04/07/2025
आपको यह बताते हुए हार्दिक प्रसन्नता हो रही है कि हमारे प्रिय संस्थान/संगीत साधना केंद्र "श्री स्वामी हरिदास संगीत सेवा संस्थान" सुपर मार्केट, सुल्तानपुर ने अपनी स्थापना के 30 गौरवपूर्ण वर्ष पूरे कर लिए हैं।
यह अविस्मरणीय यात्रा 1 जुलाई, 1995 को शुरू हुई थी, जब हमारे पूज्य गुरु जी और गुरु माँ ने संगीत के एक ऐसे मंदिर की परिकल्पना की थी, जहाँ सुरों और तालों की साधना हो सके। आज, 30 वर्षों बाद, उनका यह सपना एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है, जिसकी छाया में अनगिनत प्रतिभाएं पल्लवित हुई हैं और सभी संगीत के कार्यों में कार्यरत हैं।
इस संस्थान का हिस्सा होना हम सभी के लिए एक सौभाग्य और गर्व की बात है। हमने यहाँ केवल संगीत ही नहीं सीखा, बल्कि जीवन जीने की कला और संस्कारों का भी पाठ पढ़ा है। हमारे गुरुजनों के निःस्वार्थ समर्पण, अथक परिश्रम और अटूट विश्वास ने हमें वह बनाया है जो आज हम हैं।
इस ऐतिहासिक और खुशी के अवसर पे , विद्यालय में गुरू जी संग हम सभी विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की आराधना कर, उन्हें कृतज्ञता अर्पित किया, तथा केक काटकर, संगीतमयी रूप से इस दिन को यादगार बनाया❤️✨