Shri Vishwanath Group of Institutions

Shri Vishwanath Group of Institutions Notices & Information –
🏫 Schools to P.G.

Colleges | ITI | Polytechnic | Pharmacy | B.Ed. | D.El.Ed. | Agriculture | MBA | B.Tech | Open Courses | Competitive Exams | Scholarship | Campus Placements
📍 Kalan, Sultanpur (U.P.) 🌐 www.svngoi.com

23/09/2026

💊✨ Right Medicine. Right Dose. Right Choice.

As part of Pharmacovigilance Week 2026, an insightful seminar on “Promoting Rational Use of Medicines” was held at Shri Vishwanath College of Pharmacy, featuring expert insights, student interaction, and awareness activities focused on the safe, effective, and responsible use of medicines.

|| 🕉️ शांति 🕉️ ||
23/09/2026

|| 🕉️ शांति 🕉️ ||

The winners of our Inter-House Chess Competition for their brilliant strategy, sharp thinking, and sporting spirit. Cong...
21/09/2026

The winners of our Inter-House Chess Competition for their brilliant strategy, sharp thinking, and sporting spirit. Congratulations, Champions! 👏✨

19/09/2026

A heartfelt farewell to our Academic Coordinator, *Mr. Pankaj Kumar Pandey Sir*, as he begins a new journey. Wishing him success and happiness ahead! 🌸

18/09/2026
15/09/2026

आज श्री विश्वनाथ पी.जी. कॉलेज के सभागार में हिंदी दिवस के अवसर पर “भाषाई विविधता एवं हिंदी” विषय पर महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा एक विचारपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान के प्रबंधक श्री शशि प्रकाश सिंह जी ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व, उसकी उपयोगिता तथा हमारे सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन में उसकी भूमिका से परिचित कराया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह जी ने अपने संबोधन में भारत की भाषाई विविधता पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न भाषाओं के महत्व एवं उनके व्यावहारिक उपयोग के बारे में विद्यार्थियों को प्रेरक जानकारी दी। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंह जी ने हिंदी को केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, विचार और पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति बताते हुए विद्यार्थियों से हिंदी भाषा के सम्मान एवं समृद्धि में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर अध्ययनरत विद्यार्थी, शिक्षक, शिक्षिका एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

22/08/2026

श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह जी ने श्री विश्वनाथ पी.जी. कॉलेज के सभागार में प्राध्यापकों के साथ संवाद कर शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं बेहतर रोजगार अवसरों को लेकर सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा कि संस्थान का निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगारपरक कौशल एवं बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाया जाए। इस अवसर पर श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंह जी, श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह जी सहित सभी संस्थानों के प्राचार्य, प्राध्यापक एवं प्राध्यापिका उपस्थित रहे।

21/08/2026
Orientation Program 2026–27 (अभिनन्दन–2K26)श्री विश्वनाथ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कलान, सुल्तानपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थि...
20/08/2026

Orientation Program 2026–27 (अभिनन्दन–2K26)

श्री विश्वनाथ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कलान, सुल्तानपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना के साथ "अभिनन्दन–2K26 ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026–27” का भव्य आयोजन 20 अगस्त 2026 को सभागार में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा संस्थान की शैक्षणिक, अनुशासनात्मक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित होने का अवसर प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. वेद प्रकाश सिंह, प्रबंध निदेशक, श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, श्री अतुल कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी, श्री शशांक सिंह, निदेशक, शिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन अकादमी, डॉ. रुद्र प्रताप सिंह, प्राचार्य, शिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन अकादमी, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, प्राचार्य, पार्वती महाविद्यालय, डॉ. रविन्द्र सिंह, प्राचार्य, शिवब्रत सिंह शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान, डॉ. हरिश्चन्द्र वर्मा, निदेशक, श्री विश्वनाथ कॉलेज ऑफ फार्मेसी तथा *इंजी. वैभव प्रताप सिंह, प्राचार्य, श्री विश्वनाथ प्राइवेट आई.टी.आई. ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश प्रदान किया।

डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने अपने प्रेरणादायक संदेश में विद्यार्थियों को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, निरंतर मेहनत करने तथा शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीकी कौशल, अनुशासन, संस्कार एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज जीवन विद्यार्थियों के करियर निर्माण का महत्वपूर्ण चरण है और इस अवसर का सदुपयोग करते हुए प्रत्येक विद्यार्थी को स्वयं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना चाहिए।

डॉ. अतुल कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हुए संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, उपलब्ध सुविधाओं एवं विभिन्न अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी नई शैक्षणिक यात्रा प्रारम्भ करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में श्री अरुण कुमार, प्राचार्य, श्री विश्वनाथ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी ने स्वागत संबोधन के माध्यम से सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का अभिनंदन किया और उन्हें ईमानदारी, अनुशासन, मेहनत एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री सर्वेन्द्र विक्रम सिंह श एवं श्री अरुण कुमार राय ने सभी सम्मानित अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद विज्ञापन किया। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक, प्राध्यापिका और लिपिक की गरिमामयी उपस्थिति रही।

#अभिनन्दन2K26
SULTANPUR

Address

Kalan Sultanpur
Sultanpur
228172

Opening Hours

Monday 10am - 4pm
Tuesday 10am - 4pm
Wednesday 10am - 4pm
Thursday 10am - 4pm
Friday 10am - 4pm
Saturday 10am - 4pm

Telephone

+919839160162

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Vishwanath Group of Institutions posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Shri Vishwanath Group of Institutions:

Shortcuts

Share