Radhe Lal Inter College Kachhla

विद्यालय के होनहार छात्र सुधांशु के यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में जनपद बदायूं में टॉपर लिस्ट में द्वितीय स्थान ...
24/04/2026

विद्यालय के होनहार छात्र सुधांशु के यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में जनपद बदायूं में टॉपर लिस्ट में द्वितीय स्थान पर आने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ शिशुपाल सिंह व समस्त स्टाफ ने विद्यालय में आमंत्रित कर अभिनंदन किया!

सुधांशु आपको शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई! 🎉जिले में टॉप कर आपने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे विद्यालय और समाज का ...
23/04/2026

सुधांशु आपको शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई! 🎉
जिले में टॉप कर आपने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे विद्यालय और समाज का नाम रोशन किया है।

आपकी मेहनत, लगन और समर्पण का यह शानदार परिणाम है।
ईश्वर से कामना है कि आप जीवन में ऐसे ही ऊँचाइयाँ हासिल करते रहें।

भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ! 🌟

आज राधे लाल इंटर काॅलेज कछला के शिक्षक जंगबहादुर सिंह व अवधेश कुमार सकसेना की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया ग...
30/03/2026

आज राधे लाल इंटर काॅलेज कछला के शिक्षक जंगबहादुर सिंह व अवधेश कुमार सकसेना की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रबंधक शोभित कुमार वैश्य व प्रधानाचार्य डाॅ शिशुपाल सिंह व कछला अध्यक्ष जगदीश जी समेत विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

बहुत ही दुखद समाचार राधे लाल इंटर कॉलेज, कछला  के पूर्व अध्यापक आदरणीय श्री तोमर सर के गोलोकगमनवासी होने का समाचार बहुत ...
02/02/2026

बहुत ही दुखद समाचार

राधे लाल इंटर कॉलेज, कछला के पूर्व अध्यापक आदरणीय श्री तोमर सर के गोलोकगमनवासी होने का समाचार बहुत ही दुखद है। विद्यालय परिवार में आज 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें, ऐसी प्रार्थना है।

07/11/2025

वंदे मातरम।।
#बंदे

मिशन शक्ति के तहत आज राधे लाल इंटर कॉलेज कछला में 12 A की छात्रा कु. गौरी चौहान को एक दिन का सांकेतिक प्रधानाचार्य बनाया...
26/09/2025

मिशन शक्ति के तहत आज राधे लाल इंटर कॉलेज कछला में 12 A की छात्रा कु. गौरी चौहान को एक दिन का सांकेतिक प्रधानाचार्य बनाया गया। इसके साथ ही कु. स्नेहा सैफी 11 C , कु. सरस्वती 11A व कु. प्रीती 11A को सहयोगी बनी।

आज 16 सितम्बर 2025 को  राधे लाल इंटर कालेज कछला में कालेज के स्थापना दिवस पर हवन का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर विद्यालय...
16/09/2025

आज 16 सितम्बर 2025 को राधे लाल इंटर कालेज कछला में कालेज के स्थापना दिवस पर हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री शोभित कुमार वैश्य, प्रधानाचार्य डाॅ शिशुपाल सिंह , सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

डी पॉल स्कूल में इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र रवि कुमार द्वारा मॉडल प्रस्तुत किया गया जिसमें ...
04/08/2025

डी पॉल स्कूल में इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र रवि कुमार द्वारा मॉडल प्रस्तुत किया गया जिसमें विद्यालय के अध्यापक श्री राहुल इंदवार जी वा श्री हिमांशु सक्सेना उपस्थित रहे|

आज विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने अपनी मां के साथ मिलकर पौधा रोपण किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार...
05/06/2025

आज विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने अपनी मां के साथ मिलकर पौधा रोपण किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ शिशुपाल सिंह तथा हिमांशु सक्सेना मौजूद रहे।

राधेलाल इंटर कॉलेज कछला में महारानी अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी जयंती वर्ष के उपलक्ष में आयोजित  कार्यक्रम के क्र...
19/05/2025

राधेलाल इंटर कॉलेज कछला में महारानी अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी जयंती वर्ष के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के क्रम में दौड़ एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस अवसर पर विद्यार्थियों को अहिल्याबाई होल्कर जी के द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार से बताया गया एवं विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर कछला नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री जगदीश लोनिया जी ब्लॉक प्रमुख श्री शिशुपाल शाक्य जी मंडल अध्यक्ष अजय तोमर जी तथा गंगा समिति के गणमान्य लोग विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षक साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक अवधेश कुमार सक्सेना जी ने किया ।

Admission Open
08/04/2025

Admission Open

Address

Soron

Telephone

+919410020300

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Radhe Lal Inter College Kachhla posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category