13/02/2023
पाश्चात्य संस्कृति तथा मोबाइल जैसे संसाधनों के कारण हमारी संस्कृति लुप्त होते दिखाई दे रही है साथ ही माता - पिता एवं बच्चों में भी दूरियाँ बढ़ रही है ।
माता - पिता के प्रति सम्मान एवं प्रेम संबंध घनिष्ठ करने हेतु एथिकल पब्लिक स्कूल ने *मातृ - पितृ पूजन दिन* जैसे "संस्कारोत्सव" कार्यक्रम का आयोजन कर एक छोटी सी कोशिश की जिससे बच्चे अपने माता-पिता तथा परिवार का महत्व समझ सके ।
कार्यक्रम नरेंद्र पंचासरा भवन में रखा गया था जहाँ कई अभिभावकों ने बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम में भावनात्मक नाट्य प्रस्तुति से तथा बच्चों द्वारा पूजन पर सभी अभिभावक भावविभोर हो उठे।