25/05/2023
*आज दिनाँक 25/5/2023 को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दशम कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया* जिसमें सरस्वती विद्या मन्दिर हरिपुर सुन्दरनगर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। परीक्षा में 35 बच्चे बैठे थे । 35में से 35 उतीर्ण रहे।
प्रथम स्थान आर्यन और उज्ज्वल ने 700 में से 682 अंक लेकर अर्जित किया। द्वितीय स्थान अनुष्का ने 700 में से 679 अंक लेकर अर्जित किया और तृतीय स्थान खुशबू ने 675 अंक लेकर अर्जित किया।
प्रधानाचार्य श्री संजीव कुमार ठाकुर जी ने सभी बच्चों, अभिभावकों और आचार्य दीदीयों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।