Murthal education society

Murthal education society Estd 1982.

A dedicated group that helped establish Chotu Ram State Engineering College (1987), later DCRUST, and Tau Devi Lal Government PG College, Murthal—now inspiring a new generation working for society through education and sports.

26/12/2025

आज देर शाम अत्यंत दुःख के साथ श्री राकेश राठी जी के आकस्मिक निधन का समाचार प्राप्त हुआ।
श्री राकेश राठी जी ने ताऊ देवीलाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एल.ए. (L.A.) के पद पर कई वर्षों तक निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य किया। वे महाविद्यालय की कार्यप्रणाली की एक सशक्त रीढ़ थे। उनका स्वभाव सदैव सरल, सहयोगी और कर्तव्यनिष्ठ रहा।
श्री राठी जी का मुरथल एजुकेशन सोसायटी के प्रति विशेष सम्मान और आत्मीय लगाव रहा। वे सदैव सोसायटी के पदाधिकारियों का पूरे मन से स्वागत एवं सम्मान करते रहे।
उनका असामयिक निधन शिक्षा जगत एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
भावभीनी श्रद्धांजलि।
ॐ शांति।

मुरथल एजुकेशन सोसायटी

25/12/2025

राष्ट्रभक्ति, धर्मनिष्ठा, त्याग और वीरता की प्रतिमूर्तिश्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 351वें प्रकाश उत्सव पर उन्हें कोटि कोटि नमन , इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।..

अदम्य वीरता, त्याग और उदारता के प्रतीक अजेय योद्धा, महाराजा सूरजमल जी के बलिदान दिवस पर उन्हें शत शत नमन !  , , #जाट, , ...
25/12/2025

अदम्य वीरता, त्याग और उदारता के प्रतीक अजेय योद्धा, महाराजा सूरजमल जी के बलिदान दिवस पर उन्हें शत शत नमन !

, , #जाट, , , , ,

20/12/2025
गत माह सोनीपत (बड़खालसा) में मुरथल गाँव एवं मुरथल शिक्षण समिति की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के आगम...
14/12/2025

गत माह सोनीपत (बड़खालसा) में मुरथल गाँव एवं मुरथल शिक्षण समिति की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के आगमन पर उनका स्नेहपूर्ण एवं गरिमामय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और सम्मान का वातावरण रहा। मुरथल गाँव एवं मुरथल शिक्षण समिति की तरफ से बिजेन्द्र पहलवान, मुरथल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का आत्मीय एवं सम्मानपूर्वक स्वागत किया। यह स्वागत मुरथल की अतिथि-सत्कार परंपरा, सामाजिक एकता तथा शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला रहा।

माननीय मुख्यमंत्री के सोनीपत (बड़खालसा) आगमन से क्षेत्रवासियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ और विकास एवं जनकल्याण को लेकर सकारात्मक संदेश प्राप्त हुआ।



हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता, सबके प्रिय और सदाबहार व्यक्तित्व श्री धर्मेन्द्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय...
24/11/2025

हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता, सबके प्रिय और सदाबहार व्यक्तित्व श्री धर्मेन्द्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय-विदारक है।

उन्होंने अपने अद्भुत अभिनय, विनम्र स्वभाव और स्नेहिल व्यक्तित्व से करोड़ों दिलों में अमिट जगह बनाई। भारतीय फिल्म जगत में उनके योगदान को सदैव सम्मान और प्रेम के साथ याद किया जाएगा।

वर्ष 2007 में अखिल भारतीय जाट महासभा के 100वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान हमारे चौधरी साहब को इन महान शख्सियत से रूबरू होने का मौका मिला

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
ओम शांति।

#

#धर्मेन्द्रजी #श्रद्धांजलि

"ए भोले किसान, मेरी दो बात मान ले.. एक बोलना सीख, एक दुश्मन को पहचान ले"। किसान मसीहा, दीनबंधु चौ॰ सर छोटूराम जी की जयंत...
24/11/2025

"ए भोले किसान, मेरी दो बात मान ले.. एक बोलना सीख, एक दुश्मन को पहचान ले"।
किसान मसीहा, दीनबंधु चौ॰ सर छोटूराम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
समस्त भारत व पाकिस्तान के किसान उनके हक़ों के लिए आपके द्वारा लड़ी लड़ाई के लिए आज भी आपके ऋणी हैं चौधरी साहब। 🙏🏻




#दीनबंधुसरछोटूराम

स्वर्गीय चौधरी  रामदिया मास्टर जी  को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन
14/11/2025

स्वर्गीय चौधरी रामदिया मास्टर जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन

10/11/2025

दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके दुर्भाग्यपूर्ण हैं। ईश्वर सभी मृतकों के परिवारों को इस दुखद स्थिति से निकलने का ढाढस दे।

सरकार दोषियों पर तुरंत कार्यवाही करे और मामले को अंजाम तक लेकर जाए।

विनम्र श्रद्धांजलि!

"देशां म्ह देश हरियाणा, जित दूध दही का खाना"साहस, शौर्य, समृद्धि, खुशहाली और हरियाली की प्रतीक, हरि की भूमि  #हरियाणा के...
01/11/2025

"देशां म्ह देश हरियाणा, जित दूध दही का खाना"

साहस, शौर्य, समृद्धि, खुशहाली और हरियाली की प्रतीक, हरि की भूमि #हरियाणा के स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#हरियाणा #हरियाणवी #हरियाणा_स्थापना_दिवस

Address

Murthal
Sonipat
131027

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Murthal education society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Murthal education society:

Shortcuts

Share

Category