18/05/2026
दिनांक 15 से 17 मई 2026 तक Hemvati Nandan Bahuguna Garhwal Central University के लोक कला एवं निष्पादन केंद्र द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम “बाल रंग यात्रा 2026” में हमारे विद्यालय के कक्षा 6 से 9 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
दिनांक 17 मई 2026 को विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए सीखने, अपनी कला को प्रदर्शित करने तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का एक प्रेरणादायक अवसर सिद्ध हुआ। और विद्यालय की *प्रबंधक प्रोफेसर शशि किरण* पाण्डेय ने लोक कला एवं निष्पादन केंद्र के निदेशक *श्री गणेश* *खुगसाल 'गणी',* उपनिदेशक डॉ. संजय पाण्डेय तथा विभाग के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों को यह मंच प्रदान करने के लिए विभाग की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अवसर विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को नई दिशा देते हैं।