18/04/2026
कमला नेहरू संस्थान के (फार्मेसी संकाय) द्वारा हुआ एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन
जनपद के कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, फैकल्टी ऑफ फार्मेसी द्वारा 18/04/26 को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन रामरती इंटर कॉलेज, कटका सुल्तानपुर में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करने और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया जिसमें विभिन्न डॉक्टरों, बी फार्मा एवं डी फार्मा के सभी छात्र/ छात्राओं एवं सभी शिक्षकों द्वारा सभी मरीजों की जांच एवं निदान कराया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ फार्मेसी निदेशक प्रो. डॉ महेश प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वज्लन के साथ किया गया। इस अवसर पर रामरती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रामजीत गौतम, कटका प्रधान श्री सुभाष सिंह, डॉ. अलका तिवारी (एम.बी.बी.एस) एवं डॉ. प्रशान्त श्रीवास्तव (बी.ए.म.एस), डॉ. बी एन श्रीवास्तव का स्वागत एवं सम्मान किया ।
जांच शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट, आंख की जांच, दमा की जांच, डायबिटीज टेस्ट, निःशुल्क दवा का वितरण किया गया और उपस्थित चिकित्सकों ने मरीजों को उचित परामर्श एवं उपचार प्रदान किया ।
संस्थान के प्रबंधक विनोद सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ को शुभकामनाएं दीं।
17/04/2026
TECH FORUM 2026
KNIPSS Sultanpur KNGI Sultanpur U.P.
KNIPSS COMPUTER CENTRE
केएनआई महाविद्यालय के फरीदीपुर परिसर स्थित कंप्यूटर सेंटर में गुरुवार 16 April 2026 को टेक फोरम 2026 सेमिनार का आयोजन किया गया । जिसमे DCA कार्यक्रम के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय सिन्हा एवं कमला नेहरू विधि संस्थान के प्राचार्य डॉ. सुभाष चन्द्र यादव ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अब्दुल हाफिज खान, डॉ. हरी शंकर गौतम एवं कंप्यूटर सेंटर प्रभारी आजाद अहमद खान उपस्थित रहे । सेमिनार का शुभारंभ करते हुए डॉ. मृत्युंजय सिन्हा ने कहा कि नए कौशल सीखने से छात्रों की सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है और वे आधुनिक तकनीकों के साथ बेहतर तालमेल बैठा पाते हैं। डॉ. सुभाष (एआई) को आधुनिक युग की चन्द्र यादव ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्रांतिकारी तकनीक बताते हुए इसके नैतिक उपयोग पर जोर दिया।
कार्यक्रम में छात्रों ने आईओटी, एआई इन हेल्थ केयर, ह्यूमन - कंप्यूटर इंटरेक्शन, साइबर लॉ, क्वांटम कंप्यूटिंग और वर्टिकल फार्मिंग जैसे विषयों पर प्रभावी प्रस्तुतियां दीं। सेमिनार में बीएससी, बीएड एवं एलएलबी के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में DCA-1 वर्ष से उत्कर्ष यादव पहला स्थान, आर्या दुबे दुसरे व गुलशन कुमार तीसरे स्थान पर रहे, जबकि DCA–2 & 3 वर्ष से अखिलेश कुमार प्रथम, सर्वेन्द्र कुमार दुसरे और हिमांशु रावत तीसरे स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रभारी इन्दु श्रीवास्तव और मंच का संचालन कृतिका सिंह एवं सानिया खान ने किया। कार्यक्रम के समापन पर कंप्यूटर संकाय के केंद्र समन्वयक आजाद अहमद और प्रशिक्षक पवन कुमार शर्मा ने छात्रों को भविष्य की शुभकामनाएं दी ।
06/12/2025
Day 2 of Pharma Fest @ KNIMT Pharmacy Institute, Sultanpur(U.P.)
04/12/2025
3 Day PharmaFest 2025 at Kamla Nehru Institute of Management and Technology, Pharmacy Institute from December 4th to 6th, 2025.
PharmaFest was inaugurated in the esteemed presence of Prof. Radheshyam Singh, Former Principal KNIPSS, Prof. Sushil Singh, Faculty In-charge, KNIPSS Faculty of Law, Dr. N.D. Singh, Principal KNICE Karaundia, Dr. Mridul Singh, Principal KNICE, Lal Diggi, Dr. Indrajeet Kaur, Director, KNIPSS Management Institute, and Mr. Rajesh Dubey.
Every attendee complimented the magnificence of the occasion and the excitement of the students.
The 3 Day fest will feature sports and cultural event competitions, allowing students to display their talents.
Overview of Day 1 – Opening ceremony and Athletic Competitions.
25/09/2025
कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, फैकल्टी ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस कार्यक्रम "थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट" थीम पर मनाया गया ।
मुख्य अतिथि श्री केशव गुप्ता (चीफ फार्मासिस्ट, भारतीय रेलवे) के संस्थान के निदेशक प्रो.(डॉ) महेश प्रसाद ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
संस्थान में इस उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने रंगोली, पोस्टर प्रेजेंटेशन, स्लोगन लेखन, फार्मा क्विज, पोएट्री लेखन, मॉडल मेकिंग, आदि में बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।
फार्मा क्विज में डी. फार्मा छात्र गौरव भटनागर प्रथम, बी. फार्मा छात्र गुफरान अहमद ने द्वितीय स्थान, पोएट्री लेखन में बी फार्मा छात्र आदित्य तिवारी ने प्रथम स्थान, पोस्टर प्रेजेंटेशन में मधुरिमा यादव एवं प्रियंका गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र/ छात्राओं, शिक्षक एवं अन्य स्टाफ ने औपचारिक रूप में शपथ ग्रहण किया।
इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक माननीय श्री विनोद सिंह ने इस कार्यक्रम में सभी छात्रों , शिक्षकगण, स्टाफ को शुभकामना दी ।
28/05/2025
Admissions @ KNIPSS Management Institute, Sultanpur
29/04/2025
के.एन.आई.पी.एस.एस., महाविद्यालय सुलतानपुर के कम्प्यूटर सेंटर, फरीदीपुर परिसर में संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम में आज दिनांक 29/04/2025 को सेमिनार का आयोजन डॉ. शिव बहादुर तिवारी, विभागाध्यक्ष, विधि संकाय की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री फैज़ी अख्तर, प्रवक्ता कंप्यूटर सेंटर, एवं श्री आज़ाद अहमद खान, इंचार्ज कंप्यूटर सेंटर, भी उपस्थित रहे ।
सेमिनार का शुभारम्भ करते हुए डॉ. शिव बहादुर तिवारी जी ने कहा की मानव की प्रवृति खोज करने की है और इसी प्रवत्ति ने तकनीक के विकास को आगे बढ़ाया है - हाथ से लिखने से ले कर टाइपराइटर तक और कंप्यूटर से ले कर ए० आई० तक मानव पंहुचा है | कंप्यूटर तकनीकी का बुनियादी ज्ञान एवं कौशल हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि कंप्यूटर की क्षमता का उपयोग हमारे दैनिक जीवन की विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए किया जा रहा है । उन्होंने छात्रों का आह्वाहन किया की वे अपने कौशल को बेहतर बनाने के लिए कंप्यूटर सिस्टम और उससे जुड़े संसाधनों का उपयोग करे और अपने अपने क्षेत्र में अपना एवं अपने अभिभावकों के साथ अपने शिक्षको एवं संस्थान का मान बढ़ायें ।
सेमिनार मे B.Sc.(AG), B.Ed., B.A.L.L.B. & L.L.B. के छात्र छात्राओ ने प्रतिभाग किया । छात्रों ने कंप्यूटर तकनीक से सम्बंधित विषयों पर प्रस्तुति दी – श्रेयांशी तिवारी, सीमोन एवं अनामिका पाण्डेय ने 5G VS वाई-फाई पर, शुभी तिवारी, शुकन्या श्रीवास्तव एवं श्रुति पांडे ने बायोमेट्रिक सिक्योरिटी सिस्टम पर, अमृतांशु चौरसिया, वेदांत सिंह एवं मो. अल्तमस अंसारी ने साइबर लॉ एंड डाटा सुरक्षा पर, दिव्यांशी एवं नेहा वर्मा ने बैंकिंग फ्रॉड पर, जयेंद्र प्रताप, कुलदीप झा एवं शिवांश ने डिजिटल फाइनेंसियल टूल्स पर, शिवराज गुप्ता एवं रोहित कुमार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर, नवीन कुमार एवं सतीश कुमार ने स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर आदि विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया ।
सेमिनार के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र आयोजन डॉ. शिव बहादुर तिवारी, श्री फैज़ी अख्तर एवं श्री आज़ाद अहमद खान ने वितरित किया गया | डी०सी०ए० – प्रथम वर्ष से सुकन्या श्रीवास्तव को प्रथम स्थान, अमृतांशु चौरसिया को द्वितीय और कृतिका सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । डी०सी०ए० – द्वितीय एवं तृतीय वर्ष से आदित्य रवि को प्रथम स्थान, अखिलेश कुमार को द्वितीय और सिंटू कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ |
कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रभारी श्रीमती इन्दु श्रीवास्तव और मंच का संचालन रतन प्रिया एवं दिव्यांशु हर्ष ने किया । कार्यक्रम के समापन पर कंप्यूटर संकाय के केंद्र समन्वयक श्री आजाद अहमद और प्रशिक्षक श्री विजय आनंद यादव ने छात्रों को भविष्य की शुभकामनाएं दी।
17/04/2025
के0 एन0 आई0 पी0 एस0 एस0 एस0 इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट, सुल्तानपुर मे तीन दिवसीय टेक कम स्पोर्ट्स फेस्ट 'प्रतिभा 2025' का शुभारम्भ हुआ |
08/04/2025
कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (फार्मेसी संकाय) में मनाया गया विश्व स्वास्थ दिवस कार्यक्रम।
जिसमे संस्थान में कार्यक्रम की शुरुआत फार्मेसी संकाय के निदेशक प्रो. डॉ महेश प्रसाद एवं मुख्य अतिथि डॉ पवन सिंह ने दीप प्रज्वलित के साथ किया, कार्यक्रम के आरंभ में डॉ महेश प्रसाद ने बताया कि विश्व स्वास्थ दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है।विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर, उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दिन, हम स्वास्थ्य के महत्व को समझने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए एकत्रित हुए हैं, साथ ही मुख्य अतिथि डॉ पवन सिंह ने बच्चों को दुनिया में हो रहे विभिन्न नई बीमारी के बारे में विस्तार रूप में बताया,उन्होंने बताया कि बाजार में बिक रहे खाने पीने की चीजों में मिलावट होती है जिससे हमारे एवं परिवार जन को बीमारी होती रहती है और हम सब को हर समय अंतराल पे शरीर की जरूरी जांच करा लेनी चाहिए क्योंकि स्वास्थ्य हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। यह हमारे जीवन को सुखी, समृद्ध और सफल बनाने में मदद करता है। लेकिन आज के समय में, हमें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जैसे कि मधुमेह, रक्तचाप, हृदय रोग आदि। इन समस्याओं से निपटने के लिए, हमें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। हमें स्वस्थ भोजन करना, नियमित व्यायाम करना, और तनावमुक्त जीवन जीने का प्रयास करना होगा।
साथ में इस अवसर पर सभी छात्र/ छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे कि स्पीच,ओरल प्रेजेंटेशन,पोस्टर प्रेजेंटेशन, रंगोली जैसे अन्य कार्यक्रम में बढ़ चढ़ के भाग लिया जिसमें संस्थान के सभी शिक्षक एवं अन्य स्टाफ भी शामिल हुए, जिसमें पोस्टर प्रेजेंटेशन में शैल गुप्ता प्रथम स्थान एवं रुद्र नारायण मिश्रा ने ओरल प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान, स्लोगन लेखन में श्वेता सिंह प्रथम स्थान, क्विज कंपटीशन में अंबुज यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र/ छात्राएं, शिक्षक, एवं अन्य स्टाफ ने स्वस्थ जीवन के जरूरी नियमों को अपनाने एवं समाज में जागरूकता फैलाने की प्रतिज्ञा ली ।
उक्त अवसर पर संस्थान के प्रबंधक माननीय श्री विनोद सिंह ने इस कार्यक्रम में सभी छात्रों , शिक्षकगण, स्टाफ को शुभकामना दी ।
26/07/2024
कमला नेहरू संस्थान (फार्मेसी संकाय) के छात्रों ने फार्मेसी जगत में लहराया परचम।
जनपद के प्रतिष्ठित संस्थान के. एन. आई. एम. टी. के फार्मेसी संकाय के छात्र अंकित उपाध्याय एवं विकास गौड़ ने बी. एच. यू. के प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम, जिसमें अंकित उपाध्याय ने प्रथम एवं विकाश गौड़ ने 27 रैंक लाकर संस्थान का नाम रोशन किया ।
साथ ही संस्थान ने ये अवगत कराया कि फार्मेसी क्षेत्र में उच्च शिक्षा (एमफार्मा) के लिए हर वर्ष जी. पैट.की परीक्षा आयोजित की जाती हैं। इस वर्ष इस परीक्षा का आयोजन एन.बी.ई.एम.यस.के द्वारा किया गया है। जिसमें बीफार्मा फाइनल ईयर के छात्र अंकित उपाध्याय ने ऑल इंडिया रैंक - 88 हासिल किया साथ ही संस्थान के कई छात्र हिमांशु गुप्ता, विकाश गौर, निगार परवीन सिद्धकी, निधि त्रिपाठी, नम्रता पटेल, संध्या बरनवाल, साक्षी मिश्रा, मुस्कान गुप्ता , श्रेयांश सिंह , काव्य प्रकाश, अनुराग सिंह ने भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की ।
इस उपलब्धि में संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) महेश प्रसाद ने सभी उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं को शुभकामनाओं के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही संस्थान के शिक्षकगण को भी शुभकामनायें दी।
उक्त अवसर पर संस्थान के प्रबंधक एवं माननीय विधायक श्री विनोद सिंह (पूर्व मंत्री) ने सफल हुए छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
KNIPSS Sultanpur
21/06/2024
International Yoga Day 2024 @ Kamla Nehru Group of Institutions Sultanpur U.P. India
Faculty and Students Unite in Celebration of Yoga Day.
Knipss Engg. Institute Faridipur sultanpur KNIMT -Pharmacy Sultanpur KNIPSS Sultanpur KNGI Sultanpur U.P.