02/10/2021
*हर्षोल्लास से मनायी गयी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती, राष्ट्र की एकता व अखण्डता की दिलाई गई शपथ* ।
आज दिनांक-02.10.2021 को "गांधी जयंती" व “लाल बहादुर शास्त्री” जी की जयंती के शुभ अवसर पर संस्था के संस्थापक राम कुमार दुबे जी संस्था में झंडारोहण किया और प्रबंधक आलोक दुबे जी ने "राष्ट्रपिता महात्मा गांधी" जी की व “लाल बहादुर शास्त्री” जी की चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय सलामी दी गई तथा एवं अध्यापकों और बच्चों को महापुरूषों के आदर्शों पर चलने के लिए शपथ दिलाई गयी । इस मौके पर महोदय द्वारा संस्थापक जी बच्चों को सम्बोधित करते हुये बताया गया कि गांधी जी एक महान समाज सुधारक भी थे तथा उनके सत्य अहिंसा के सम्बंध में बताये हुए बताया गया कि कि जीवन में सत्य और भाईचारे से ही किसी पर विजय प्राप्त किया जा सकता है उनके विचारों का अनुकरण करने व उनके आदर्शो पर चलने के बारे में बताया गया।