13/09/2023
*सोनकच्छ कराते टीम का जयपुर में उत्कृष्ट प्रदर्शन*
राजस्थान में खेल कराते लीग ( केके एल ) के दूसरे सीजन का भव्य और शानदार आयोजन 9 सितंबर से 11 सितंबर तक सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम जयपुर में किया गया।
इस चैंपियनशिप में देश के 18 राज्यों से लगभग 2400 प्लेयर्स (खिलाड़ी) ने भाग लिया । जीतने वाले खिलाड़ियों को 10 लाख तक की इनामि राशी दी गई । इस लीग को नेशनल टीवी चैनल पर टेलीकास्ट किया गया। उद्घाटन समारोह में स्पोर्ट्स सेलिब्रिटीज उपस्थित रही और बॉलीवुड सिंगर के द्वारा प्रस्तुति दी गई ।10 साल से लेकर 18 साल तक की हर गर्ल्स और बॉयज कैटेगरी में जिन खिलाडीयो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया उन्हें सूपर गोल्ड मेडल और 10000 / रुपए की राशि इनाम में दिए दी गई । बड़े ही हर्ष का विषय है कि जिसमें हमारे सोनकच्छ नगर के ग्राम कालूखेड़ी की मात्र 8 वर्ष की बालिका कनिष्क भारत सिंह कालूखेड़ी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया व कुल 25 छात्र-छात्राएं ने भाग लेकर 1 गोल्ड 12 सिल्वर 7 ब्रोंज मैडल व सचिन सिंह परिहार(सचिव, उड़ान स्पोर्ट्स विकास समिति) को बेस्ट कोच की ट्राफी प्रदान की गई। टीम की इस उपलब्धि पर उड़ान स्पोर्ट्स विकास समिति के उपाध्यक्ष श्री विजयंत सिंह ठाकुर व समिति के सहसचिव श्री भूपेंद्र सिंह परिहार व अन्य पदाधिकारियों ने समस्त कराते टीम को हार्दिक बधाई दी व टीम के कोच सचिनसिंह परिहार का पुष्प माला से सोनकच्छ नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया।