19/09/2026
विगत दिनों अलीपुर बाज़ार के निकट हुए हृदयविदारक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असामयिक मृत्यु की घटना ने मन को भीतर तक झकझोर दिया। एक ही क्षण में किसी परिवार पर इतना बड़ा दुःख टूट पड़ना अत्यंत पीड़ादायक और शब्दों से परे है। घटना के समय कुछ निजी कार्यों के कारण मैं बाहर था। लौटते ही आज पीड़ित परिवार के बीच पहुँचकर शोक संतप्त परिजनों से मिला और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। परिवार की बेसहारा बेटियों से मिलकर मन अत्यंत व्यथित हुआ। मैंने उन्हें यह विश्वास दिलाया कि जीवन की इस कठिन घड़ी में वे स्वयं को अकेला न समझें। एक पिता और अभिभावक के रूप में मैं सदैव उनके साथ खड़ा रहूँगा! इन बेटियों के जीवन में पुनः आशा जगाना और उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाना अब मेरे लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आत्मीय दायित्व है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही मैं क्षेत्र के उन सभी संवेदनशील नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस दुःखद घड़ी में इस परिवार को अपना परिवार मानकर उनके साथ खड़े होकर सहानुभूति, संवेदना और सहयोग का परिचय दिया। यही मानवीयता और आपसी अपनापन हमारे समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।