Shri Sukhpal Intermediate College

Shri Sukhpal Intermediate College

Share

The school was founded way back in the year 1952 by Late Raja Badri Pratap Singh to provide quality

05/04/2024

कक्षा 6,7,8,9 एवं 11 में प्रवेश लेने वाले इच्छुक छात्र निम्न दस्तावेजों को अनिवार्य रूप से जमा करना होगा:-
1.अंकपत्र
2.टीसी(विद्यालय का यू डायस नं. एवं छात्र का PEN नंबर)
3.आधार की छाया प्रति
4.फोटो
5.माता, पिता के आधार की छाया प्रति
6.छात्र की लम्बाई,वजन, एवं ब्लड ग्रुप
7.बैंक पासबुक की छाया प्रति
8.ईमेल आईडी एवं मोबाइल नम्बर

इन दस्तावेजों के ना रहने पर प्रवेश में समस्या होगी।

Photos from Shri Sukhpal Intermediate College's post 01/02/2024

जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा के उपरांत वैज्ञानिक वर्ग के छात्रों के साथ कुछ पल

Photos from Rakesh Pratap Singh's post 15/10/2023
Photos from Shri Sukhpal Intermediate College's post 13/10/2023

कल दिनांक 12.10.2023 से जनपद स्तरीय 73वां युवा क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह श्री सुखपाल इंटर मीडियट कॉलेज तिरहुत में शुरू हो गया है।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी श्री अंकुर कौशिक जी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जो विद्यार्थी यहां प्रतिभाग कर रहे हैं, इन्हीं में से कुछ भविष्य में हमारे देश को मेडल दिलाएंगे।प्रतियोगिता की शुरूआत में विभिन्न विद्यालयों की टीम ने मार्च पास्ट किया। मार्चपास्ट की सलामी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने ली।
विशिष्ट अतिथि एसडीएम बल्दीराय विदुषी सिंह जी ने कहा कि खेलों से परस्पर भाई चारे की भावना विकसित होती है, खेलों में अच्छा कॅरिअर बनाया जा सकता है।
प्रथम दिन 15 सौ मीटर दौड़ में जूनियर वर्ग में बालक में इंटर कालेज कुड़वार के मोहित यादव प्रथम व अंकित प्रजापति द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में इंटर कॉलेज कुड़वार हिमेश मिश्रा प्रथम, इंटर कॉलेज हलियापुर के विनोद कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।सीनियर बालिका वर्ग में इंटर कालेज कुड़वार की साक्षी सिंह प्रथम,इंटर कॉलेज गोसाईगंज की दिली यादव द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर बालिका वर्ग में इंटर कालेज कुड़वार की रिशा गोस्वामी प्रथम, इंटर कॉलेज गोसाईं गंज की प्रिंसी यादव द्वितीय स्थान पर रहीं।लम्बी कूद सीनियर बालक वर्ग में इंटर कालेज लोलेपुर के महेंद्र प्रताप यादव प्रथम,इंटर कॉलेज मायंग के राज अग्रहरि द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिक वर्ग में इंटर कॉलेज दियरा के सुजीत प्रथम,विद्या मंदिर सुल्तानपुर के शिवकुमार द्वितीय पर रहे।इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री रविशंकर राजा राय भानु प्रताप सिंह,राय राणा प्रताप सिंह,ओंकार सिंह, राय विक्रम सिंह, रामदेव पांडेय, संजय सिंह ,शिव प्रताप सिंह, दिनेश मिश्र राघवेंद्र प्रताप सिंह ,आशुतोष सिंह ,अरुण सिंह ,संजय शर्मा,थानाध्यक्ष हलियापुर अंजू मिश्रा, बीडीओ सत्य नारायण सिंह,एडीओ पंचायत दया वंत सिंह, ग्राम पंचायत सचिव घनश्याम यादव,अरविंद सिंह,वरिष्ठ लिपिक जितेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

09/10/2023

आप सभी सादर आमंत्रित हैं ।

Photos from Shri Sukhpal Intermediate College's post 25/04/2023

श्री सुखपाल इंटर कॉलेज टॉपर सूची

सभी विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओऱ से उज्ज्वल भविष्य की कामना

08/03/2023

आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं 🌷

16/02/2023

यूपी बोर्ड-10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे सभी प्यारे परीक्षार्थियों को स्नेहपूर्ण हार्दिक शुभकामनाएं!

आपके द्वारा किए गए परिश्रम से निश्चित ही मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।

पूर्ण मनोयोगपूर्वक परीक्षा दें,समाज की आने वाली पीढ़ी के ध्वजवाहक आप हैं।आपसे हम सभी को बढ़ी अपेक्षाएं हैं।
अपने माता-पिता,गुरुजनों एवं अपने विद्यालय आदि को गौरान्वित कर श्रेष्ठतम परिणाम प्राप्त करें।

सादर शुभाशीष एवं मंगलकामना।

Photos from Shri Sukhpal Intermediate College's post 26/01/2023

गणतंत्र दिवस व बसन्त पंचमी के सुवसर पर विद्यालय परिसर में तिरंगा फहरा कर,रामचरित मानस पाठ हवन पूजन व प्रसाद वितरण सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

Photos from Shri Sukhpal Intermediate College's post 02/01/2023

संस्था की प्रबंध समिति के सदस्य श्री रामदुलारे सिंह जी के अवसान के पश्चात विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा ।

समस्त विद्यालय परिवार स्व० रामदुलारे सिंह दादा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता है ।

Photos from Shri Sukhpal Intermediate College's post 18/12/2022

श्री सुखपाल इंटरमीडिएट कॉलेज, तिरहुत की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव संपन्न हुए। उपस्थित सम्मानित सदस्यों ने विद्यालय के संस्थापक स्मृतिशेष राजा बद्री प्रताप सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके दिखाए रास्ते पर चल कर विद्यालय के चहोन्मुखी विकास हेतु तत्पर एवं कर्मनिष्ठ रहने के अपने पूर्व संकल्प को दोहराया।

सभी सम्मानित सदस्यों को उनके प्रयासों और समय देने हेतु आभार।

Photos from Shri Sukhpal Intermediate College's post 13/09/2022



Want your school to be the top-listed School/college in Sultanpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


TIRHUT
Sultanpur
227806

Opening Hours

Monday 10am - 4pm
Tuesday 10am - 4pm
Wednesday 10am - 4pm
Thursday 10am - 4pm
Friday 10am - 4pm
Saturday 10am - 4pm