23/12/2025
भूख शरीर की हो या स्वार्थ की, दोनों अंधा कर देते हैं
-----------------------------------------------------------------------
भूखे कुत्ते और नीच प्रवृत्ति वाले इंसान पर भरोसा नहीं करना चाहिए!
✍️ #ज़िंदगी में सबसे बड़ा धोखा दुश्मन नहीं देता,
गलत समय पर किया गया भरोसा देता है! एक बात हमेशा याद रखिए, जिसके पास साधन नहीं, वह अवसर मिलते ही हदें तोड़ देता है! और जिसके पास चरित्र नहीं, वह भरोसा मिलते ही सीमाएँ तोड़ देता है!
भूखा कुत्ता पहले पूँछ हिलाता है, फिर दाँत दिखाता है, नीच इंसान पहले मीठा बोलता है, फिर वार करता है!
😂 #फनी लेकिन कड़वा सच
भूखा कुत्ता कहे - “बस रोटी दे दो”
नीच इंसान कहे - “बस मौका दे दो”
फर्क बस इतना है,
कुत्ता काटकर भाग जाता है, इंसान काटकर समझाता भी है कि उसने सही किया!
❤️ #इमोशनल_सीख:
हर मुस्कान में अपनापन या दोस्ती नहीं होती,
और हर विनम्रता या मदद के पीछे सच्चाई नहीं होती!
भरोसा करने से पहले चरित्र की भूख देख लो! क्योंकि भूखा कुत्ता दिख जाता है, किन्तु भूखी नियत पहचाननी पड़ती है!
#निष्कर्ष : हर जरूरत #मदद के लायक नहीं होती!
अतः दया रखो, लेकिन आँख खोलकर!
मदद करो, लेकिन हद बाँधकर! क्योंकि, दुनिया में सबसे खतरनाक लोग वो नहीं जो भूखे हैं, बल्कि वो हैं, जिनकी नीयत कभी नहीं भरती! धन्यवाद !!
मो• कमाल जावेद
#सुरजापुर_प्रतापगंज_सुपौल (बिहार)
#संपर्क_न• - 8877852144