SSM Kadipur Sultanpur

SSM Kadipur Sultanpur सा विद्या या विमुक्तये

31/01/2026
19/01/2026

विद्यारम्भ संस्कार दिनांक 23 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर में “युवा संगम” का प्रेरणादायी आयोजनकादीपुर, सुलतानपुर।आज दिनांक 12 जनवरी 2...
12/01/2026

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर में “युवा संगम” का प्रेरणादायी आयोजन
कादीपुर, सुलतानपुर।
आज दिनांक 12 जनवरी 2026, सोमवार को स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, झारखंड कादीपुर सुलतानपुर में युवा संगम का भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण एवं स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देना रहा। इस अवसर पर आदरणीय जिला प्रचारक श्रीमान बृजेश जी का ओजस्वी एवं प्रेरक उद्बोधन प्राप्त हुआ। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक दीप हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही भारत पुनः विश्वगुरु बन सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं श्री पवन बरनवाल जी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्री शुभम जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने युवाओं से शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया। इस प्रेरक अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष श्री संतोष पांडे, श्रीमान विपिन सिंह, नितेश तिवारी, मयंक मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में युवा, पूर्व छात्र एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया तथा कार्यक्रम के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं में संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना जागृत करना ही इस आयोजन का मूल उद्देश्य है।
समूचा वातावरण ऊर्जा, राष्ट्रप्रेम और प्रेरणा से ओत-प्रोत रहा। युवा संगम कार्यक्रम ने उपस्थित सभी युवाओं के मन में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में उतारने का नया उत्साह एवं संकल्प भर दिया।

24/12/2025

सरस्वती शिशु मंदिर, झारखंड कादीपुर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी पूजन कार्यक्रम
***************************
सुल्तानपुर। सरस्वती शिशु मंदिर, झारखंड कादीपुर में आज तुलसी पूजन कार्यक्रम बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में तुलसी माता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया तथा सह-भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी ने सहभागी होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक श्री मैहर कुमार जी तथा विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष श्री संतोष पांडेय जी ने सामूहिक रूप से तुलसी माता का पूजन-अर्चन किया। अतिथियों ने तुलसी को भारतीय संस्कृति का जीवनदायिनी पौधा बताते हुए इसके संरक्षण और नियमित पूजन का संकल्प लेने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अशोक उपाध्याय ने तुलसी पूजन के धार्मिक, पर्यावरणीय एवं वैज्ञानिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तुलसी न केवल आस्था का प्रतीक है बल्कि आयुर्वेदिक दृष्टि से भी इसका अत्यंत महत्व है। तुलसी घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करती है कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य श्री राम गणेश मिश्र, श्री विजय पांडेय, श्री आदित्य अग्रहरि श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव श्री हरि प्रकाश शुक्ल, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा सहित अनेक गणमान्य अभिभावक एवं अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की सराहना की और बच्चों में संस्कार एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के इस प्रयास को सराहा।

Address

Kadipur
Sultanpur
05364

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SSM Kadipur Sultanpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category