09/02/2024
आज दिनांक 09/02/2024 को प्राथमिक विद्यालय शिवपुरी में वार्षिकोत्सव/अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य,अभिभावकों व ग्रामवासियों ने प्रतिभाग किया। बैठक का शुरुवात ग्राम प्रधान महोदय श्री हरिओम जी के बैच लगाकर व पौधारोपण करके किया गया। सभी को सरकार द्वारा संचालित विद्यालय की योजनाओं के विषय मे बताया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए तथा मेधावी छात्र छात्राओं को मैडल व ट्रॉफी वितरित की गई। बैठक का समापन सूक्ष्म जलपान के साथ किया गया।
बैठक का संचालन प्रधानाध्यापक श्री भूपेन्द्र भास्कर जी द्वारा किया गया। बैठक में समस्त स्टॉफ श्री नितिन कुमार,श्री प्रेमपाल,श्री मनोज कुमार, SMC अध्यक्ष श्री नासिर जी,समस्त रसोइयों द्वारा सहयोग किया गया।