GOVT ITI PWD Sundernagar

Directions Website

GOVT ITI PWD Sundernagar Govt Industrial Training Institute for Persons with Disabilities Sunder Nagar is situated in Mandi Himachal Pradesh.

Govt Industrial Training Institute for Persons with Disabilities Sunder Nagar is Industrial Training Institute under NCVT Govt Industrial

A Parent-Teacher Meeting (PTM) was successfully organized on 01.09.2026 at Govt. ITI (PWD), Sundernagar, focusing on the...
02/09/2026

A Parent-Teacher Meeting (PTM) was successfully organized on 01.09.2026 at Govt. ITI (PWD), Sundernagar, focusing on the academic progress and overall development of trainees.
Together, parents and teachers are working towards a brighter and successful future for our trainees.

आज दिनांक 20.08.2026 को 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर संस्थान के प्रधान...
20/08/2026

आज दिनांक 20.08.2026 को 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य, सभी शिक्षकों और छात्रों (प्रशिक्षणार्थियों) ने मिलकर देश और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ (Pledge) ली।सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं को नशे से दूर रखेंगे, अपने परिवार और दोस्तों को इसके प्रति जागरूक करेंगे और भारत को एक स्वस्थ और नशामुक्त राष्ट्र बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे।

आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को शासकीय आईटीआई (PWD) सुंदरनगर के प्रांगण में 'सद्भावना दिवस' का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। स व...
20/08/2026

आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को शासकीय आईटीआई (PWD) सुंदरनगर के प्रांगण में 'सद्भावना दिवस' का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। स विशेष अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य, समस्त अनुदेशकों (Instructors), कर्मचारियों और (दिव्यांग) एवं सामान्य वर्ग के संप्रदाय के सभी प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया गया।सामूहिक शपथ ग्रहण:संस्थान के मुख्य प्रांगण में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और संबलित प्रशिक्षणार्थियों ने अपना दाहिना हाथ आगे बढ़ाकर सामूहिक रूप से सद्भावना प्रतिज्ञा ली। सभी ने प्रतिज्ञा की कि वे बिना किसी जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म या भाषा के भेदभाव के सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करेंगे तथा किसी भी प्रकार के मतभेद को हिंसा के बिना, बातचीत के माध्यम से सुलझाएंगे।प्रधानाचार्य महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थान में इस प्रकार के आयोजन से प्रशिक्षणार्थियों में आपसी भाईचारा, शांति और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, Narcotics Control Bureau एवं Medical Wing, राजस्थान, माउंट आबू की ओर से मिशन स्पंदन क...
20/08/2026

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, Narcotics Control Bureau एवं Medical Wing, राजस्थान, माउंट आबू की ओर से मिशन स्पंदन के अंतर्गत चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (पीडब्ल्यूडी), सुंदरनगर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर VK Sonia जी एवं Kalpana जी तथा उनके साथ आए हुए टीम सदस्यों द्वारा संस्थान के प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्प्रभावों, नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों तथा नशे से दूर रहने के उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान टीम ने प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विशेष बल दिया। प्रशिक्षुओं को नशे के विरुद्ध जागरूक रहने, अपने साथियों एवं समाज को भी जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
संस्थान की ओर से VK Sonia जी, Kalpana जी एवं पूरी टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने अपने बहुमूल्य समय एवं मार्गदर्शन से प्रशिक्षुओं को नशे के विरुद्ध जागरूक एवं प्रेरित किया।
आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें—
“नशे को ना कहें, जीवन को हाँ कहें।”
नशा मुक्त भारत – स्वस्थ भारत, सशक्त भारत।

आज दिनांक 19.08.2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (पीडब्ल्यूडी), सुंदरनगर  में  स्टार्टअप इंडिया के अंतर्गत एक व...
19/08/2026

आज दिनांक 19.08.2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (पीडब्ल्यूडी), सुंदरनगर में स्टार्टअप इंडिया के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में Him Power India Pvt. Ltd., Naulakha, Sundernagar से श्री संजीव कुमार (MD) एवं श्री मुकेश कुमार (GMD) ने प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार, उद्यमिता, व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया तथा सोलर एनर्जी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं व्यवसाय के अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
श्री संजीव कुमार ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में केवल नौकरी प्राप्त करना ही सफलता का एकमात्र माध्यम नहीं है, बल्कि अपने तकनीकी कौशल, अनुभव एवं नवीन विचारों के आधार पर स्वयं का व्यवसाय शुरू करके भी रोजगार के अवसर सृजित किए जा सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं को मेहनत, अनुशासन, तकनीकी दक्षता एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने भविष्य की दिशा तय करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने विशेष रूप से सोलर एनर्जी एवं नवीकरणीय ऊर्जा के बढ़ते क्षेत्र, सोलर पैनल की स्थापना, रखरखाव, सर्विसिंग तथा इससे जुड़े स्वरोजगार के अवसरों के बारे में प्रशिक्षुओं को जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य श्री विजय चौधरी ने सभी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आईटीआई में प्राप्त तकनीकी प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रशिक्षुओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाना भी है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि वे इस प्रकार की कार्यशालाओं में सक्रिय रूप से भाग लें, विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त करें तथा अपने तकनीकी कौशल का उपयोग रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में भी करें।
प्रधानाचार्य श्री विजय चौधरी ने कहा कि “आज का प्रशिक्षु कल का उद्यमी बन सकता है।” इसके लिए प्रशिक्षुओं को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ व्यवसाय प्रबंधन, वित्तीय योजना, ग्राहक सेवा, बाजार की आवश्यकताओं एवं नवीन तकनीकों की जानकारी भी प्राप्त करनी चाहिए।
कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षुओं को अपने कौशल को व्यवसायिक अवसरों में परिवर्तित करने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से श्री संजीव कुमार (MD) एवं श्री मुकेश कुमार (GMD) का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

आज 15 अगस्त 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (पीडब्ल्यूडी), सुंदरनगर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं द...
15/08/2026

आज 15 अगस्त 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (पीडब्ल्यूडी), सुंदरनगर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। 🇮🇳

इस अवसर पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्थान के समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी कर्तव्य, अनुशासन, ईमानदारी और कौशल के साथ देश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (पीडब्ल्यूडी), सुंदरनगर में 14.08.2026 को रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में प्रशिक्षुओं क...
15/08/2026

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (पीडब्ल्यूडी), सुंदरनगर में 14.08.2026 को रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में प्रशिक्षुओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चौहान ऑटोमोबाइल के श्री सोनू चौहान ने भी विशेष रूप से भाग लिया और प्रशिक्षुओं को स्वास्थ्य जागरूकता, सुरक्षित व्यवहार तथा सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया।
श्री सोनू चौहान ने प्रशिक्षुओं को एचआईवी/एड्स से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली तथा युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रशिक्षुओं को सही जानकारी अपनाने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य श्री विजय चौधरी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं में स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रशिक्षु को स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी जागरूक करना चाहिए।
प्रधानाचार्य ने श्री सोनू चौहान का कार्यक्रम में सहभागिता एवं प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपील की कि वे रेड रिबन क्लब की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लें और स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लें।
कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षुओं को “जागरूक बनें, स्वस्थ रहें और समाज को भी जागरूक करें” का संदेश दिया गया।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (पीडब्ल्यूडी), सुंदरनगर में 14.08.2026 को स्टार्टअप इंडिया के अंतर्गत एक विशेष कार्यशा...
15/08/2026

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (पीडब्ल्यूडी), सुंदरनगर में 14.08.2026 को स्टार्टअप इंडिया के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में चौहान ऑटोमोबाइल के श्री सोनू चौहान ने प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार, उद्यमिता, व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया तथा ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं व्यवसाय के अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
श्री सोनू चौहान ने प्रशिक्षुओं को समझाया कि आज के समय में केवल नौकरी प्राप्त करना ही सफलता का एकमात्र माध्यम नहीं है, बल्कि अपने तकनीकी कौशल और नए विचारों के आधार पर स्वयं का व्यवसाय शुरू करके भी रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं को मेहनत, अनुशासन, तकनीकी दक्षता और नवीन सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य श्री विजय चौधरी ने सभी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आईटीआई में प्राप्त तकनीकी प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रशिक्षुओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाना भी है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि वे ऐसी कार्यशालाओं में सक्रिय रूप से भाग लें, विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त करें और अपने कौशल का उपयोग भविष्य में रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में भी करें।
प्रधानाचार्य ने कहा कि “आज का प्रशिक्षु कल का उद्यमी बन सकता है।” इसके लिए आवश्यक है कि प्रशिक्षु अपने तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ व्यवसाय प्रबंधन, वित्तीय योजना, ग्राहक सेवा और नवीन तकनीकों की जानकारी भी प्राप्त करें।
कार्यशाला के अंत में संस्थान की ओर से श्री सोनू चौहान का आभार व्यक्त किया गया तथा प्रशिक्षुओं को स्टार्टअप एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Government ITI (PWD), Sundernagar organized an awareness activity to educate trainees and staff about the provisions of ...
11/08/2026

Government ITI (PWD), Sundernagar organized an awareness activity to educate trainees and staff about the provisions of the COTPA Act, 2003 (Ci******es and Other To***co Products Act) and the harmful effects of to***co consumption.

The awareness programme highlighted the importance of maintaining a to***co-free campus and creating awareness among youth about the health hazards and legal restrictions related to to***co use in public places.

Let us all work together to build a To***co-Free Campus and a Healthy Society.

Government Industrial Training Institute (ITI) for Persons with Disabilities (PWD), Sundernagar is pleased to announce a...
05/08/2026

Government Industrial Training Institute (ITI) for Persons with Disabilities (PWD), Sundernagar is pleased to announce a Campus Placement Drive in collaboration with TVS Motor Company, Nalagarh. The placement drive will be held on 06 August 2026 (Thursday) at the institute campus. All eligible ITI trainees are invited to participate and take advantage of this excellent career opportunity.

Address

Sundarnagar
175019

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GOVT ITI PWD Sundernagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share