सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल

सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल, Education, Nagarparisad supaul, Supaul.

"ज्ञान, अनुशासन और सफलता की ओर अग्रसर। उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आधिकारिक मंच।"
"शिक्षा से विकास, संस्कार से सफलता"

21/07/2026
21/07/2026

सुपौल के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण

आज का दिन सुपौल जिले के लिए ऐतिहासिक, गौरवपूर्ण एवं अविस्मरणीय रहा।

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा 'सात निश्चय-3' के अंतर्गत "उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य" योजना के तहत पूरे बिहार में 551 मॉडल विद्यालयों का लोकार्पण किया गया। इसी क्रम में सुपौल जिले के चयनित 11 मॉडल विद्यालयों में सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय (विलियम्स हाई स्कूल), सुपौल का भी चयन हुआ, जिसे अब "सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल), सुपौल" के नाम से जाना जाएगा।

यह अवसर इसलिए भी विशेष है क्योंकि इस विद्यालय का गौरवशाली इतिहास लगभग 128 वर्षों पुराना है। इस विद्यालय की स्थापना जून 1898 ई. में भागलपुर डिवीजन के आई.सी.एस. एच. सी. विलियम्स द्वारा स्थानीय नागरिकों के सहयोग से की गई थी। उस समय इसका नाम "विलियम्स हाई इंग्लिश स्कूल, सुपौल" रखा गया था।

समय के साथ विद्यालय का नाम एवं स्वरूप बदलता रहा—

- विलियम्स हाई इंग्लिश स्कूल, सुपौल
- विलियम्स बहुउद्देशीय स्कूल, सुपौल
- विलियम्स इंटर स्तरीय स्कूल, सुपौल
- विलियम्स उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल
- दिसंबर 2012 से सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल

और अब 19 जुलाई 2026 को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान प्राप्त करते हुए इसका नाम "सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल), सुपौल" रखा गया है। यह परिवर्तन विद्यालय के गौरवशाली इतिहास में एक नए स्वर्णिम अध्याय का शुभारंभ है।

इस गरिमामय अवसर पर माननीय जिलाधिकारी श्री सावन कुमार, उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री संग्राम सिंह, डीपीओ (समग्र शिक्षा), विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं जिला जद(यू) अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद यादव, नगर परिषद के चेयरमैन श्री राजवेंद्र झा, श्री युगल किशोर अग्रवाल, श्री हरिकांत झा, स्काउट एवं गाइड के जिला आयुक्त श्री संजय झा, विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट एवं गाइड के सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल एवं यादगार बनाया।

मैं, अजय कुमार, प्राचार्य, सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल), सुपौल (पूर्व नाम: सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय, विलियम्स हाई स्कूल, सुपौल) की ओर से इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी माननीय अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सभी शुभचिंतकों के प्रति हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।

यह मॉडल स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधनों और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सुपौल की एक नई ऐतिहासिक यात्रा का शुभारंभ है।

27/06/2026

Photos from सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल's post 21/06/2026

आज दिनांक 21/06/2026 को सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय (विलियम्स हाई स्कूल), सुपौल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिहार के माननीय शिक्षामंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

माननीय शिक्षामंत्री महोदय का मेरे द्वारा मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया, विद्यालय में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान माननीय जिला शिक्षा पदाधिकारी महोदय भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सफलता में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, विभिन्न प्रधानाध्यापकों, जिला शिक्षा कार्यालय के कर्मियों, शिक्षकों, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के सामूहिक प्रयास एवं सहयोग से यह आयोजन सफल एवं यादगार बन सका। इसके लिए मैं सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।

Want your school to be the top-listed School/college in Supaul?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Nagarparisad Supaul
Supaul
852131

Opening Hours

Monday 9:30am - 4am
Tuesday 9:30am - 4am
Wednesday 9:30am - 4am
Thursday 9:30am - 4am
Friday 9:30am - 4am
Saturday 9:30am - 4am