GSSS 5 KK

GSSS 5 KK

Share

Govt Sr Sec School 5 kk Block Padampur Dist Sriganganagar Authorised Page

Photos from GSSS 5 KK 's post 27/10/2025

आभार प्रिण्ट मीडिया …पत्रिका एवं सीमा संदेश परिवार🙏🌺🙏

26/10/2025

श्री अशोक कुमार वधवा जी (अति. जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय माध्यमिक, श्री गंगानगर) द्वारा दिनांक 25.10.2025 को पीईईओ 5 केके अन्तर्गत विद्यालयों का निरीक्षण किया गया ।उनके द्वारा राउमावि 5 केके में प्रार्थना सत्र के दौरान उपस्थित शाला स्टाफ एवं विद्यार्थियों के समक्ष शिक्षा के महत्व पर अपना संक्षिप्त उद्बोधन प्रस्तुत किया गया तथा विभागीय गतिविधियों के प्रभावी एवं नियमित संचालन हेतु निर्देशित किया गया।

16/09/2025

पीईईओ 5 केके परिक्षेत्र अन्तर्गत पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के राहत कार्यों हेतु निम्नानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई
1. राउमावि 5 केके स्टाफ द्वारा सहयोग- 30500/-
2. राउमावि 5 केके विद्यार्थियों द्वारा सहयोग- 4600/-
3. ⁠⁠राउप्रावि 2 केके स्टाफ़ द्वारा सहयोग- 2100/-
4. ⁠⁠राउप्रावि 4 केके स्टाफ़ द्वारा सहयोग- 2100/-⁠
5. ⁠⁠राप्रावि 7 केके स्टाफ़ द्वारा सहयोग- 2100/-⁠
6. ⁠⁠राप्रावि 3 केके स्टाफ़ द्वारा सहयोग- 1100/-⁠

कुल सहयोग राशि - 42500/-

सभी स्टाफ़ सदस्यों एवं विद्यार्थियों का कोटि कोटि आभार 🙏🌺🙏

Photos from GSSS 5 KK 's post 16/08/2025

हमारे विद्यालय के वरिष्ठतम स्टाफ़ सदस्य श्री गुरदीप सिंह रोमाणा, प्राध्यापक (पंजाबी) को सराहनीय कार्यों हेतु स्वतंत्रता दिवस समारोह (15.08.2025) में श्रीमान उपखण्ड अधिकारी पदमपुर द्वारा उपखण्ड स्तर पर सम्मानित किया गया। इस हेतु शासन-प्रशासन का हार्दिक आभार🌺🙏🌺
इस विद्यालय में सत्र 2016-17 से लगातार पंजाबी साहित्य विषय अध्यापन दौरान शत प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम, विद्यालय स्तरीय विकास योजनाओं में सक्रिय व अग्रणी भागीदारी तथा अपने विभागीय दायित्वों के निर्वहन के साथ साथ बीएलओ सुपरवाइज़र के रूप में सराहनीय योगदान श्री गुरदीप सिंह रोमाणा जी की विशेष उपलब्धि रहे हैं। बहुत ही विनम्र स्वभाव तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने वाले श्री रोमाणा जी का सम्मान पूरे शाला परिवार तथा ग्राम पंचायत 5 केके के लिए बहुत ही गौरवशाली क्षण हैं। अतः श्री गुरदीप सिंह रोमाणा जी तथा समस्त शाला परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ🌺🙏🌺
आप इसी प्रकार विद्यालय एवं विद्यार्थी हित में निरन्तर जुटे रहेंगे पूर्ण आशा एवं उम्मीद के साथ 🫡

Photos from GSSS 5 KK 's post 16/08/2025

विद्यालय प्रांगण में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह (15.08.2025) में झण्डारोहण आदरणीय डॉ नवदीप कौर (प्रशासक ग्राम पंचायत 5 केके) द्वारा किया गया। एसडीएमसी विधायक प्रतिनिधि श्री भूपेन्द्र सिंह बुट्टर, श्री जगतार सिंह पूर्व उप सरपंच,एसएमसी अध्यक्ष श्री तरसेम सिंह, एसडीएमसी शिक्षाविद सदस्य सेवानिवृत्त शिक्षक श्री महेन्द्र सिंह बुट्टर जी एवं श्री गुरकमल सिंह जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसमें भामाशाह सम्मान की कुछ मुख्य तस्वीरें प्रस्तुत हैं…उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय भामाशाहों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद
🙏🌺🙏

12/08/2025

#हरघरतिरंगा_अभियान

Photos from GSSS 5 KK 's post 05/07/2025

आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 5 केके में विभागीय निर्देशानुसार सत्र 2025-26 अन्तर्गत ‘हरियालो राजस्थान-एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।इसमें विद्यालय एसडीएमसी विधायक प्रतिनिधि सदस्य श्री भूपेन्द्र सिंह बुट्टर, एसडीएमसी शिक्षाविद् सदस्य श्री महेन्द्र सिंह बुट्टर (सेवानिवृत अध्यापक), श्री तरसेम सिंह (एसएमसी अध्यक्ष), प्राचार्य डॉ हरमीत सिंह गिल, श्रीमती ममता जैन (उपप्राचार्य), श्री गुरदीप सिंह रोमाणा व्याख्याता, श्री संदीप सिंह वरिष्ठ अध्यापक तथा समस्त स्टाफ़ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें उच्च गुणवत्ता के एलस्टोनिया(सप्तपर्णी),पिलखन(पाकड़िया), सुखशांति,रोहिड़ा,जेड प्लांट,नागफनी(छोटी/बड़ी) इत्यादि के लगभग 60 पौधों को रोपित किया गया। अतिथियों एवं स्टाफ़ सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को वृक्षारोपण की महत्ता संबंधी जानकारी प्रदान करते हुए इस अभियान में पूर्ण मनोयोग से सहभागी बनने हेतु प्रेरित किया गया।
“जन जन की है यही पुकार,
हरा भरा हो राजस्थान।”
🙏🌺🙏

Want your school to be the top-listed School/college in Sri Ganganagar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


VPO 5 KK Buttra'n , Tehsil Padampur, Dist Sriganganagar
Sri Ganganagar
335022

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm