09/02/2024
कृषक प्रक्षिशण केन्द्र सुन्दर नगर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश में परियोजना निदेशक जाइका हमीरपुर फेस- II के सौजन्य से 3 दिवसीय प्रक्षिशण कार्याक्रम "पम्पिंग मशीनरी का डिज़ाइन" के विषय पर करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभआरम्भ दिनांक 07 -02 -2024 को हुआ। कार्यक्रम के समन्यवक डॉ नरेश कुमार ने बताया कि कृषि विभाग के 20 कनिष्ठ अभियंता, प्रारूपकार व सर्वेक्षक भाग ले रहे है। जिसमे प्रतिभागियों को कार्यक्रम के पहले दिन इंजीनियर निखिल जसरोटिआ द्वारा उठाऊ सिंचाई योजना एवं उसके घटकों का चयन व पंपिंग मशीनरी की डिजाइनिंग, डॉ नितीश कश्यप द्वारा सौर पैनलों के माध्यम से सिंचाई योजनाओं (एलआईएस/टीडब्ल्यू) के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग करना,सौर पैनल प्रणाली की स्थापना, संचालन एवं रखरखाव ,दूसरे दिन इंजीनियर कृष्ण बर्धन द्वारा सौर फोटोवोल्टिक सिंचाई डिजाइन, सौर लिफ्ट सिंचाई के घटक, सौर विकिरण और सौर पैनल,सौर पैनलों के लिए सौर सेल/संयोजन, सौर पैनलों की रेटिंग, श्रृंखला-समानांतर कनेक्शन प्रकार का नियंत्रण, तीसरे दिन इंजीनियर नितीश गुलेरिआ द्वारा पम्पिंग मशीनरी का प्रकार और चयन तथा विभिन्न पम्पों की प्रदर्शन विशेषताएँ,पंप प्रौद्योगिकी, एसी/डीसी केन्द्रापसारक/विस्थापन, सतह, पनडुब्बी, एकल/मल्टीस्टेज आदि तथा डॉ पी० एल० शर्मा द्वारा पानी की आवश्यकता के लिए डेटा तैयार करना और विश्लेषण करना,बाढ़ सिंचाई प्रणाली और सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के माध्यम से पानी की आवश्यकता की गणना और अनुप्रयोग दक्षता बारे चर्चा की गयी। प्रतिभागियों को प्रक्षिक्षण के दौरान लेफ्ट बैंक मध्यम सिंचाई परियोजना कलाहोड़ व सौर सिंचाई योजना डोढवा का भ्रमण करवाया गया।