Engineer's study centre

Engineer's study centre यह पेज apki jankari के लिए है कृपया पेज पर शिक्?

06/09/2025
06/09/2025

Uptet ki online aur offline classes ke liye aap dm kar sakty hai class running ho rahi hai

14/03/2024

Please friends follow me and share to everyone

🔊🔊Admission open.    🖥️💻🧾📓📗📗📖
17/05/2022

🔊🔊Admission open. 🖥️💻🧾📓📗📗📖

29/03/2022
23/11/2021
12/06/2021

शनिवार, 12 जून 2021 के मुख्य समाचार
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

🔸भारत में अब तक 24.93 करोड़ से अधिक लोगों को दी जा चुकी है कोविड-19 टीके की खुराक : सरकार

🔸स्टडी में खुलासा: दुनियाभर में कोरोना फैलने से पहले वुहान के बाजारों में बेचे गए थे हजारों जंगली जानवर

🔸14.4 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था न डूब जाए, इसलिए कोरोना के आंकड़े छुपा रहा है चीन!

🔸ओडिशा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में माओवादी नेता को मार गिराया

🔸अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना, यूएई 2022 -23 के लिए यूएनएससी के अस्थायी सदस्य

🔸पाकिस्तान ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 8.48 लाख करोड़ रुपए का बजट किया पेश

🔸राजस्थान कांग्रेस प्रभारी बोले- पायलट नाराज नहीं, कैबिनेट में खाली पदों को जल्द भरा जाएगा

🔸सीएम विप्लव देव बोले, त्रिपुरा को देश का 100 प्रतिशत टीकाकरण वाला पहला राज्य बनाएंगे

🔸कोविड से हुई मौत, परिजनों को मिलेंगे 4 लाख रुपए! सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा

🔸पाकिस्तान में बस दुर्घटना में 23 लोगों की मौत, 30 घायल

🔸श्रीलंका में कोविड-19 लॉकडाउन 21 जून तक बढ़ा

🔸चीन ने भारत में बनाई अपनी 'साइबर आर्मी', डेटा चुराने के साथ की 150 करोड़ की ठगी

🔸अंडरगारमेंट्स में छिपाकर 1300 सिम ले गया चीन, बॉर्डर से पकड़े गए तस्कर ने उगले राज

🔸बंगाल में हिंसा का दौर फिर शुरू, हमले में घायल हुए बीजेपी सांसद जयंत कुमार रॉय

🔸जॉर्ज फ्लॉएड की हत्या रिकॉर्ड करने वाली लड़की को मिला पुलित्जर पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट

🔸यूपी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें बढ़ीं, पीएम मोदी से मिलने पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा

🔸SC ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त को लगाई फटकार, कहा- जिनके घर कांच के हों, वह दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते

🔸फिंगर प्रिंट का रबर स्‍टांप बना निकाल रहे थे पैसे, झारखंड पुलिस ने 33 फर्जी मुहर सहित आठ को पकड़ा

🔸पाकिस्तानः कोरोना वैक्सीन लेने में आनाकानी की तो सिम होगा ब्लॉक

🔸दिल्ली में मानसून सामान्य से 12 दिन पहले, 15 जून को दे सकता है दस्तक

🔹फ्रेंच ओपन: जोकोविच ने सेमीफाइनल में राफेल नडाल को हराया, खिताब जीते तो करेंगे ये करिश्मा

🔹Poland Open : भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एकतरफा प्रदर्शन कर जीता स्वर्ण पदक, पुख्ता की ओलिंपिक की तैयारी

06/10/2020

*चिकित्सा के लिए नोबेल का एलान, तीन वैज्ञानिकों को मिला सम्मान*

2020 के लिए यह पुरस्कार हार्वे जे ऑल्टर, माइकल हॉफटन और चार्ल्स एम राइस को संयुक्त रूप से दिया गया है।

हेपेटाइटिस सी के वायरस की खोज के लिया मिला सम्मान.

चिकित्सा के लिए दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। 2020 के लिए यह पुरस्कार दो अमेरिकन वैज्ञानिक हार्वे जे ऑल्टर और माइकल हॉफटन व ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स एम राइस को संयुक्त रूप से दिया गया है. उन्हें यह सम्मान हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए मिला है. नोबेल समिति के प्रमुख थॉमस पर्लमन ने स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में इस पुरस्कार की घोषणा की. तीनों वैज्ञानिकों को पुरस्कारस्वरूप 8.2 करोड़ रुपये मिलेंगे जिसे तीनों में बराबर बांटा जाएगा.

*हर साल वायरस से होती ही 4 लाख मौत*

इस बीमारी की वजह से दुनिया भर में लोगों को सिरोसिस और लीवर कैंसर जैसी गंभीर का शिकार होना पड़ता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन का आकलन है कि दुनिया भर में हेपेटाइटिस वायरस के करीब 7 करोड़ मरीज हैं और इस वायरस के कारण हर साल करीब चार लाख लोग अपनी जान गंवा देते हैं. हेपेटाइटिस सी के वायरस की खोज के बाद खून का परीक्षण और जरूरी दवाइयों का निर्माण संभव हुआ है जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी है.

*छह श्रेणियों में मिलता है नोबेल*

नोबेल पुरस्कार छह श्रेणियों में दिए जाते हैं और इसकी घोषणा इस बार 5-12 अक्टूबर के बीच होगी. इसमें चिकित्सा श्रेणी के पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है और अब भौतिकी, रसायन, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इसकी घोषणा होनी बाकी है.

*कोरोना महामारी के दौर में चिकित्सा नोबेल*

कोरोना महामारी के दौर में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल की महत्ता और भी बढ़ गई है क्योंकि इससे समाज और अर्थशास्त्रियों का ध्यान स्वास्थ्य क्षेत्र में शोध की जरूरत महसूस होगी. बता दें कि कोरोना वायरस के लिए इस समय दुनिया भर के वैज्ञानिक लगातार कोशिश कर रहे हैं और इस वायरस के लिए टीका बनाने के लिए प्रयासरत हैं. अब तक इस वायरस से दुनिया भर में 3.5 करोेड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

25/09/2020

_*🇮🇳❄️डेली का डोज 25 सितम्बर 2020*_
👇👇👇👇👇👇👇👇

1.रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने हाल ही में देश में कितने प्लास्टिक पार्क स्थापित करने के लिए मंजूरी दी है?
a. चार
b. दस✔️
c. तीन
d. दो

2.किस राज्य सरकार ने मोक्ष कलश योजना-2020 को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है?
a. पंजाब
b. बिहार
c. राजस्थान✔️
d. तमिलनाडु

3.हाल ही में किस देश के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी डीन जोन्स का मुंबई में निधन हो गया?
a. इंग्लैंड
b. न्यूजीलैंड
c. ऑस्ट्रेलिया✔️
d. दक्षिण अफ्रीका

4.केंद्र सरकार ने 24 सितम्बर 2020 को कितने राज्यों को खुले बाजार से 9,913 करोड़ रुपये अतिरिक्त कर्ज लेने की मंजूरी दे दी है?
a. सात
b. आठ
c. दस
d. पांच✔️

5.भारत ने 23 सितम्बर 2020 को स्वदेश में निर्मित परमाणु क्षमता वाली किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया?
a. पृथ्वी-2✔️
b. अग्नि
c. निर्भय
d. त्रिशूल

6.केंद्र सरकार ने राज्यों को कोरोना महामारी से लड़ने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) की कितने फीसदी तक रकम इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है?
a. 70 फीसदी
b. 80 फीसदी
c. 50 फीसदी✔️
d. 10 फीसदी

7.भारत में अंत्योदय दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 20 जनवरी
b. 15 मार्च
c. 12 अप्रैल
d. 25 सितम्बर✔️

8.संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के क्षेत्रीय राजदूत के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?
a. खुशी चिंदालिया✔️
b. राहुल सचदेवा
c. मोहन कुमार
d. अजय त्रिपाठी

9.विश्व फार्मासिस्ट दिवस (World Pharmacist Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 12 मार्च
b. 15 जनवरी
c. 25 सितम्बर✔️
d. 10 मई

10.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को कितने लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा कवर करने की घोषणा की है?
a. 7 लाख रुपये
b. 5 लाख रुपये✔️
c. 10 लाख रुपये
d. 12 लाख रुपये

_*उत्तर-👇🇮🇳*_

1.b. दस
रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने हाल ही में देश में दस प्लास्टिक पार्क स्थापित करने के लिए मंजूरी दी है. यह पार्क 2019 में लॉन्च की गयी प्लास्टिक पार्क योजना के तहत स्थापित किए जा रहे हैं. यह प्लास्टिक पार्क मध्य प्रदेश, असम, तमिलनाडु, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ .

Address

Akhandnagar
Sultanpur
228171

Telephone

+917897267327

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Engineer's study centre posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category