28/09/2024
दिनांक: 24 सितम्बर 2024
**हर्ष कॉन्वेंट स्कूल की एक और उपलब्धि*
*विद्यालय की पूर्व छात्रा श्रुति बंसल ने AIIMS, जोधपुर में मेडिकल फिजिसिस्ट के पद पर ग्रहण किया कार्यभार**
हर्ष कॉन्वेंट स्कूल की पूर्व छात्रा श्रुति बंसल ने आज दिनांक 24 सितम्बर 2024 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), जोधपुर के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में मेडिकल फिजिसिस्ट के प्रतिष्ठित पद पर कार्यभार ग्रहण किया। श्रुति का इस महत्वपूर्ण पद पर चयन उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक और पेशेवर कौशल का प्रतीक है, जो चिकित्सा अनुसंधान और सेवा में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है
श्रुति बंसल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हर्ष कॉन्वेंट स्कूल से प्राप्त की, जहाँ उन्होंने 12वीं और 10वीं कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके बाद, उन्होंने चंडीगढ़ स्थित चितकारा विश्वविद्यालय से रेडियोलॉजी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। अपनी शिक्षा को और अधिक विशेष बनाने के उद्देश्य से, उन्होंने मैंगलोर स्थित प्रतिष्ठित मनिपाल विश्वविद्यालय से न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया।
उनकी इस नियुक्ति से न्यूक्लियर मेडिसिन क्षेत्र में नए शोध और तकनीकी उन्नति की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद की जा रही है। श्रुति का यह सफर उनके दृढ़ संकल्प, समर्पण और उत्कृष्ट शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण है, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।