20/05/2026
गायत्री जयन्ती एवं गंगादशहरा.
यद्यपि कि मलमास में कोई महत्वपूर्ण पर्व-त्यौहार नहीं पङता है किन्तु यदि ज्येष्ठ के महीने में मलमास लगता है तो *गंगादशहरा* का प्रसिद्ध पर्व मलमास में ही मनाया जाता है,ऐसा शास्त्र का विशेष निर्देश है।
*गंगादशहरा* का पूण्य पवित्र पर्व 26 मई 2026,मंगलवार को मनाया जायेगा ।
आज ही *गायत्री जयन्ती* एवं
*रामेश्वरम् स्थापना दिवस* भी होता है।
आज के दिन गंगा स्नान कर दान-पुण्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है तथा दस प्रकार के पाप(तीन कायिक,चार वाचिक एवं तीन मानसिक) कट जाते हैं।
काशी एवं हरिद्वार का गंगा स्नान विशेष पुण्यफलदायक माना जाता है।-
वाराणसी पंचाङ्ग (महावीर) एवं भारत वर्ष के लगभग समस्त पंचाङ्गानुसार.
विशेष: इस बार हरिहरक्षेत्र के सारण जिले के सोनपुर प्रखण्ड के संगमक्षेत्र सबलपुर में संगम स्नान के साथ तीन दिवसीय(24,25,26 मई 2026 ) विशेष प्रवचन इत्यादि के कार्यक्रम भी रखे गये हैं। जिसमें सबका सादर स्वागत है।
-आचार्य राजेश तिवारी
(संस्थापक सचिव-DISSHA/दिशा,मार्गदर्शक-
समर्पण एवं सम्पूर्णम् ग्रुप्स)
+91-9155-618-618,
+91-94729-38-618.
www.dissha.org
FB/YT:DISSHA
G.Pay/Paytm/PhonePe no.+91-993-993-2758
(For Donation/Dakshina/Energy Exchange)
30/11/2025
30/03/2024