Bajju Vidhyapeeth Sansthan

Bajju Vidhyapeeth Sansthan Bajju,Bikaner

04/11/2023

विद्यालय में आयोजित SUPW शिविर का अंतिम दिवस
आज दिवस में प्रार्थना सभा के साथ सभी विद्यार्थियों ने सुंदरकांड पाठ किया तथा तत्पश्चात प्रसाद ग्रहण किया।
उसके बाद सभी दलों की तीन वर्गों का निर्धारण कर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई ।
और परीक्षा के बाद सभी विद्यार्थियों के मध्य बोरी दौड़ का आयोजन हुआ जिसका विद्यार्थियों ने खूब आनन्द उठाया और कार्यक्रमों की आखिरी सूची में विद्यार्थी सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उतावले हो रहे थे तो अब था सभी दलों का सामूहिक प्रतियोगिता का प्रस्तुतिकरण जिसमें सभी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति प्रदान की।

सोमवार को होने वाली प्रार्थना सभा को परिणाम का दिवस भी घोषित किया गया तथा सभी बालक बालिकाओं को शैक्षिक भ्रमण से सम्बन्धित दिशा निर्देश प्रदान कर आज के शानदार दिवस का समापन किया गया।

विद्यालय में आयोजित SUPW शिविर का आज द्वितीय दिवसप्रार्थना सभा में योग क्रियाओं के पश्चात आज सभी दलों के बीच मतदान जागरू...
03/11/2023

विद्यालय में आयोजित SUPW शिविर का आज द्वितीय दिवस

प्रार्थना सभा में योग क्रियाओं के पश्चात आज सभी दलों के बीच मतदान जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई तथा उसके पश्चात आज दिवस में शैक्षिक भ्रमण के रुप में उरमुल संस्थान बज्जू का निरीक्षण और विभिन्न इकाईयों का भ्रमण किया गया।
सभी प्रतिभागियों ने वहां पालतू पशुओं हाइड्रोफॉनिक तकनीक से ऑर्गेनिक चारे के के उत्पादन और उसकी गुणवत्ता तथा व्हीट ग्रास के उत्पादन की प्रक्रिया को जाना, इसके साथ ही दुधारू पशुओं के लिए पौष्टिक अजोला घास के प्लांट तथा उत्पादन की प्रक्रिया को समझा बाद में सभी दलों ने डेयरी फॉर्म हाउस का भ्रमण किया जिसमें देशी नस्ल की विभिन्न दुधारू पशु और उनके उत्पादों की गुणवत्ता के ज्ञान के पश्चात् बायो गैस प्लांट का निरीक्षण कर उसकी प्रक्रिया को बारीकी से समझा ।
फिर फलदार वृक्षों की विभिन्न प्रजातियों को नजदीक से निरीक्षण कर उनकी देखभाल और उत्पादन क्षमता तथा अन्य जानकारियां प्राप्त की।
फिर कपड़ा ईकाई के भ्रमण के दौरान कपड़े के निर्माण की पूरी प्रक्रिया को समझा तथा बहुत उत्साहित हुए।
आज की भ्रमण गतिविधियों में डेयरी उत्पाद तथा उनकी पैकिंग,निर्माण, और घर से बाजार तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया को समझा और वापिस विद्यालय में लौट कर
आज की सामाजिक स्थल के सौंदर्यकरण की प्रतियोगिता के तहत् जंभेश्वर मंदिर परिसर बज्जू में सफ़ाई कार्य किया,
बाद में आयोजित खेल प्रतियोगिता में सभी दलों ने बड़े जोश के साथ हिस्सा लिया और काफ़ी उत्साह के साथ आज के शानदार दिवस का समापन किया।

विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय supw शिविर में आज प्रथम दिवस की तय रूपरेखा के अनुसार प्रार्थना सभा के बाद आदर्श विद्यार्थ...
02/11/2023

विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय supw शिविर में आज प्रथम दिवस की तय रूपरेखा के अनुसार प्रार्थना सभा के बाद आदर्श विद्यार्थी विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन लेखन कौशल का प्रदर्शन किया।
तत्पश्चात
शैक्षिक भ्रमण में आज पुलिस थाना बज्जू का भ्रमण किया गया जिसमें कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, नागरिक अधिकार, ओर हथियारों के रखरखाव संचालन और अन्य प्रकार की बहुउपयोगी जानकारी सिपाही हरेंद्र कुमार ने सभी विद्यार्थीयों को विस्तृत रूप से बताई।
उसके पश्चात अगली गतिविधि के रूप में विद्यार्थियों के विभिन्न दलों ने अपने अपने निर्धारित ब्लॉक में विद्यालय परिसर की साफ सफ़ाई कर परिसर और कक्षाओं को बेहतरीन रूप से व्यवस्थित किया।
फिर सांस्कृतिक गतिविधि में आज सभी दलों में एकल गायन/भाषण/ चुटकुले वाचन आदि के रूप में विद्यार्थियों की प्रतिस्पर्धा हुईं जिसमें सभी दलों ने बढ़ चढ़कर प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया।
आज दिवस की अन्तिम गतिविधि खेल प्रतियोगिता के रूप में सभी दलों के बीच रस्साकसी की प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमे बालक वर्ग में चंद्रशेखर आजाद दल विजेता और शहीद भगत सिंह दल उपविजेता टीम रही।
तथा बालिका वर्ग में
रानी लक्ष्मीबाई दल विजेता और कल्पना चावला दल उपविजेता टीम रही।

ये कुछ झलकियां और खास पल है "राजस्थान यूवा महोत्सव" के  जिसमें हमारे विद्यालय के प्रतिभागियों ने अपनी खास छाप छोड़ी है।व...
01/08/2023

ये कुछ झलकियां और खास पल है "राजस्थान यूवा महोत्सव" के जिसमें हमारे विद्यालय के प्रतिभागियों ने अपनी खास छाप छोड़ी है।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में सैंकड़ों प्रतिभागियों के बीच
योग प्रतियोगिता में छात्रा भाविका शर्मा ने प्रथम स्थान और मनीष बिश्नोई ने क्रमश दूसरा स्थान प्राप्त किया।
छात्र प्रतिभा रमन शर्मा ने बांसुरी वादन और गिटार वादन में प्रथम तथा एकल गायन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

हमारा संस्थान परिवार इन यूवा प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जिला स्तर पर आयोजित आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देता है।

संस्थान परिवार सदा ही विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए तत्पर रहकर उनकी क्षमताओं और बहुमुखी प्रतिभाओं को तराशने के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहा है और उसकी बानगी प्रस्तुत करने के लिए ये तस्वीरें काफी है।

*आदरणीय सादर प्रणाम**🙏🙏🙏**नवीन सत्र प्रारंभ होने को है, 21 जून से शाला में कक्षाएं व्यवस्थित रूप लेना प्रारंभ कर देगी। त...
20/06/2023

*आदरणीय सादर प्रणाम*
*🙏🙏🙏*
*नवीन सत्र प्रारंभ होने को है, 21 जून से शाला में कक्षाएं व्यवस्थित रूप लेना प्रारंभ कर देगी। तथा आप अभिभावकगण भी बालक वर्ग को विद्यालय भेजने की तैयारियां शुरू कर देंगे ।*
*जो जुलाई माह के प्रथम दिन से कक्षाओं का सुचारू संचालन प्रारंभ हो जायेगा।*
*निवेदन करूंगा कि इस नवीन सत्र में आपके सहयोग और आशीर्वाद से संस्थान द्वारा अंग्रेजी माध्यम (English medium)की ईकाई भी शुरू की गई है, हम शाला परिवार आपके बालक बालिकाओं को अब इस माध्यम से शिक्षा सेवा उपलब्ध करवाने की सुविधा मुहैया करवा रहें हैं।*
*आदरणीय हम पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं कि आप अपने नौनिहालों को अपने विद्यालय बज्जू विद्यापीठ संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश करवाने हेतु तत्पर है और आपका सहयोग संस्थान परिवार के साथ सदा बना रहेगा।*

*हम वादा करते हैं कि हमारे सभी विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।*
*आपके सहयोग की उम्मीद और विश्वास के साथ*

*नव सत्रारंभ में बच्चों को विद्यालय भेजने की तैयारियां समय पर पूरी करें ।*
*जुलाई माह के प्रथम शाला दिवस से विद्यार्थियों को विद्यालय भेजने की शुभ शुरुआत करें।*

🙏🙏🙏
*आपका अपना*
*निदेशक*
*विजय कुमार*
*श्री बज्जू विद्यापीठ संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय ,*
*जंभेश्वर मंदिर के पास, मुख्य बाजार बज्जू।*
🙏💐🙏💐🙏

आदरणीय सादर नमस्कारसदा आपके आशीर्वाद से ऊर्जावान और स्फूर्तिवान बने रहकर शिक्षा सेवा को समर्पित भाव से करते आए हैं।परिणा...
10/06/2023

आदरणीय सादर नमस्कार

सदा आपके आशीर्वाद से ऊर्जावान और स्फूर्तिवान बने रहकर शिक्षा सेवा को समर्पित भाव से करते आए हैं।
परिणाम तो इतने है कि पेंपलेट में शामिल कर पाना मुश्किल है पंरतु सदा आशीष आपका बना रहा तो वादा है संस्थान द्वारा आपके लिए शुभ परिणामों की झड़ी लगा दी जाएगी।
बस आपके सहयोग का हाथ सदा हमें ऊर्जा प्रदान करता रहें।
सदा आपकी सेवा में समर्पित भाव से कार्य करते रहने के लिए वचनबद्ध हूं।

नवम्बर 2009 , स्थापना दिवस से आज दिवस तक लगातार क्षेत्र में शिक्षा सेवा को समर्पित संस्थान जिसने न केवल बच्चों को किताबी...
25/06/2022

नवम्बर 2009 , स्थापना दिवस से आज दिवस तक लगातार क्षेत्र में शिक्षा सेवा को समर्पित संस्थान जिसने न केवल बच्चों को किताबी ज्ञान प्रदान करने का कार्य किया बल्कि विभागीय खेलों के साथ साथ केन्द्रीय विद्यालयों की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी चयनित करवा कर समूचे बज्जू तहसील क्षेत्र के बालक बालिकाओं में एक स्वस्थ शिक्षा प्रतिस्पर्धा कायम की है।
इसी क्रमिक मेहनत का परिणाम है कि आज क्षेत्र में शिक्षा का स्तर दिनोदिन बढ़ता जा रहा है।
इसकी गवाही आपके संस्थान के परिणाम के रुप में देख सकते हैं।

आपका सहयोग सदा संस्थान के साथ बना रहे।
हम आपको पूर्ण विश्वश्त करते हैं कि संस्थान हमारे बालक बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव पूर्ण निष्ठा और मेहनत के साथ प्रयत्नशील रहेगा।

आपके भरपूर सहयोग की आशा के साथ।

प्रधानाचार्य
श्री हरिराम बिश्नोई

14/08/2021

आदरणीय अभिभावक और प्यारे विद्यार्थियों
हमारे महान भारत राष्ट्र के 75 वें स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आपको विशेष बधाईयां।

*"स्वतंत्रता"*
महज एक शब्द नहीं हैं , बल्कि यह फल है, हमारे जवानों की वर्षो की आजादी के लिए की गई तपस्या और त्याग का।

सज्जनों ,
इस दिन को देखने के लिए भारत के असंख्य वीरों ने जाति, धर्म, भाषा, रंग, रूप, अमीरी,गरीबी, आदि को दरकिनार कर एक होकर जो संघर्ष आत्ताईयों से किया था।
वह संघर्ष हमारे जीवन की तमाम माकूल कल्पनाओं के परे हैं।

जीवन में आई तमाम कठीन परिस्थितियों का सामना करते हुए आजादी प्राप्त करना केवल उन प्राणदानी वीरों से ही संभव था जिन्होने किसी भी कीमत पर आजादी को स्वीकार किया।

राष्ट्र को समर्पित उन सभी वीरों के चरणों में सादर वंदन और कोटिश श्रृंदांजली ।
💐💐💐

सज्जनों
आज भी इसी तरह की विषम परिस्थिति हमारे सामने बनी हुई हैं, परन्तु आज की दासता मनुष्य से नही अपितु एक महामारी से है।
आज हम और आप सब मिलकर इस भयानक शत्रू का कुशलता पूर्वक सामना कर रहे हैं और आज हमारे स्वतंत्रता सेनानी बने हुए हैं
हमारे महान डाक्टर, नर्स , मेडिकल स्टाफ , हमारा पुलिस प्रशासन, ओर हमारे सभी फ्रंट वॉरियर्स महान योद्धाओं की भांति डट कर इसे हराने और फिर से आजाद जीवन प्रदान करने में प्रयासरत हैं।
मेरा मानना है कि हम भी राष्ट्र को इस विपदा से बाहर निकालने में

मास्क पहनकर,
शारीरिक दूरी को अपनाकर,
और समय पर अपना टीकाकरण करवाकर
राष्ट्र सुरक्षा के यज्ञ में आहुति दे आजादी के सहभागी बन सकते हैं।
मुझे उम्मीद है आप और हम सभी इसका पालन करते हुए राष्ट्र को सुरक्षित बनाने में कामयाब होंगे।

साथ ही मेरा एक निवेदन और रहेगा कि
इस स्वतंत्रता दिवस समारोह को हम सभी अपने घर पर तिंरगा फहराकर
और
राष्ट्रगान जन गण मन
और
राष्ट्रगीत
वंदे मात् रम गाकर अपने बच्चों को स्वंतत्रता दिवस के महत्व को समझाते हुए,
इसकी प्राप्ति के लिए शहीद हुए वीरों की गाथाओं को सुनाकर मनाएं।
पुनः
सभी को
भारत गणराज्य के 75 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

आपका अपना
विजय कुमार खिलेरी
निदेशक
बज्जू विद्यापीठ संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय, बज्जू खालसा

क्यों जरूरी है बकस्वाहा को बचाना(पर्यावरण पाठशाला : पर्यावरण शिक्षा, भाग-7)हरित प्रणाम, मध्यप्रदेश के करीब 400 हेक्टेयर ...
07/06/2021

क्यों जरूरी है बकस्वाहा को बचाना

(पर्यावरण पाठशाला : पर्यावरण शिक्षा, भाग-7)

हरित प्रणाम, मध्यप्रदेश के करीब 400 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले बकस्वाहा जंगल के लगभग अढ़ाई लाख पेड़ वहां की जमीन में दबे हीरों को निकालने के लिए काटे जाने हैं बात सिर्फ़ पेड़ों के काटने की नहीं है बल्कि इससे ज़्यादा बड़ी है क्योंकि जंगल में पेड़ के अलावा भी बहुत कुछ होता है जो पेड़ कटने के साथ ही बर्बाद हो जाता है । हालांकि इस निर्णय का चारों तरफ विरोध हो रहा है लेकिन अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें जंगलों के महत्व के बारे में खास जानकारी नहीं है इसलिए आज के आलेख में हम जंगलों के योगदान पर बात करेंगे ताकि हम सब जंगलों की जरूरत के बारे में जागरूक हो सकें और बकस्वाहा के जंगल बचाने हेतु एक नागरिक के तौर पर अपनी आवाज बुलंद कर सकें I

पृथ्वी की लगभग एक तिहाई भूमि पर मौजूद वन धरती पर जीवन को मुमकिन बनाने के लिए महत्वपूर्ण जैविक बुनियादी ढांचा प्रदान करते हैं। वे अनगिनत प्रजातियों के घर हैं, जिनमें हमारी प्रजाति भी शामिल है, फिर भी हम अक्सर इससे बेखबर लगते हैं। मनुष्य अब लाखों एकड़ जंगलों को हर साल खत्म कर रहा है उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में वनों की कटाई से पृथ्वी के कुछ सबसे मूल्यवान पारिस्थितिक तंत्रों को खतरा पैदा हो गया है। यदि वन खत्म हो गए तो सब कुछ बड़ी तेजी से बदल जाएगा और मानवता जीवित नहीं बचेगी I

वनों के महत्व के प्रति हमारी उदासीनता का कारण हमारी अज्ञानता है। इसलिए जरूरी है कि हम वनों के बारे में अपनी अज्ञानता को खत्म करें व दूसरों की अज्ञानता को दूर करने में भी मदद करें I

वन हमें सांस लेने में मदद करते हैं। वे गुणवत्ता वाली हवा का एक प्रमुख स्रोत हैं। वन का अर्थ सिर्फ पेड़ों का होना नहीं है I पृथ्वी की लगभग आधी ज्ञात प्रजातियाँ वनों में रहती हैं वनों की वजह से ही कीड़े मिट्टी में पोषक तत्वों का काम करते हैं, मधुमक्खी और पक्षी पराग और बीज फैलाते हैं, भेड़िए और बड़ी बिल्लियां यानी शेर,बाघ, चीता, तेंदुआ आदि प्रजातियां भूखे शाकाहारी जीवों की संख्या को नियंत्रित रखती हैं। पारिस्थितिक तंत्र और मानव अर्थव्यवस्था दोनों के लिए जैव विविधता एक बहुत जरूरी चीज है वनों की कटाई से दुनिया भर में जैव-विविधता के लिए खतरा बढ़ गया है कोई 10 लाख प्रजातियां विलुप्त होने के जोखिम का सामना का रही है I

दुनिया भर में लगभग 30 करोड़ लोग जंगलों में रहते हैं, जिसमें करीब 6 करोड़ स्वदेशी लोग शामिल हैं, जिनका अस्तित्व लगभग पूरी तरह से देशी जंगलों पर निर्भर करता है। कई लाख और लोग जंगल के किनारे या उसके आस-पास रहते हैं I वन हमें ठंडा रखते हैं। बड़े जंगल शहर के "हीट आइलैंड" प्रभाव को रोकने या क्षेत्रीय तापमान को नियंत्रित करने जैसे कठिन कार्यों से निपट सकते हैं। पेड़ों के पास गर्मी को मात देने का एक और तरीका भी है वो है CO2 को अवशोषित करना जो ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ावा देता है। CO2 को लकड़ी, पत्तियों और मिट्टी में अक्सर सदियों तक संग्रहित किया जाता है।

बड़े वन क्षेत्रीय मौसम पैटर्न को प्रभावित कर सकते हैं और यहां तक ​​कि अपने स्वयं के माइक्रोकलाइमेट यानी स्थानीय जलवायु तंत्र भी बना सकते हैं। उदाहरण के लिए, अमेज़ॅन वर्षावन I

भारी बारिश में पेड़ की जड़ें मिट्टी के नुकसान को कम करने में मददगार होती हैं वे पानी के प्रवाह को धीमा करके मिट्टी व अन्य सम्पति की क्षति को कम करते हैं। वन अपनी जड़ों के जरिए भूजल स्तर को बढ़ाता है जो दुनिया भर में पीने, स्वच्छता और सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण हैं।

जंगल के पास खेती करने से बहुत सारे लाभ होते हैं, जैसे चमगादड़ और गीत पक्षी जो कीड़े खाते हैं या उल्लू और लोमड़ी जो चूहों को खाते हैं तथा पेड़ों के समूह हवा के प्रति संवेदनशील फसलों के लिए बफर प्रदान करके उनकी रक्षा करते हैं कम हवा मधुमक्खियों के लिए फसलों को परागित करना आसान बनाती है।

एक जंगल का जड़ नेटवर्क भारी मात्रा में मिट्टी को स्थिर करता है वनों की कटाई न केवल उस सब को बाधित करती है, बल्कि मिट्टी के कटाव से भूस्खलन और धूल भरी आंधी जैसी नई, जानलेवा समस्याएं पैदा हो सकती हैं I वन केवल CO2 ही नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर वायु प्रदूषण को साफ कर सकते हैं। पेड़ कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड सहित वायुजनित प्रदूषकों की एक विस्तृत श्रृंखला को अवशोषित करते हैं। वन हमें फल और मेवे तथा कई तरह की प्राकृतिक दवाएं देते हैं, कैंसर से लड़ने वाले गुणों वाले लगभग 70% ज्ञात पौधे केवल वर्षावनों में पाए जाते हैं, यहां तक ​​​​कि जंगल में चलने से भी स्वास्थ्य लाभ मिलता है I कागज और फर्नीचर से लेकर घरों और कपड़ों तक सब कुछ बनाने के लिए हम वनों पर निर्भर हैं I

वनों के प्रति हमारा सहज आकर्षण, बायोफिलिया के रूप में जानी जाने वाली घटना का हिस्सा, अभी भी वैज्ञानिक व्याख्या के अपेक्षाकृत प्रारंभिक चरण में है। हम जानते हैं कि बायोफिलिया हमें जंगल और अन्य प्राकृतिक दृश्यों की ओर आकर्षित करता है I

जंगल वास्तव में सब कुछ एक साथ बांधते हैं और मनुष्य द्वारा किया गया वृक्षारोपण कभी भी प्राकृतिक जंगलों का स्थान नहीं ले सकता इसलिए बकस्वाहा का बचना भी जरूरी है और बाकी जंगलों का भी I तो आइए सब मिलकर सरकार से आग्रह करते हैं कि वो बकस्वाहा को हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए बख्श दे I आप इस पोस्ट को अधिकाधिक शेयर कीजिए क्योंकि मैंने माननीय प्रधानमंत्री महोदय को इस पोस्ट में टैग किया है हो सकता है हम सबके प्रयासों से कुछ सकारात्मक नतीजा निकल आए I बकस्वाहा बचा रहेगा यह उम्मीद करने का नैतिक अधिकार केवल उसी व्यक्ति को है जो उसे बचाने में अपना योगदान दे रहा है आपके योगदान की आशा के साथ...सादर #श्यामसुन्दरज्याणी
#बकस्वाहा_को_बख्शो
#पर्यावरण_पाठशाला #पारिवारिक_वानिकी
Narendra Modi PMO India

Copy post

Bajju,Bikaner

Address

Bajju
Sri Kolayatji
334305

Telephone

9413145578

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bajju Vidhyapeeth Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category