24/04/2026
आज यू पी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ जिसमें इण्टरमीडियेट परीक्षा में प्रथम स्थान श्रिया शर्मा (89.2%),द्वितीय स्थान अंशिका सिंह (86.6%)व तृतीय स्थान अर्पिता वर्मा (84.4%) को प्राप्त हुआ ।साथ ही हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान अंशिका यादव (85%),नन्दिनी (85%),द्वितीय स्थान अंशू (84%) ,तृतीय स्थान सुभागिनी तिवारी (83.83%) को प्राप्त हुआ ।
विद्यालय का उत्तीर्ण प्रतिशत लगभग 98%है।इस अवसर पर विद्यालय के यशस्वी प्रबंधक,प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएँ प्रेषित किया ।विद्यालय परिवार आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता है ।