Govt. High School Ghanghnoo

Govt. High School Ghanghnoo Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Govt. High School Ghanghnoo, High School, Village Wah Ki Dhar, Post Office Ghangnoo, Sunder Nagar.

टाई ज़रूरी नहीं पढ़ाई ज़रूरी है प्राईवेट जरूरी नहीं स्कूल ज़रूरी है।बने हो सरकारी शिक्षक तो एक चैलेंज लो,स्कूल के बच्चों...
31/03/2025

टाई ज़रूरी नहीं पढ़ाई ज़रूरी है
प्राईवेट जरूरी नहीं स्कूल ज़रूरी है।
बने हो सरकारी शिक्षक तो एक चैलेंज लो,
स्कूल के बच्चों को जीने का तुम टैलेंट दो।
ग्रामीणों आप भी स्कूल पर थोड़ा ध्यान दो,
मेहनत कर रहे जो शिक्षक उनका तो साथ दो।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला घांघणू में प्री-प्राईमरी (नर्सरी/एल.के.जी./यू.के.जी.) एवं प्राईमरी (पहली से पांचवी) की कक्षाओं के लिए प्रवेश 01 अप्रैल 2025 से शुरू हो रहा है। अनुभवी और योग्य शिक्षकगणों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ सरकार की तरफ से प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए पठन और खेल-कूद की सामग्री उपलब्ध कराई गई है। साथ में बच्चों को पौष्टिक मिड-डे मील के भोजन के अलावा सरकार की तरफ से निःशुल्क वर्दी, बैग, पानी की बोतलें और किताबें भी उपलब्ध कराई जाती हैं। हर माह बच्चों के प्रदर्शन की जांच के लिए SMC के सदस्यों की बैठक का आयोजन भी किया जाता है जिसमें शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को बच्चों के प्रदर्शन से अवगत कराया जाता है। परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को हर माह SMC के माध्यम से पुरस्कार भी प्रदान किए जाते हैं। बच्चों के लिए समय-समय पर मनोरंजक एवं उत्साहवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन भी विद्यालय प्रबन्धन समिति द्वारा किया जाता है। वार्षिक शैक्षणिक भ्रमण के लिए भी बच्चों को विभिन्न स्थानों पर ले जाया जाता है।
अतः आसपास के गांवों के लोगों से अनुरोध है कि अपने 3 साल की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को पाठशाला में दाखिला लेना सुनिश्चित करें।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें -
+91 82199 79691 (मुख्याध्यापिका श्रीमती किरण महाजन जी)
+91 89882 63493 (श्री सतपाल जी JBT)

जरूरी सूचना - सर्वसाधारण जनता को सूचित किया जाता है कि दिनांक 06.07.2024 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 33/11KV सल...
04/07/2024

जरूरी सूचना - सर्वसाधारण जनता को सूचित किया जाता है कि दिनांक 06.07.2024 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 33/11KV सलापड़ सब-स्टेशन में मुरम्मत के कार्य किए जाएंगे। जिस कारण दिनांक 06.07.2024 सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चाय का डोहरा, मुरारी देवी, जदरौन, मालियाणी, घांघणू, खनोखर, लुहनू, बरतो, काँगू, सलापड़, डैहर, हराबाग, जड़ोल, त्रिफालघाट, बलग, जरल, गुठान, अलसु, बरतो, वायला, चमुखा, बरोटी, सलनु, बटवाड़ा, सेरीकोठी, गमोहू, सेरपा, हरनोड़ा, कसोल, कोलडैम, धवाल, खुराहल, एहन, सनीहन, नालग, कोट, मझखेतर, बोबर, कंदार आदि के आस पास के सभी क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी।

-(मनीष राव) सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सलापड़

31/12/2023
टाई ज़रूरी नहीं पढ़ाई ज़रूरी है प्राईवेट जरूरी नहीं स्कूल ज़रूरी है।बने हो सरकारी शिक्षक तो एक चैलेंज लो,स्कूल के बच्चों...
10/04/2023

टाई ज़रूरी नहीं पढ़ाई ज़रूरी है
प्राईवेट जरूरी नहीं स्कूल ज़रूरी है।

बने हो सरकारी शिक्षक तो एक चैलेंज लो,
स्कूल के बच्चों को जीने का तुम टैलेंट दो।

ग्रामीणों आप भी स्कूल पर थोड़ा ध्यान दो,
मेहनत कर रहे जो शिक्षक उनका तो साथ दो।

राजकीय प्राथमिक पाठशाला घांघणू में प्री-प्राईमरी (नर्सरी/एल.के.जी./यू.के.जी.) एवं प्राईमरी (पहली से पांचवी) की कक्षाओं के लिए प्रवेश शुरू हो चुका है। सरकार की तरफ से प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए पठन और खेल-कूद की सामग्री उपलब्ध कराई गई है। साथ में बच्चों को पौष्टिक मिड-डे मील के भोजन के अलावा सरकार की तरफ से निःशुल्क वर्दी, बैग, पानी की बोतलें और किताबें भी उपलब्ध कराई जाती हैं। हर माह बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता की जांच के लिए SMC के सदस्यों की बैठक का आयोजन भी किया जाता है जिसमें शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को बच्चों के प्रदर्शन से अवगत कराया जाता है। परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को हर माह SMC के माध्यम से इनाम भी प्रदान किए जाते हैं। बच्चों के लिए समय-समय पर मनोरंजक एवं उत्साहवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन भी विद्यालय प्रबन्धन समिति द्वारा किया जाता है। वार्षिक शैक्षणिक भ्रमण के लिए भी बच्चों को विभिन्न स्थानों पर ले जाया जाता है।

अतः आसपास के गांवों के लोगों से अनुरोध है कि अपने 3 साल की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को पाठशाला में दाखिला लेना सुनिश्चित करें।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें -
+91 82199 79691 (मुख्याध्यापक श्री काली दास जी)
+91 94599 44748 (SMC प्रधान श्री राम सिंह जी)

11/09/2022
राजकीय प्राथमिक पाठशाला घांघणू में प्री-प्राइमरी (एल.के.जी./यू.के.जी.) की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। सरकार की तरफ से प्री...
02/05/2022

राजकीय प्राथमिक पाठशाला घांघणू में प्री-प्राइमरी (एल.के.जी./यू.के.जी.) की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। सरकार की तरफ से प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए पठन और खेल-कूद की सामग्री उपलब्ध कराई गई है। साथ में बच्चों को मिड-डे मील के अलावा सरकार की तरफ से फ्री वर्दी, बैग और किताबें भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ में बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए सरकारी अध्यापकों सहित विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) द्वारा निजी अध्यापिकाओं को भी नियुक्त किया गया है। अतः आसपास के गांवों के लोगों से अनुरोध है कि अपने 3.5 साल की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को पाठशाला में दाखिला लेना सुनिश्चित करें।

Govt. High School Ghangnoo
27/03/2013

Govt. High School Ghangnoo

::::::::::::::::::::::::माँ मुरारी देवी जी की कथा::::::::::::::::::::::::
10/06/2012

::::::::::::::::::::::::माँ मुरारी देवी जी की कथा::::::::::::::::::::::::

Please Tag Your Maximum Friends or Share This Photo:
❀❀❀❀❀ माँ मुरारी देवी जी की अमर कथा ❀❀❀❀❀

प्राचीन काल में पृथ्वी पर मूर नामक एक पराक्रमी दैत्य हुआ। उस दैत्य ने ब्रह्मा की घोर तपस्या की और उनसे वरदान मांगा कि मैं अमर हो जाऊं। तब ब्रह्मा जी ने कहा कि मैं विधि के विधानों से बन्धा हूं, इसलिये तुम्हे अमर होने का वरदान नहीं दे सकता, परन्तु मैं तुम्हें वरदान देता हूं कि तुम्हारा वध किसी भी देवता, मानव या जानवर के द्वारा नहीं होगा बल्कि एक कन्या के हाथों से होगा।

घमण्डी मूर दैत्य ने सोचा कि मैं तो इतना शक्तिशाली हूं, एक साधारण कन्या मेरा वध कहाँ कर पायेगी? मैं तो अमर ही हो गया हूं। ये सोचकर उस दैत्य ने धरती पर अत्याचार करने शुरू कर दिये। उसने स्वर्ग पर आक्रमण करके देवताओं को वहाँ से निष्कासित कर दिया और स्वयं स्वर्ग का राजा बन बैठा। समस्त सृष्टि उसके अत्याचारों से त्रहि-त्राहि कर उठी। वो बहुत उपद्रव मचाता था। सभी देवता भगवान विष्णु के पास गए, तो भगवान ने कहा चिंता मत करो।

भगवान का मूर दैत्य के साथ दीर्घकाल तक युध्द होता रहा। भगवान नारायण सिकन्दरा धार (सिकन्दरा री धार) नामक एक पहाड़ी पर एक गुफा में जाकर लेट गए तो मूर वहाँ आया और हथियार लेकर भगवान पे वार करूं, ऐसा सोचा तो भगवान के शरीर से 5 ग्यानेद्रियाँ, 5 कर्मेंद्रियाँ, 5 शरीर कोष और मन ऐसे 16 इन्द्रियों से एक कन्या उत्पन्न हुयी। उस कन्या का मूर दैत्य के साथ घोर युद्ध हुआ। तब उस देवी ने अपने शस्त्रों के प्रहार से मूर दैत्य को मार डाला। मूर दैत्य का वध करने के कारण ये कन्या माता मुरारी के नाम से जानी गयीं और उसी पहाड़ी पर दो पिण्डियों के रूप में स्थापित हो गयीं जिनमें से एक पिण्डी को शान्तकन्या और दूसरी को कालरात्री का स्वरूप माना गया है। माँ मुरारी के कारण ये पहाड़ी मुरारी धार के नाम से प्रसिद्ध हुई।

द्वापर युग मे जब पांडव अपना अग्यातवास काट रहे थे, तब वो लोग इस स्थान पर आये। देवी ने उन्हें दर्शन देकर कहा कि पहाड़ कि चोटी पर जाकर खुदाई करो, उस स्थान पर तुम्हें मेरी पिण्डियां मिलेंगी। उस स्थान पर एक मन्दिर बना कर उन पिण्डियों की स्थापना करो। माता के आदेशनुसार पांडवों ने वहाँ एक भव्य मन्दिर का निर्माण किया। आज भी मन्दिर से थोड़े नीचे जाकर देखें तो वहाँ पर पांडवों के पदचिन्ह कुछ पत्थरों पर देखे जा सकते हैं।

॥ॐ॥ जय माता मुरारी देवी ॥ॐ॥

22/05/2012

Please Read & Share Story And Tag Your Friends On The Photo :-
::::::::::::::::::::::::::::::प्रेरक कहानी ::::::::::::::::::::::::::::::::::
//सबसे कीमती चीज//
एक जाने-माने स्पीकर ने हाथ में पांच सौ का नोट लहराते हुए अपनी सेमीनार शुरू की। हाल में बैठे सैकड़ों लोगों से उसने पूछा ,” ये पांच सौ का नोट कौन लेना चाहता है?” हाथ उठना शुरू हो गए।
फिर उसने कहा,” मैं इस नोट को आपमें से किसी एक को दूंगा पर उससे पहले मुझे ये कर लेने दीजिये।” और उसने नोट को अपनी मुट्ठी में चिमोड़ना शुरू कर दिया। और फिर उसने पूछा,” कौन है जो अब भी यह नोट लेना चाहता है?” अभी भी लोगों के हाथ उठने शुरू हो गए।
“अच्छा” उसने कहा,” अगर मैं ये कर दूं ? “ और उसने नोट को नीचे गिराकर पैरों से कुचलना शुरू कर दिया। उसने नोट उठाई, वह बिल्कुल चिमुड़ी और गन्दी हो गयी थी।
“ क्या अभी भी कोई है जो इसे लेना चाहता है?”. और एक बार फिर हाथ उठने शुरू हो गए।
“ दोस्तों , आप लोगों ने आज एक बहुत महत्त्वपूर्ण पाठ सीखा है। मैंने इस नोट के साथ इतना कुछ किया पर फिर भी आप इसे लेना चाहते थे क्योंकि ये सब होने के बावजूद नोट की कीमत घटी नहीं, उसका मूल्य अभी भी 500 था।
जीवन में कई बार हम गिरते हैं, हारते हैं, हमारे लिए हुए निर्णय हमें मिटटी में मिला देते हैं। हमें ऐसा लगने लगता है कि हमारी कोई कीमत नहीं है। लेकिन आपके साथ चाहे जो हुआ हो या भविष्य में जो हो जाए, आपका मूल्य कम नहीं होता। आप स्पेशल हैं, इस बात को कभी मत भूलिए।
कभी भी बीते हुए कल की निराशा को आने वाले कल के सपनो को बर्बाद मत करने दीजिये। याद रखिये आपके पास जो सबसे कीमती चीज है, वो है आपका जीवन।”

माँ मुरारी सबका भला करेँ।
॥ॐ॥जय माता मुरारी॥ॐ॥

Address

Village Wah Ki Dhar, Post Office Ghangnoo
Sunder Nagar
175018

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt. High School Ghanghnoo posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category