतकर अपने विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता का आयोजन श्रीगंगानगर में हुआ, जहाँ जिलेभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कुमुद स्वामी ने अपने शानदार प्रदर्शन से पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता । कुमुद श्री खेतपाल स्वामी व श्रीमती रश्मि स्वामी की सुपुत्री है ।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने कुमुद की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे शहर के लिए सम्मान और प्रेरणा का क्षण है। कुमुद ने यह उपलब्धि विद्यालय प्रशिक्षक श्री रितिक की देखरेख में प्राप्त की ।

प्रेस नोटहर्ष कॉन्वेंट स्कूल, सूरतगढ़दिनांक: 13 मई 2025CBSE परीक्षा परिणामों में हर्ष कॉन्वेंट स्कूल का जलवा, 10वीं व 12...
13/05/2025

प्रेस नोट
हर्ष कॉन्वेंट स्कूल, सूरतगढ़
दिनांक: 13 मई 2025

CBSE परीक्षा परिणामों में हर्ष कॉन्वेंट स्कूल का जलवा, 10वीं व 12वीं में सौ प्रतिशत परिणाम –अनेक विद्यार्थियों ने प्राप्त किए 90% से अधिक अंक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज घोषित कक्षा 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणामों में हर्ष कॉन्वेंट स्कूल, सूरतगढ़ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय ने एक बार फिर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण देते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है।

कक्षा 12वीं (कला संकाय) में प्रभलीन कौर ने 96.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया, साथ ही भूगोल विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा बनीं।
विज्ञान संकाय में प्रियांशु मोदी ने 94.2% अंक हासिल कर सूरतगढ़ क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।
कक्षा 10वीं में वैभव सोमानी ने 96.4% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

खास बात यह रही कि कक्षा 12वीं के विज्ञान, कला एवं वाणिज्य तीनों संकायों में तथा कक्षा 10वीं में विद्यालय का 100% परीक्षा परिणाम रहा। दोनों कक्षाओं में 13-13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जो संस्था की शिक्षण गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अनिल धानुका, निदेशक श्री राकेश धानुका, प्रधानाचार्य डॉ ए पी सिंह एवं समन्वयक श्री गौरव बंसल तथा उप प्रधानाचार्य श्री नरेश कश्यप ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी है। इन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय के समग्र शिक्षण परिवेश का परिणाम है। इन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Anil Dhanuka Harsh ConventSchool

*ब्लॉसम की तान्या 98.6% अंकों के साथ श्रीगंगानगर जिला टॉपर**सीबीएसई के कक्षा 10 रिजल्ट में ब्लॉसम के विद्यार्थियों ने मा...
13/05/2025

*ब्लॉसम की तान्या 98.6% अंकों के साथ श्रीगंगानगर जिला टॉपर*
*सीबीएसई के कक्षा 10 रिजल्ट में ब्लॉसम के विद्यार्थियों ने मारी बाजी*
सूरतगढ । सीबीएसई के घोषित कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में ब्लॉसम एकेडमी की बादशाहत एक बार फिर बरकरार रही है । ब्लॉसम की तान्या तनेजा ने 98.6% अंक प्राप्त कर पूरे जिले में प्रथम स्थान वहीं ब्लॉसम के आरिव बाघला व निधि जग्गा ने 98.4% अंक प्राप्त कर पूरे जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है । टीम ब्लॉसम ने एक बार अविभावकों का जीता दिल जमकर मिल रही बधाइयां,विद्यालय प्रबंधन सहित स्टाफ व अविभावकों में खुशी का माहौल ।
Blossom AcademySuratgarh
Anil Chugh
Suchit Kotharii

09/05/2025

सायं 7 बजे से लाईटिंग, डीजे, तेज ध्वनि यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध

श्रीगंगानगर, 9 मई। वर्तमान में जिला श्रीगंगानगर क्षेत्र में विभिन्न होटल, मैरिज पैलेस, रिसोर्ट, घरों एवं अन्य स्थानों में वैवाहिक, धार्मिक व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन किये जा रहे हैं। कार्यक्रमों के दौरान रात्रि समय में विविध प्रकार की तेज लाईटिंग एवं तेज ध्वनि (डीजे) का उपयोग किया जा रहा है। आकस्मिक रूप से सूर्यास्त पश्चात किसी भी समय ब्लैक आउट की आवश्यकता हो सकती है। वर्तमान परिदृश्य के मद्देनजर आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान सायं 7 बजे से लाईटिंग, डीजे, तेज ध्वनि यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध किया गया है।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए समस्त जिला श्रीगंगानगर में सायं 7 बजे के पश्चात विभिन्न होटल, मैरिज पैलेस, रिसोर्ट, घरों एवं अन्य स्थानों में वैवाहिक, धार्मिक व अन्य कार्यक्रमों के दौरान रात्रि समय में विविध प्रकार की तेज लाईटिंग एवं तेज ध्वनि (डीजे) के उपयोग को तुरन्त प्रभाव से प्रतिबंधित किया है।

यह आदेश सम्पूर्ण श्रीगंगानगर जिले में तुरन्त प्रभाव से लागू होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर पुलिस प्रशासन अथवा उपखण्ड अधिकारी द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दण्डित कराने की कार्यवाही की जावेगी। यह आदेश आगामी दो माह की अवधि तक प्रभावी रहेगा।

फसल बीमा क्लेम को लेकर किसान उतरे आंदोलन पर- विरोध-प्रदर्शन कर उपखण्ड कार्यालय पर ड़ाला पड़ाव - दिन में उपखण्ड कार्यालय ...
07/02/2025

फसल बीमा क्लेम को लेकर किसान उतरे आंदोलन पर
- विरोध-प्रदर्शन कर उपखण्ड कार्यालय पर ड़ाला पड़ाव
- दिन में उपखण्ड कार्यालय के बाहर तो शाम 5 बजे उपखण्ड कार्यालय के अंदर किसानों का कब्जा
- एसडीएम की कार्यशैली को लेकर किसानों ने जताया आक्रोश, सुनाई खरी-खोटी
- जब तक बीमा क्लेम नहीं मिलेगा किसान पीछे नहीं हटेगा : पूर्व विधायक भादू
- किसान हितों पर कुठााराघात नहीं करेंगे बर्दाश्त : किसान नेता राकेश बिश्रोई
- फसल बीमा क्लेम हमारी मांग नहीं हमारा हक : गिरधारी स्वामी
सूरतगढ़, ६ फरवरी। प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम की मांग को लेकर लम्बे समय से की जा रही मांग ने गुरूवार को जोर पकड़ते हुए किसानों को आखिरकार सडक़ों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया। टिब्बा क्षेत्र सहित सूरतगढ़ विधानसभा के कई गांवों के हजारों किसान अपने फसल बीमा क्लेम की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी से जिला कलेक्टर तक गुहार लगा चुके है। कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके है लेकिन बावजूद इसके प्रशासन ने बीमा कम्पनियों के आगे हथियार डाल दिये जिसकी वजह से बीमा कम्पनी के हौंसले बुलंद हो गये और वे 100 करोड़ से अधिक का बीमा क्लेम डक़ारने की फिराक में है। गुरूवार को किसानों ने शहर में रोष मार्च निकालते हुए उपखंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू कर दिया।
क्या है मामला
प्रधानमंत्री फसल बीमा रबी 2023 व खरीफ 2024 फसल बीमा क्लेम को बीमा कम्पनी द्वारा किसानों को नहीं दिये जाने को लेकर किसान पिछले काफी समय से आक्रोशित है। किसानों ने उपखण्ड अधिकारी से लेकर जिला कलेक्टर तक को इस सम्बंध में कई ज्ञापन दिये है। बार-बार ज्ञापन दिये जाने के बावजूद बीमा कम्पनी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इसी मामले को लेकर पिछले दिनों किसानों ने पूर्व विधायक राजेन्द्र भादू, सरपंच गिरधारी स्वामी, किसान नेता जसराम बुगालिया सहित अन्य किसान नेताअेां के साथ उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की थी कि किसानों का फसल बीमा क्लेम अगर जल्द ही नहीं दिया गया तो किसान 6 फरवरी से उपखण्ड कार्यालय का घेराव कर महापड़ाव डाल देंगे व अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन श्ुारू कर देंगे। इसी घोषणा के तहत गुरूवार को किसानों ने उपखण्ड कार्यालय का घेराव कर महापड़ाव ड़ाल दिया जहां शाम 5 बजे तक धरना-प्रदर्शन उपखण्ड कार्यालय के बाहर चलता रहा। वहीं 5 बजे के अल्टीमेटम के बाद किसानों ने उपखण्ड कार्यालय की दीवारें फांदकर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के अंदर धरना लगा लिया।
रोष मार्च निकाल किया प्रदर्शन
किसान बीमा क्लेम की मांग को लेकर गुरूवार को सडक़ों पर उतर गये। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू, किसान नेता राकेश बिश्नोई, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष परसराम भाटिया, सरंपच व राजियासर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिरधारी स्वामी, युवा नेता योगेश मेघवाल, किसान नेता जसराम बुगालिया, भोमाराम गोदारा, गुलाब लोहार, जयवर्धन सिंह सहित सैंकड़ों किसानों के साथ किसानों ने बीकानेर रोड़ से रोष मार्च निकालते हुए राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपखण्ड कार्यालय के आगे धरना शुरू कर दिया। धरने को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव गगन विडिंग ने कहा कि सरकारों की नाकामयाबी की वजह से अन्नदाता को बार-बार मजबूर होकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए खेत का रास्ता छोडक़र सडक़ और संघर्ष का रास्ता इख्तियार करना पड़ता है। फसल बीमा क्लेम को लेकर हर संघर्ष में किसान आगे रहकर मजबूती से लड़ाई लड़ेगा। किसान नेता राकेश बिश्रोई ने सम्बोधित करते हुए कहा कि टिब्बा बेल्ट का किसान हमेशा से सरकारों की अनदेखी का शिकार रहा है। यहां के किसान ने हमेशा संघर्ष कर सत्ता के नुमाइंदों को झुकने के लिए मजबूर कर अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी है और जीत हासिल की है। चाहे फसल बीमा क्लेम का मामला हो, चाहे ऐटा-सिंगरासर माईनर का आंदोलन हो या विद्युत समस्याओं का मामला हो, किसान ने अपनी एकता और एकजुटा के बलबूते पर सत्ता के नशे में मदहोश अधिकारियों और सरकारों को घुटनों पर टिकने के लिए मजबूर कर जीत हासिल की है। टिब्बा बेल्ट का किसान अपने हक का बीमा क्लेम हर सूरत में लेकर रहेगा। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष परसराम भाटिया ने कहा कि फसल बीमा क्लेम को लेकर बार-बार किसानों को संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ता है। इसकी सीधी सी वजह यही है कि बीमा कम्पनियों किसानों को कमजोर समझती है लेकिन इन बीमा कम्पनियों को हर बार किसानों की एकता और संघर्ष के आगे मुंह की खानी पड़ी है। किसान अन्नदाता है, किसान अगर खेत में हल चलाकर अनाज उगाना जानता है तो वह अपना हक लेना भी जानता है। किसानों का फसल बीमा क्लेम रोकने वाली कम्पनी खुद आकर किसानों के हक का एक-एक रूपया उन्हें देने पर मजबूर होगी। हम मिलकर संघर्ष करेंगे और किसान की जीत होगी। युवा नेता अमित कड़वासरा ने कहा कि फसल बीमा क्लेम का मामला कोई छोटा मामला नहीं है। पहले बीमा कम्पनियां येन-केन प्रकरेण किसानों का बीमा करती है और फिर जब बारी मुआवजे की आती है तो चोर रास्ता अपनाकर बचना चाहती है। लेकिन किसान बीमा कम्पनियों और नाकामयाब सरकारों के आगे झुकेगा नहीं। हम मजबूती से इस संघर्ष को लड़ेंगे और बीमा क्लेम लेकर रहेंगे। ठुकराणा सरपंच व राजियासर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी स्वामी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान अपने खेत का हल छोडक़र सूरतगढ़ आया है तो खाली हाथ नहीं जायेगा। हम किसान की किसानी और उसके हक और हकूक की लड़ाई को मजबूती से लड़ते आये है और किसान के हक के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहकर संंघर्ष किया है। निकम्मी सरकारों के लच्चर रवैये की वजह से किसान को संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ता है। वोट के समय सरकारों की भाषा कुछ और होती है और सत्ता में आने के बाद इन्हीं सरकारों के हुक्मरानों के सुर बदल जाते है। लेकिन यह हुक्मरान ये भूल जाते है कि जिस जनता ने वोट देकर सत्ता में पहुचाया है वहीं जनता इन्हें सत्ता से बाहर निकाल फेंकने की ताकत भी रखती है। फसल बीमा क्लेम की हमारी मांग जायज है और बीमा कम्पनी नाक रगडक़र किसान के हक का एक-एक रूपया उसे देगी और हम किसान हितों की लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे। पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह भादू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमने पूर्व में उपखण्ड अधिकारी, जिला कलेक्टर को बार-बार ज्ञापन दिये और मांग की किसान खेत में हल चलाकर फसल उगाता है और पाई-पाई कर फसल बीमा की किश्त भरता है। लेकिन बात जब क्लेम की आती है तो बीमा कम्पनी क्लेम देने से पीछे हटती है। पूर्व विधायक ने कहा कि हमने पूर्व में ही चेता दिया था कि अगर 6 फरवरी तक बीमा कम्पनी किसानों के खाते में उनका बीमा क्लेम नहीं ड़ालेगी तो हम अनिश्चितकालीन पड़ाव शुरू कर देंगे। पूर्व विधायक भादू ने कहा कि हमने पड़ाव शुरू कर दिया है। गेंद अब सरकार और बीमा कम्पनी के पाले में है। धरने पर हजारों की तादाद में किसान पहुंचेंगे और हम किसी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे। जैसे-जैसे धरना चलेगा वैसे-वैसे क्षेत्र के किसान मजबूती के साथ इस धरने पर दिन-रात डटे रहेंगे। सरकार की तानाशाही और अधिकारियों की लाल फीताशाही को हम करारा जवाब देंगे। उपखण्ड कार्यालय पर चल रहे महापड़ाव को बार संघ न्यायिक के अध्यक्ष राकेश झोरड़, नरेंद्र घिंटाला, ओम राजपुरोहित, ओमप्रकाश गेदर, लियाकत अली, सुमित गोदारा, मघानाथ, मांगीलाल गोदारा, जगदीश कौशिक, सुरेंद्र शर्मा, बालवीर, भोमाराम, कामरेड लक्ष्मण शर्मा, कामरेड सखी मोहम्मद, एड. राकेश नायक, एनएसयूआई तहसील अध्यक्ष अक्षर नायक, एड. सहदेव जोशी, हेमराज भादू व गुलाब लुहार सहित अन्य किसान नेताओं ने सम्बोधित किया। सैकड़ो किसानों ने उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करके अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू करके वक्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के बीमा क्लेम की राशि का भुगतान बीमा कंपनी को करना पड़ेगा। बीमा कंपनी बार-बार अड़चने डालकर आपत्ति लगाकर बीमा क्लेम किसानों को देना नहीं चाहती। अब किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसानों को बीमा क्लेम नहीं दिया गया तो किसान अपनी जायज मांगों को लेकर किसी भी हद तक जा सकते हैं। सूरतगढ़ तहसील के पटवार मंडल, राजियासर, रत्तासर, सोमासर, मोकलसर, मालेर, लालगढिय़ा, कानौर, किशनपुरा में क्षेमा जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा निर्धारित आपत्तियां रवि 2023 की आपत्ति लगाई गई थी, फसल कटाई पर जो आपत्ती जताई गई थी जो निराधार है। जिला स्तरीय शिकायत निस्तारण समिति की बैठक में 19 नवंबर को बीमा कंपनी द्वारा ऑनलाइन को ऑब्जर्वर द्वारा आपत्ति पत्र को संयुक्त निदेशक कृषि आयुक्त राजस्थान में लगाई गई। सभी आपत्तियों को जिला स्तर पर खारिज करने के बावजूद भी बीमा कंपनी बार-बार अपील करके किसानों को बीमा क्लेम नहीं देने के लिए परेशान कर रही है। खरीफ फसल 2024 में कंपनी ने क्रॉप कटिंग के समय पटवारी, कृषि सहायक क्षेमा जनरल इंश्योरेंस के अधिकारियों द्वारा संतुष्ट होकर क्रॉप कटिंग के समय वीडियो ग्राफी की गई थी, कंपनी के अधिकारी क्रॉप कटिंग के समय संतुष्ट थे। इसके बाद राजियासर, रतासर, प्रभात नगर, सोमासर इत्यादि पर आपत्तियां लगाई गई जो निराधार है। कंपनी के अधिकारी संतुष्ट नहीं होकर फसल बीमा क्लेम किसानों को नहीं देना चाहती है। रबी 2023 में खरीफ 2024 का क्लेम इन आपत्तियों का निस्तारण कर शीघ्र किसानों के खाते में जमा करवाया जाए ताकि किसानों को आ रही फसल बीमा क्लेम की कठिनाइयों का सामाधान करने से राहत मिल सकती है। किसान नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि बीमा कंपनी के अधिकारियों की बदमाशी का खामियाजा प्रशासन और किसानों को भुगतना पड़ रहा है। शाम तक महापड़ाव सभा का दौर जारी रहा इसी दौरान आक्रोशित किसानों ने रणनीति बनाकर उपखंड कार्यालय का घेराव करने के लिए उग्र प्रदर्शन किया।
उपखण्ड अधिकारी के साथ हुई तीखी नोंक-झोंक
सुबह से उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के आगे धरना लगाकर बैठे किसानों को शाम 5 बजे तक उपखण्ड अधिकारी द्वारा वार्ता के लिए नहीं बुलाये जाने पर किसान नेताओं ने शाम 5 बजे उपखण्ड कार्यालय पर कब्जा करने का ऐलान कर दिया। किसानों के ऐलान के बाद सिटी थाना सीआई दिनेश सारण धरना स्थल पर आये और किसानों को वार्ता के लिए न्यौता दिया लेकिन किसानों ने साफ मना कर दिया कि सुबह से हम पड़ाव ड़ाल कर बैठे है। जब हमने उपखण्ड कर्यालय पर कब्जे की घोषणा की तब जाकर उपखण्ड अधिकारी को वार्ता की याद आई है। हम यहीं इसी जगह वार्ता करेंगे जिसके बाद सीआई वहां से चले गये और 5 बजे बाद पुलिस जाप्ते के बावजूद किसानों ने पुलिस जाब्ते को पीछे धकेलेते हुए उपखण्ड कार्यालय के अंदर नारेबाजी करते हुए धरना लगा दिया जिसके बाद मौके पर पहुंचे उपखण्ड अधिकारी के साथ किसान नेताओं की तल्ख नोंक-झोक भी हुई और शाम 5 बजे तक वार्ता के लिए नहीं बुलाये जाने पर किसान नेताओं ने उपखण्ड अधिकारी को आड़े हाथों लिया। माहौल को गर्माता देख पुलिस उप अधीक्षक प्रतीक मील, सदर सीआई रामकुमार लेघा, सिटी सीआई दिनेश सारण ने स्थिति को संभालते हुए किसान नेताओं को वार्ता के लिए राजी किया जिसके बाद उपखंड अधिकारी संदीप कुमार काकड़ के साथ किसान नेताओं की वार्ता जरूर हुई लेकिन वार्ता में जहां उपखण्ड अधिकारी व तहसीलदार कुर्सियां लगाकर बैठे रहे वहीं किसान नेताओं के लिए कुर्सियां तक नहीं लगाई गई जिससे साफ पता चल रहा था कि उपखण्ड अधिकारी व अन्य अधिकारी फसल बीमा क्लेम को लेकर किसानों की जा रही मांग को लेकर कितने गम्भीर है। वार्ता के लिए बुलाया जाना और इस तरह से किसान नेताओं को बैठने के लिए कुर्सियां तक नहीं देना उपखण्ड अधिकारी के लापरवाह रवैये को साफ-साफ जाहिर करता है। उपखंड अधिकारी की मौजूदगी में क्षेमा बीमा कंपनी के जिला समन्वयक दिनेश कस्वा के साथ वार्ता करवाई लेकिन वार्ता में कोई समाधान नहीं निकला। किसान नेताओं ने बीमा कंपनी के स्टेट अधिकारी को बुलाकर वार्ता करने की बात कही। उपखंड अधिकारी संदीप कुमार काकड़, राजस्व तहसीलदार कुलदीप सिंह कस्वा ने बीमा कंपनी के स्टेट अधिकारियों से बात करके सूरतगढ़ वार्ता करने के लिए कहा। बीमा क्लेम की राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

दैनिक सीमान्त रक्षक का 10वां स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप से हुआ आयोजित- सभी राजनीतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधि हुए शामि...
05/11/2024

दैनिक सीमान्त रक्षक का 10वां स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप से हुआ आयोजित
- सभी राजनीतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधि हुए शामिल
- समाचार पत्र लोकतंत्र की सबसे अहम कड़ी : एडीएम अवि गर्ग
- सीमान्त रक्षक ने नैतिक मूल्यों को आगे रखते हुए लोकतंत्र का गौरव बढ़ाया : शरणपाल सिंह मान
- आमजन को जागृत करने में सीमान्त रक्षक हमेशा अग्रणी रहा : पूर्व विधायक नागपाल
- जनता की आवाज बनकर उभरा है सीमान्त रक्षक : विधायक गेदर
- सर्वहारा वर्ग की आवाज को सीमान्त रक्षक ने किया मजबूत : परसराम भाटिया
सूरतगढ़, 3 नवम्बर। दैनिक सीमान्त रक्षक का 10वां स्थापना दिवस समारोह अग्रसेन भवन सूरतगढ़ में रविवार को भव्य तरीके से आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के सभी राजनीतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने दैनिक सीमान्त रक्षक परिवार के पूर्वजों, तथागत बुद्ध व बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर द्वीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का माल्र्यापण व बुके भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान सम्पादक बौद्धाचार्य सत्यपाल धम्मदीप के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के दौरान ढ़ोल-नगाड़ों व फूलों की बरसात कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सम्बेाधित करते हुए डीआईजी मुद्रांक डॉ. अवि गर्ग ने कहा कि दैनिक सीमान्त रक्षक विपरीत परिस्थितियों को सहने वाले प्रत्येक उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो संघर्ष कर रहा है। दैनिक सीमान्त रक्षक का संघर्ष अपने आप में एक मिशाल और एक प्रेरणा है। समाचार पत्र लोकतंत्र की सबसे अहम कड़ी होते है और निश्चित तौर पर दैनिक सीमान्त रक्षक लोकतंत्र की मजबूती को और मजबूत करने में अहम कड़ी साबित होगा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अखबार लोकतंत्र का वह सुनहरा अध्याय है जिसके बिना हम एक स्वच्छ, स्वतंत्र व बेहतर लोकतंत्र की कल्पना ही नहीं कर सकते। दैनिक सीमान्त रक्षक ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल को आमजन को समर्पित करते हुए मजबूती से जनता की आवाज को बुलंद किया है। निश्चित तौर पर दैनिक सीमान्त रक्षक आगे बढ़ेगा और लोकतंत्र को मजबूत करेगा। पूर्व विधायक अशोक नागपाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें फक्र है हम सभी दैनिक सीमान्त रक्षक का हिस्सा है और मिलकर आमजन के हितों और आम जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए काम करते रहेंगे। दैनिक सीमान्त रक्षक ने हमेशा शासन और सत्ता को उनके कार्य के प्रति सजग करते हुए आम जन की बात को आगे बढ़ाने का काम किया है। दैनिक सीमान्त रक्षक हमेशा आगे बढ़ता रहे और जनता की आवाज बुलंद करता रहे। विधायक डूंगरराम गेदर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने कहा था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो व संघर्ष करो। बाबासाहेब की इसी विचारधारा को चरितार्थ करते हुए दैनिक सीमान्त रक्षक ने दबे-कुचले पीडि़त वर्ग की आवाज को न्याय दिलाने का काम किया है। प्रधान सम्पादक बौद्धाचार्य सत्यपाल धम्मदीप संघर्ष और तपन की वह मिशाल है जिसे देखकर ही अपने आप मे जोश और जूनून पैदा हो जाता है। निश्चित तौर पर दैनिक सीमान्त रक्षक आम जन की आवाज को उठाकर शासन और सत्ता को जनता के काम करने के लिए सजग करता रहेगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परसराम भाटिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि दैनिक सीमान्त रक्षक समाचार पत्र ने सर्वहारा वर्ग की आवाज को बुलंद किया। क्षेत्र में दैनिक सीमान्त रक्षक ने समाजकण्टकों के खिलाफ आम जन को जागरूक करते हुए क्रांति का संचार किया है। दैनिक सीमान्त रक्षक की लेखनी में वह पैनी धार है जो लोकतंत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। दैनिक सीमान्त रक्षक हमेशा यूं ही आगे बढ़ता रहे और आम जन का इकबाल बुलंद करता रहे। कांग्रेस नेता अमित कड़वासरा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि दैनिक सीमान्त रक्षक ने आमजन की ताकत को बढ़ाया है और आमजन में यह विश्वास दिलाया है कि उसका काम अगर शासन और सत्ता अटकायेंगे तो दैनिक सीमान्त रक्षक मजबूती से उसके साथ खड़ा होगा। दैनिक सीमान्त रक्षक ने पत्रकारिता के सिद्धांतों को एक नया आयाम दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव युवा नेता गगन वडिंग ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरा राजनीतिक करियर व दैनिक सीमान्त रक्षक की शुरूआत आज से 10 वर्ष पूर्व एक साथ हुई और हम दोनों ने बहुत से उतार व चढ़ाव देखे। बहुत कुछ सहा लेकिन प्रत्येक परिस्थिति में हम और मजबूत हुए। हमारा विश्वास, हमारा हौसला और मजबूत हुआ। दैनिक सीमान्त रक्षक पूरे क्षेत्र के अंदर आमजन की आवाज बनकर उभरा है और हमेशा यूं ही आगे बढ़ता रहे। श्रीगंगानगर जिले के लोकपाल व हर्ष ग्रूप के निदेशक अनिल धानुका ने सम्बोधित करते हुए कहा कि दैनिक सीमान्त रक्षक ने आमजन को लोकतंत्र की मजबूती से परिचित करवाते हुए आमजन को अपने हकों और अधिकारों के लिए संघर्ष करने का पाठ पढ़ाया और पत्रकारिता को मजबूत किया। जिस प्रकार दैनिक सीमान्त रक्षक कलम की आवाज सच के साथ के अपने आदर्श वाक्य को लेकर अपनी पैनी धार से लोकतंत्र को मजबूत करता रहा और समाजकण्टकों को सबक सिखाने का काम किया यह अपने आप में एक बेमिसाल और बेहतरीन कार्य है जिसके लिए मजबूत हौसला और बुलंद इरादों का होना बहुत जरूरी है। दैनिक सीमान्त रक्षक के प्रधान सम्पादक बौद्धाचार्य सत्यपाल धम्मदीप ने संघर्ष और धन्ना सेठों के आगे कभी अपना हौंसला कमजोर नहीं होने दिया जिसका नतीजा यह निकला कि दैनिक सीमान्त रक्षक आमजन की आवाज बनकर उभरा और आमजन का विश्वास मजबूत किया। भारतीय जनता पार्टी के नेता राकेश बिश्रोई ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे राजनीतिक करियर को शुरू कर यहां तक पहुंचाने में दैनिक सीमान्त रक्षक का बहुत बड़ा योगदान है। ऐटा-सिंगरासर माईनर आंदोलन ने मुझे जो पहचान दी उसका श्रेय दैनिक सीमान्त रक्षक को जाता है। जनता के लिए किये गये संघर्ष में दैनिक सीमान्त रक्षक हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहा और शासन व सत्ता को चेताने का काम किया। युवा नेता विनोद चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि दैनिक अखबार का संचालन अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है और यह इससे भी बड़ी बात हो जाती है कि कलम को बिकने नहीं देना। प्रधान सम्पादक बौद्धाचार्य सत्यपाल धम्मदीप ने जिस प्रकार पत्रकारिता की साख को बनाये रखा यह अपने आप में एक मिशाल है। हम हमेशा प्रधान सम्पादक जी से प्रेरित होते रहे है। दैनिक सीमान्त रक्षक ने वह कर दिखाया है जिसे करने के लिए बुलंद हौंसला और जज्बे की जरूरत होती है। कार्यक्रम को पूर्व अधिशाषी अधिकारी पृथ्वीराज जाखड़, किसान नेता व वाल्मीकि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कल्याणा, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय सोनी, पूर्व व्यापार मण्डल अध्यक्ष ललित सिड़ाना, एक्सईएन थर्मल आर.बी. वर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र भादू, डॉ. हरीमोहन सारस्वत, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष शंकर मेघवाल, इंजी. अशोक आसेरी सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में विधायक डूंगरराम गेदर, भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, पूर्व विधायक राजेंद्र भादू, समाजसेवी बली मोहम्मद, का. श्योपत मेघवाल, कांग्रेस के प्रदेश सचिव गगन विडिंग, नगरपालिका सूरतगढ़ के पूर्व अध्यक्ष परसराम भाटिया, भाजपा नेता राकेश बिश्रोई, नगरपालिका उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी, कांग्रेस नेता अमित कड़वासरा, जिला लोकपाल अनिल धानुका, डीआईजी मुद्रांक डॉ. अवि गर्ग, दि स्टेट ट्रेडिंग कॉपोर्रेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के निदेशक अशोक आसेरी, एक्सईएन आर.बी. वर्मा, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय सोनी, युवा नेता विनोद चौधरी, व्यापार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष ललित सिड़ाना, चौधरी लक्ष्मणराम लूणा, मेघवाल समाज के जिलाध्यक्ष देवीलाल बालाण, राजपाल चीनिया, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष शंकर मेघवाल, जितेंद्र काण्डा, भाजपा नगरमण्डल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, अमरजीत सोलंकी, पार्षद लखविंद्र बुट्टर, सुरेंद्र टाक, दलीप घोड़ेला, पूर्व अधिशाषी अधिकारी पृथ्वीराज जाखड़, पूर्व अधिशाषी अधिकारी लालचंद सांखला, सूरतगढ़ पीजी कॉलेज के निदेशक प्रवीण अरोड़ा, ब्लॉसम एकेडमी के निदेशक अनिल चुघ, सुचित कोठारी, चंदूराम लूणा, इंटक के मुकेश यादव, धर्मदस सिंधी, महाराजा अग्रसेन कॉलेज के निदेशक गुलशन धानुका, विपुल गुप्ता, पार्षद मदन ओझा, विमल राजपूत, कृष्ण छीम्पा, कांग्रेस नेता ओमप्रकाश गेदर, कांग्रेस जिला महामंत्री जेपी गिला, पवन गेदर, ललित शर्मा, रामचंद्र खोरवाल, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष सिंकदर खान, इंजी. वारिश मेघवाल, डीएवी स्कूल के निदेशक अरूण जैन व नितिन भाटिया, हकदार के सम्पादक अशोक प्रेमी, इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष बलीराम मेघवाल, पालाराम इंदलिया, दैनिक सीमान्त रक्षक के अनूपगढ़ जिला प्रभारी रमेश मेघवाल व संजीव सतराणा, मुंशीराम मेहरड़ा, दैनिक सीमान्त रक्षक श्रीकरणपुर ब्यूरो चीफ रघु शर्मा, संगरिया ब्यूरो चीफ हाकम छीम्पा, हरीमोहन सारस्वत, कोटन सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष नवल भोजक, राजेंद्र उपाध्याय, मांगीलाल शर्मा, गोविंद भार्गव, राजेंद्र पटावरी, आनंद बागोतिया, अमित पारीक, मनोज स्वामी, शिवा शर्मा, ब्रह्मकाश शर्मा, लक्ष्मण राजपूत, सुभाष राजपूत, बलवंत खत्ती, नितेश शर्मा, देवाशीष शर्मा, सन्नी शर्मा, आशुतोष शर्मा, मनीष खोरवाल, प्रशांत मेहरा, पवन मेहरा, कुलदीप टाक, मालाराम सांसी, एनएसयूआई तहसील अध्यक्ष अक्षर नायक, साहिल गेदर, मनीष गेदर, राजाराम मण्डाड, बलराज भाटिया, भाजपा नेता विनोद गोदारा, मनीष निम्मीवाल, प्रेम मेहरड़ा, रामगोपाल, सुखाराम कड़ेला, ताराचंद छिम्पा, श्योपत भोभरिया, अंग्रेज सिंह ढि़ल्लो, महावीर तिवाड़ी, कृष्ण मेहरड़ा, जगदीश मेहरड़ा, तारांचद मेहरड़ा, श्योकरण बरोड़, रिछपाल बरोड़, वेद पूनिया, जोगेंद्र सिंह, भागी भाट, सहदेव जोशी, जितेद्र खालिया, प्रधानाचार्य झम्मनलाल शर्मा, एवरग्रीन डिफेंस एकेडमी निदेशक गुरप्रेम सिंह मान, लेखराज बारूपाल, रतन पारीक, सदीक खान, पिताम्बर दत्त शर्मा, हनुमंत ओझा, उमेश भोजक, श्रवण लाल बैरवा, बनवारीलाल घोयल, मदन मेहरड़ा, एडवोकेट मुकेश भादू, बनवारीलाल, ईश्वरलाल सूडिया, मुस्तफा कुरैशी, रवि सोलंकी, सुरजीत सिंह, सोहनलाल इंदलिया, नदीम खान, पूर्णराम परिहार, एडवोकेट राजेश बेनीवाल, हेमंत चांडक, सुभाष सोढ़ा, नरेंद्र कालड़ा, राजपाल चीनिया, कमलेश मीणा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।

24/06/2024

कबीर जयंती पर भजन संध्या आयोजित
सूरतगढ़, 23 जून। संत कबीर जयंती के उपलक्ष में मनन रंगमंच ने टैगोर पीजी कॉलेज में भजन संध्या का आयोजन किया। मुख्य अतिथि डिस्कॉम के एक्सईएन अजय शर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व पूर्व पालिका अध्यक्ष परसराम भाटिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष काजल छाबड़ा, पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पीतांबर दत्त शर्मा, आनंद विहार वसंत विहार कॉलोनी के अध्यक्ष राजेश चड्ढा, टैगोर पीजी कॉलेज के निदेशक शिक्षा विद डॉक्टर सचिन जेतली, संस्था के संस्थापक अली मोहम्मद, कमलेश मीणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर संत कबीर भजन संध्या का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डिस्कॉम के एक्सईएन अजय शर्मा ने संत कबीर के विचारों को जीवन में उतरकर उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया ने कहा कि कबीर की विचारधारा जाति धर्म से ऊपर उठकर मानव को मानव से जोडऩे का काम करता है। साहित्यकार कवि राजेश चड्ढा ने कहा िकजगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य के 12 शिष्यों में से संत कबीर एक थे। कबीर इन सभी में से अलग थे जिन्होंने गुरु से दीक्षा ली और अपना अलग रास्ता तैयार किया। इसके बाद वह सभी संतो के शिरोमणि के रूप में प्रख्यात हुए, संत कबीर ने धार्मिक आडंबर पर सीधा प्रहार करके धर्म की आड़ में होने वाले पाखंड को उजागर किया और लोगों में जागरूकता फैलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ कल्याणा के म्यूजिकल ग्रूप ने संत कबीर के भजन से किया7 थर्मल की कलाकार सुमन सियाग व गीता खेडिय़ा, श्रीगंगानगर से आए साहित्यकार सुरेंद्र सुंदरम ने संत कबीर पर व्याख्यान दिया और श्रीगंगानगर रंगमंच के कलाकार विजय भाटिया ने कबीर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर एकांकी प्रस्तुत करके संत कबीर के विचारधारा को दर्शाते हुए कार्यक्रम को रोचक बनाया। कार्यक्रम में अंबेडकर नवयुग संघ के अध्यक्ष राकेश राठी, अशोक शर्मा, इंजीनियर रमेश चंद्र माथुर, पूर्व पार्षद चरणजीत सिंह टंडन, पंकज शर्मा, श्यौपतराम भोभरिया, शब्बीर मुगल, यशपाल शर्मा, अली मोहम्मद ने अतिथियों और कलाकारों का सम्मान किया। संचालन साहित्यकार कवि राजेश चड्ढा ने किया।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एवं भारत विकास परिषद् थर्मल शाखा द्वारा तीन दिवसीय योग शिविर आयोजितसूरतगढ़/थर्मल, 23 जून। क...
24/06/2024

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एवं भारत विकास परिषद् थर्मल शाखा द्वारा तीन दिवसीय योग शिविर आयोजित
सूरतगढ़/थर्मल, 23 जून। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एवं भारत विकास परिषद थर्मल शाखा के तत्वाधान में 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन थर्मल कालोनी स्थित खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन के योग शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता टी. आर. सोनी, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता पुरूषोतम धारीवाल, आर. के. शर्मा एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के डिप्टी कमांडेंट प्रदीप मोर एवं अवधेश प्रसाद, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव विनोद आढा, शाखा संरक्षक ए एन झा, शाखा अध्यक्ष अशोक मीणा, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के द्वारा भारत माता एवम् परिषद के प्रेरणा पुंज स्वामी विवेकानंद जी की चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं वंदे मातरम गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि टी. आर. सोनी, मुख्य अभियंता सूरतगढ़ थर्मल ने योग से होने वाले फायदों का उल्लेख किया एवम् स्वास्थ के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया। तीन दिवसीय शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई सूरतग? थर्मल के कांस्टेबल वीर सिंह ने विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास करवाया एवम् उससे होने वाले फायदों को बताया एवम् श्रीमती आशा वर्मा ने योगाभ्यास में सहयोग प्रदान किया। साथ ही शैलेश शर्मा ने ध्यान योग का महत्व के साथ ध्यान योग मुद्राओं का अभ्यास करवाया। योग शिविर में सूरतगढ़ तापीय परियोजना के अधिकारीगण, कर्मचारी एवम भारी संख्या में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सूरतगढ़ थर्मल एवं सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल यूनिट की जवान उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि टी.आर. सोनी मुख्य अभियंता एसटीपीएस, अतिरिक्त मुख्य अभियंता पुरुषोत्तम धारीवाल, आर. के. शर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता बी.एल. वर्मा, रविंद्र बालानी, ए एन झा, जॉइंट डायरेक्टर पी एंड ए विकास मोंगा, विनोद आढ़ा, गोपाल मित्तल एवं अन्य सपरिवार उपस्थित रहे। शाखा संरक्षक एवम् सीआईएसएफ डिप्टी कमांडेंट अवधेश प्रसाद ने योग के संदर्भ में अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए एवम् कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं उपस्थित सीआईएसएफ के जवानों का धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर महेश चंद्र, सब इंस्पेक्टर संत दास स्वामी, भारत विकास परिषद थर्मल शाखा से शाखा सचिव मनोज शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी एवम् सह सचिव विक्रम चौधरी, चंद्र शेखर भाटी, कपेंद्र अग्रवाल, बसंत सुमन, प्रमोद पवार, तेज प्रकाश मीणा इत्यादि मौजूद रहे।

विधानसभा उपचुनाव के लिए विधायक गेदर को बनाया खींवसर प्रभारीसूरतगढ़, 23 जून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान में होने व...
24/06/2024

विधानसभा उपचुनाव के लिए विधायक गेदर को बनाया खींवसर प्रभारी
सूरतगढ़, 23 जून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा उप चुनावों को लेकर पांचों विधानसभा उप चुनाव क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर को विधानसभा क्षेत्र खींवसर का प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ-साथ जाकिर हुसैन गैसावत को यहां लगाया गया है। इसी के साथ विधानसभा क्षेत्र झुंझुनु में सांसद विजेंद्र औला, विधायक मनोज मेघवाल, विधानसभा क्षेत्र दौसा में सांसद मुरालीलाल मीणा, विधानसभा क्षेत्र देवली उणियारा में सांसद हरीश मीणा, विधानसभा क्षेत्र चौरासी में रतन देवासी व विधायक पुष्कर लाल डांगी को प्रभारी बनाया गया है।

Address

Ward No. 31
Suratgarh
335804

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Simant rakshak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category