Knipss ITC Online Tutorials

Knipss ITC Online Tutorials

Share

WELCOME TO KNIPSS COMPUTER CENTRE ONLINE TUTORIALS

Photos from Knipss ITC Online Tutorials's post 02/01/2025

Our students are moving forward by bringing the statement to life "A Step Towards Your Future" in this Winter Season. Happy New Year 2025.

Photos from Knipss ITC Online Tutorials's post 30/10/2024

कमला नेहरू संस्थान परिवार की तरफ से आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं - कंप्युटर सेंटर (KVK CAMPUS, FARIDIPUR CAMPUS & KNICE CAMPUS)

Photos from Knipss ITC Online Tutorials's post 28/07/2023

के.एन.आई.पी.एस.एस., महाविद्यालय सुलतानपुर के कम्प्यूटर सेंटर, फरीदीपुर परिसर में संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम में आज दिनांक 28/07/2023 को दो दिवसीय सेमिनार के द्वितीय दिवस पर डॉ० सुशील कुमार सिंह, कोऑर्डिनेटर, के.एन.आई.पी.एस.एस विधि संकाय, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे | विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुधाकर शुक्ला विभागाध्यक्ष, के.एन.आई.पी.एस.एस विधि संकाय और श्री बी० के० विश्वकर्मा, हेड, के.एन.आई.पी.एस.एस सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र उपस्थित रहे |

सेमिनार में उपस्थित छात्र छात्राओ को सम्बोधित करते प्रो० सुशील कुमार सिंह - पूर्व उप प्राचार्य KNIPSS ने कहा की सभी को सफलता के लिए एक लक्ष्य बनाना चाहिए और उसी लक्ष्य पर केन्द्रित रहना चाहिए | चाहे कितनी बार असफलता आये लक्ष्य से भटकना नहीं चाहिए और बार बार प्रयास उसी लक्ष्य को पाने के लिए करना चाहिए सफलता अवश्य मिलेगी | श्री सुधाकर शुक्ला जी ने कहा की कंप्यूटर की शिक्षा के बिना आज के युग में हम एक तरह से निरक्षर ही है | कंप्यूटर हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और इस के बिना किसी भी क्षेत्र में कार्य करना आसान नहीं है |

द्वितीय दिवस पर तेजस्वनी कुमारी, जान्हवी मिश्रा एवं रवि कुमार ने पेन टेक्नोलॉजी, नितेश कुमार चौबे एवं निधि प्रिया ने नैनो टेक्नोलॉजी, रंजीत कुमार, उत्सव कुमार एवं रानू कुमार ने कृषि में सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका, हिमांशु चौरसिया एवं कुँवर अभिषेक सिंह ने 3डी ह्यूमन सेंसिंग, मो० तस्नीम, सुजीत कुमार एवं दिव्यांशु कुमार ने कृषि रोबोटिक्स आदि विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया।

सेमिनार के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया | डी०सी०ए० – प्रथम वर्ष से सुहावनी पाण्डेय को प्रथम स्थान, कोरी रत्ना सुभाष को द्वितीय और अमृतांशु शुक्ला को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ | डी०सी०ए० – द्वितीय एवं तृतीय वर्ष से संस्कार कुमार को प्रथम स्थान, जान्हवी मिश्रा को द्वितीय और अमन लाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ |

कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रभारी श्रीमती इन्दु श्रीवास्तव और मंच का संचालन रत्ना सुभाष ने किया|

Photos from Knipss ITC Online Tutorials's post 28/07/2023

के.एन.आई.पी.एस.एस., महाविद्यालय सुलतानपुर के कम्प्यूटर सेंटर, फरीदीपुर परिसर में संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम में आज दिनांक 27/07/2023 को दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन डॉ. अब्दुल हफीज खान असिस्टेंट प्रोफेसर के.एन.आई.पी.एस.एस. विधि संकाय की अध्यक्षता में किया गया।
इस दो दिवसीय सेमिनार मे बी॰एससी॰ (कृषि विज्ञान), बी॰एड॰, बी॰ए॰ एल॰एल॰बी॰ और एल॰एल॰बी॰ के छात्र छात्राए प्रतिभाग कर रहे है । प्रथम दिवस पर आदित्य कुमार, आलोक कुमार एवं आकर्षक यादव ने साइबर अपराध, लक्ष्मी एवं कोरी रत्ना सुभाष चंद्र ने पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य में सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका, जागृति उपाध्याय एवं निवेदिता सिंह ने वाई-फाई प्रौद्योगिकी, आलोक राज एवं आदित्य रवि ने ऑटो ड्राइव कार, आयुष सिंह, निहारिका सिंह एवं ख़ुशी सिंह ने हैकिंग, आर्यांश सोनी ने पिल कैमरा, संस्कार कुमार ने डिजी लॉकर, अमित कुमार ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता आदि विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया।
कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रभारी श्रीमती इन्दु श्रीवास्तव और मंच का संचालन छात्र /छात्रा रत्ना सुभाष एवं अमित सिंह ने किया ।

Photos from Knipss ITC Online Tutorials's post 15/06/2023

कमला नेहरु भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के कंप्युटर सेंटर द्वारा आयोजित स्टूडेंट्स फोरम 2023 के समापन दिवस पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह जी ने सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत कंप्युटर स्लाईड प्रस्तुति को देखा और उनके द्वारा दिए गए व्यक्त किए गए विषय को ध्यान से सुना | प्राचार्य जी ने सभी की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना प्रदान किया | साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के विजयी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया |
स्टूडेंट्स फोरम के विजयी प्रतिभागीयों में स्थान पाने वाले हेमन्त शुक्ला (बीएससी-II), देवेन्द्र प्रताप सिंह (बीएससी-I), आन्या कसौधन (बीए-I), स्वाती सिंह (बीएससी-II), पलक जायसवाल (बीसीए-II), सुजीत कुमार यादव (बीएससी-III) अर्पित सिंह (बीसीए-I) रहे साथ ही सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वालों में शीरीश कुमार पाण्डेय (बीकाम-I), अरशलान जहीर (बीसीए-I) आदि ने भी उत्तम प्रदर्शन किया।

Photos from Knipss ITC Online Tutorials's post 14/06/2023

आज दिनांक 14-06-2023 को कमला नेहरु भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के कंप्युटर सेंटर द्वारा आयोजित स्टूडेंट्स फोरम 2023 के द्वितीय दिवस पर विभिन्न संकायों के छात्रों ने अपने चयनित विषय पर विचार व्यक्त किए आज के कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के प्रोफेसर प्रवीन कुमार सिंह (निदेशक-IQAC) की अघ्यक्षता में किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रबन्धन संकाय से डॉ मैथ्यू भास्कर सिंह एवं डॉ राहिबा सिंह उपस्थित रहे |

Photos from Knipss ITC Online Tutorials's post 13/06/2023

कमला नेहरु भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के कंप्युटर सेंटर द्वारा आज दिनांक 13-06-2023 को संस्थान के प्राचार्य प्रोo आलोक कुमार सिंह जी के निर्देशन में तीन दिवसीय श्रृखलाबद्ध सेमिनार (स्टूडेंट्स फोरम) कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

आज सूचना एवं प्रद्योगिकी के विभिन्न विषयों पर छात्रों ने अपने चयनित विषय पर अपने विचार व्यक्त किए आज के कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के प्रोफेसर जयशंकर शुक्ला विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय की अघ्यक्षता में किया गया। फोरम के प्रथम दिवस पर स्नैपचैट, आर्टीफीसियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ई-बैंकिंग, जनरेशन ऑफ कम्प्यूटर्स तथा बिटक्वाइन जैसे विषयों पर विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय के स्नातक एंव परास्नातक स्तर के छात्र/छात्रा अपूर्वी सिंह, महिमा मिश्रा, अनन्या कसौधन, अनामिका मिश्रा, प्रिया श्रीवास्तव, अंजली सिंह, अदिति मिश्र, शिरीश कुमार पाण्डेय, दीपेंद प्रताप सिंह आदि ने अपने चयनित विषयों पर व्याख्यान दिया।

सेमिनार को सम्बोधित करते हुए संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री फैजी अख्तर ने कार्यक्रम के प्रारूप का वर्णन किया जिसमें तीन दिन तक चलने वाले इस सेमिनार में सूचना प्रौद्योगिकी से सम्बन्धित विभिन्न विषयों की जानकारियाँ विशेषज्ञों के माध्यम से संस्थान के स्नातक एंव परास्ताक स्तर के छात्र/छात्राओं को उपलब्ध करायी जायेगी तथा छात्र-छात्रा अपने चयनित विषयों के साथ इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। अंतिम दिन चयनित छात्रों को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किये जायेंगे।

स्टूडेंट्स फोरम के प्रथम दिवस के लिए प्राचार्य प्रोफेसर अलोक कुमार सिंह जी ने भी अपने संदेश में छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर कम्प्यूटर सेन्टर के प्रभारी श्री आजाद अहमद खान, प्रवक्ता ईo आशीष श्रीवास्तव, ईo दीपक सिंह, सुश्री हर्षिता तिवारी एवं ईo पवन शर्मा तथा संस्थान के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

07/01/2023

सत्र 2022-23 में प्रवेशित कमला नेहरू संस्थान के स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर/वर्ष के छात्रों / छात्राओं ने कंप्युटर डिप्लोमा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित मॉडुल टेस्ट-1 (4 जनवरी से 7 जनवरी 2023) में प्रतिभाग किया |

Photos from Knipss ITC Online Tutorials's post 25/12/2022

Christmas Celebration Knipss Computer Centre KNICE Campus Laldiggi Civil Lines Sultanpur U.P.

Photos from Knipss ITC Online Tutorials's post 24/12/2022

आज दिनांक 24-12-2022 को के.एन.आई.पी.एस.एस. कंप्यूटर सेंटर, फरीदिपुर सुलतानपुर के द्वारा एक सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ निखिल श्रीवास्तव HOD के.एन.आई.पी.एस.एस. बी.टेक (कंप्यूटर साइंस विभाग) ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की इस प्रकार के कार्यक्रम आप के स्किल डेवलपमेंट में सहयोग करते है और आज के प्रतिस्पर्द्धी युग में सिर्फ डिग्री का होना ही नहीं अपितु स्किल्ड होना ही सफलता के लिए अति आवश्यक है | विशेष अतिथि श्री आशीष श्रीवास्तव असिस्टेंट प्रोफेसर के.एन.आई.पी.एस.एस. बी.टेक (कंप्यूटर साइंस विभाग) ने कहा की नयी आने वाली टेक्नोलॉजी हमारे लिए नए जॉब के अवसर ले कर आयेगी | उन्होंने कहा की ए.आई., डाटा सिक्यूरिटी, डाटा एनालिस्ट और भी कई तरह के फ़ील्ड्स में जॉब के अवसर उत्पन्न होगे |

प्रतियोगिता में बी.एड के छात्र शुभम मिश्रा और जयंत कुमार राय को प्रथम, बी.एससी. (कृषि) के छात्र जाह्नवी मिश्रा और उत्सव कुमार के दूसरा और बि.बि.ए. की छात्रा श्वेता सिंह और निधि शर्मा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ |
इस अवसर पर फरीदीपुर कंप्यूटर सेंटर की प्रभारी श्रीमती इंदु श्रीवास्तव, शिक्षक विजय आनंद और छात्रों में आशुतोष सिंह, रवप्रीत कौर, श्रुति मिश्रा, शिखा चंद्रवंशी आदि उपस्थित रहे |

Photos from Knipss ITC Online Tutorials's post 19/12/2022

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के 17 वें दीक्षांत समारोह में कमला नेहरू संस्थान के अध्ययन केंद्र S-132 से BCA-2022 की छात्रा सुश्री शालिनी मिश्रा पुत्री श्री राजेश मिश्रा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया | - हार्दिक शुभकामनायें ||
डॉ.राधेश्याम सिंह

Want your school to be the top-listed School/college in Sultanpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


KVK CAMPUS SULTANPUR
Sultanpur
228118

Opening Hours

Monday 8:30am - 6am
Tuesday 8:30am - 6pm
Wednesday 8:30am - 6pm
Thursday 8:30am - 6pm
Friday 8:30am - 6pm
Saturday 8:30am - 6pm